Public App Logo
Profile Picture

Time News 98

@ raj748533
78Followers
0Following
सफीदों में 3 लाख पचास हजार रुपए वाली मशीन अब मात्र 1% में करेंगी वहीं काम
सफीदों में आंखों के आप
सफीदों सेवा संकल्प अभियान में पहुंचे एसडीएम
सफीदों के एसडीएम कार्यालय में हर समस्या के समाधान के लिए कैम्प लगा हुआ है सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी पहुंचे
पिल्लूखेड़ा में गूंजा राम नाम, स्वामी सतनाम गिरि जी महाराज के सानिध्य में नगर कीर्तन व प्रभात फेरी का शुभारंभ
सफीदों के गांव हाट मामले में ट्रेक्टरों पर पहुंचे बिजली कर्मचारी की गिरफ्तारी के लिए
*खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना होती है मजबूत : कर्मवीर सैनी*

*-घिमाना के कुश्ती दंगल में राज्य सूचना आयुक्त ने विजेता पहलवान को दिए 51 हजार रुपये, एशियाई खेल या ओलंपिक में पदक जीतने वाले क्षेत्र के खिलाड़ी को एक लाख रुपये देने की घोषणा*

जींद। हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं। वे रविवार शाम गांव घिमाना में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
कर्मवीर सैनी ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके जन्मदिवस पर कुश्ती दंगल का आयोजन युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने का प्रेरक संदेश देता है। उन्होंने ग्राम पंचायत और ग्रामीणों को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह दंगल ग्रामीण खेल संस्कृति और युवा शक्ति का उत्सव है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान देश और दुनिया में खेल प्रतिभाओं की धरती के रूप में बनी है। प्रदेश के गांवों से निकले खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं, पुरस्कार और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। खेल नर्सरियों और आधुनिक खेल सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के विकास और रोजगार से खेलों को जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
दंगल के दौरान कर्मवीर सैनी ने लड़कों की कुश्ती में प्रथम स्थान हासिल करने वाले दीपक हुड्डा को 51 हजार रुपये का पहला इनाम अपनी नेक कमाई से देकर सम्मानित किया। उन्होंने घोषणा की कि जुलाना विधानसभा सभा क्षेत्र का कोई भी खिलाड़ी एशियाई खेलों या ओलंपिक में पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करता है तो वह उसे अपनी ओर से एक लाख रुपये देकर सम्मानित करेंगे।
दंगल के परिणामों में लड़कों की कुश्ती में दीपक हुड्डा प्रथम, विशाल कालीरमन द्वितीय और अमन तृतीय रहे। लड़कियों की कुश्ती में साड़ीका प्रथम, स्थानीय पहलवान द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। सरपंच संदीप ने बताया कि यह आयोजन युवाओं में खेलों के प्रति जागृति पैदा करने और नशा की प्रवृत्ति को छुड़वाने के उद्देश्य से किया गया है इससे छह महीने पहले भी उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करवाई थ।  जिसके परिणाम स्वरुप 70 युवा कबड्डी खेलने लगे हैं।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के अध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी, संदीप सरपंच, पूर्व सरपंच शमशेर, बलवंत कालीरमन, राम मेहर कालीरमन, रामचंद्र खोखर, राजेश खोखर, सुभाष खोखर, रामनिवास सैनी, बलवान सैनी सहित अनेक ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

---
सफीदों मार्किट कमेटी सचिव मनोज पाराशर रखेंगे तीसरी आंख से नज़र अनाज मंडी गेट पर 8 सीसीटीवी कैमरे
बड़ी खबर सफीदों हाट वकील मारपीट मामले में
सफीदों दंगल में आंखों से अंधे पहलवान ने लड़ी कुश्ती
सफीदों एसडीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे हाट मामले में
सफीदों हाट मामले में एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दी बड़ी चेतावनी
Ravi Ladwal vs Mohammad Russia - Safidon Dangal - Kushti Dangal 2026 I Final Rs. 51000
सफीदों कुश्ती दंगल में पहुंचे सांसद सतपाल ब्रह्मचारी सुभाष गांगोली  रिशि पाल जिला अध्यक्ष कांग्रेस
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की करी मांग
सफीदों कर्मवीर सैनी से मिले प्रजापत समाज के गणमान्य व्यक्ति
सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में हाट मामले को लेकर लोग हुए इकट्ठा
सफीदों  दंगल में लगें ठूमके
सफीदों कुश्ती दंगल में जनक पहलवान ने जीता इनाम
सफीदों दंगल से लाइव
सफीदों कुश्ती दंगल में अनिल धानक का हुआ पगड़ी से स्वागत श्रवण  मुआना ने क्या कुछ कहा देखिए
सफीदों में दंगल की शुरुआत क्या कहते हैं आयोजक अनिल धानक
सफीदों पहुंचे कांग्रेस हरियाणा प्रभारी सत्यवान गहलोत
सफीदों कांग्रेस हल्का अध्यक्ष रणवीर भूसलाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखकर बोलें
सफीदों कांग्रेस नेता सरदार निरवैल सिंह को दीपेन्द्र हुड्डा ने बुलाया दिल्ली