सफीदों के गांव बसीनी मे स्वतंत्रता दिवस पर मैरिट प्राप्त विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सफीदों के गांव बसीनी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सतबीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच जितेंद्र शर्मा व जिला परिषद प्रतिनिधि रामफल कश्यप सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
गांव के सरपंच जितेंद्र शर्मा ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान खातला, भूसलाना, बड़ौद व बसीनी गांवों के 10वीं और 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को नगद राशि व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सरपंच जितेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे सम्मान से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आएगी और उनमें प्रतियोगिता की भावना बढ़ेगी। इससे विद्यार्थी भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए अधिक मेरिट हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।
उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक श्री केस अत्री, वीरेंद्र, रवि कुमार, अशोक व अंकुश सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Safidon, Jind | Aug 16, 2026