बांसवाड़ा में कम बारिश से बढ़ा जल संकट का खतरा, गर्मी से पहले प्रशासन अलर्ट; वैकल्पिक जल स्रोत तलाशने के निर्देश
बांसवाड़ा जिले में आगामी गर्मी और संभावित जल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में जल प्रबंधन और कंटिंजेंसी प्लान की समीक्षा बैठक हुई। कलक्टर ने कम बारिश को देखते हुए जल स्रोतों में पानी की उपलब्धता का आकलन कर वैकल्पिक स्रोत चिह्नित करने के निर्देश दिए। बांधों की स्थिति, अवैध जल दोहन, खराब हैंडपंपों की मरम्मत और पाइपलाइन लीकेज सुधारने पर जोर दिया गया। जल जीवन मिशन के कार्यों की भी समीक्षा हुई। रबी फसल और गौशालाओं में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#Banswara #WaterCrisis #WaterShortage #RajasthanNews #BanswaraNews WaterManagement