*छिंज मेला कमेटी कैंथली कोटला में कौड़ी प्रतियोगिता का आगाज, 31 टीमों ने लिया हिस्सा*
चंबा। छिंज मेला कमेटी कैंथली (कोटला) द्वारा रविवार को कौड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। *प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत चोली के पूर्व उपप्रधान सुरेंद्र कुमार* (*छिन्दु) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की*।
मेला कमेटी के सदस्यों ने मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शॉल, टोपी और बैज पहनाकर सम्मानित किया*। इस दौरान मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि कौड़ी प्रतियोगिता को चौपर खेल के नाम से भी जाना जाता है। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 31 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवंत रखने के साथ-साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Chamba, Chamba | Aug 23, 2026