Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
raj748533
सफीदों में श्री शिव महापुराण अमृत कथा महोत्सव
Safidon, Jind
| Aug 15, 2026
MORE NEWS
सफीदों में निकाली तिरंगा यात्रा
Safidon, Jind | Aug 16, 2026
Safidon, Jind | Aug 16, 2026
किसान आंदोलन को लेकर जींद में अलर्ट, नरवाना से पंजाब बॉर्डर तक 25 किलोमीटर के दायरे में हजारों पुलिसकर्मी तैनात
Safidon, Jind | Aug 16, 2026
सफीदों के गांव बसीनी मे स्वतंत्रता दिवस पर मैरिट प्राप्त विद्यार्थियों को किया सम्मानित सफीदों के गांव बसीनी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सतबीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच जितेंद्र शर्मा व जिला परिषद प्रतिनिधि रामफल कश्यप सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। गांव के सरपंच जितेंद्र शर्मा ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान खातला, भूसलाना, बड़ौद व बसीनी गांवों के 10वीं और 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को नगद राशि व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सरपंच जितेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे सम्मान से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आएगी और उनमें प्रतियोगिता की भावना बढ़ेगी। इससे विद्यार्थी भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए अधिक मेरिट हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक श्री केस अत्री, वीरेंद्र, रवि कुमार, अशोक व अंकुश सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Safidon, Jind | Aug 16, 2026
सफीदों के गांव करसिंधू में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस सफीदों के गांव करसिंधू में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सफीदों से समाजसेवी आचार्य विकास कुमार और पूर्व सैनिक दिलबाग सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान गांव के सरपंच सुरत सिंह व आचार्य धर्मदेव आचार्य योगेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। वर्षों की गुलामी के बाद देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने अपना जीवन तक न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों ने हमें केवल आजादी ही नहीं दी, बल्कि देश और समाज को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी है। उन्होंने ग्रामीणों से समाजसेवा को अपना कर्तव्य मानने का आह्वान करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद, गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग, बेटियों को आगे बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। साथ ही नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। आचार्य विकास कुमार ने कहा कि देश की असली ताकत हमारी एकता में है। जाति, धर्म और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा। उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर गांव, शहर और देश का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा, “देश से बड़ा कुछ नहीं, समाज की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और इंसानियत से बड़ी कोई पहचान नहीं कार्यक्रम में अध्यापक निर्मला, अध्यापक शक्ति सिंह, शिखा शर्मा, रेखा, कुसुम, रोहतास, समाजसेवी ऋषि लाल, राजरानी और संदीप रविन्द्र बोहत संदीप बोहत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे
Safidon, Jind | Aug 16, 2026