सफीदों के गांव करसिंधू में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
सफीदों के गांव करसिंधू में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सफीदों से समाजसेवी आचार्य विकास कुमार और पूर्व सैनिक दिलबाग सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान गांव के सरपंच सुरत सिंह व आचार्य धर्मदेव आचार्य योगेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। वर्षों की गुलामी के बाद देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने अपना जीवन तक न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों ने हमें केवल आजादी ही नहीं दी, बल्कि देश और समाज को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी है।
उन्होंने ग्रामीणों से समाजसेवा को अपना कर्तव्य मानने का आह्वान करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद, गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग, बेटियों को आगे बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। साथ ही नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
आचार्य विकास कुमार ने कहा कि देश की असली ताकत हमारी एकता में है। जाति, धर्म और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा। उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर गांव, शहर और देश का नाम रोशन करने की अपील की।
उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा, “देश से बड़ा कुछ नहीं, समाज की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और इंसानियत से बड़ी कोई पहचान नहीं
कार्यक्रम में अध्यापक निर्मला, अध्यापक शक्ति सिंह, शिखा शर्मा, रेखा, कुसुम, रोहतास, समाजसेवी ऋषि लाल, राजरानी और संदीप रविन्द्र बोहत संदीप बोहत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे
Safidon, Jind | Aug 16, 2026