Public App Logo
Profile Picture

Chamba Valley News

@adhimachali73
43Followers
0Following
Video 0
पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा को सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी खबरों के जरिए बदनाम करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता और प्रवक्ता डॉ. माणिक सहगल ने आज एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि हाल ही में किसी निजी अस्पताल से जुड़े करीब सात साल पुराने मामले के उपभोक्ता आयोग के फैसले को कुछ असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पेजों द्वारा चम्बा मेडिकल कॉलेज से जोड़कर प्रचारित किया गया, जो कि पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि संस्थान का पक्ष जाने बिना और तथ्यों की पुष्टि किए बिना सीधे तौर पर अस्पताल और डॉक्टरों की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज चम्बा पहले से ही स्टाफ की कमी से जूझ रहा है और ऐसे नकारात्मक व प्रायोजित दुष्प्रचार के कारण विशेषज्ञ डॉक्टर यहां सेवाएं देने से कतराते हैं, जिससे सीधे तौर पर जिले की जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। लगातार हो रहे ऐसे आधारहीन हमलों को देखते हुए सभी डॉक्टरों ने एकजुट होकर कड़ा रोष जताया है और इस संदर्भ में हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपायुक्त चम्बा तथा जिला लोक संपर्क अधिकारी को भेजा जा रहा है, ताकि झूठी और भ्रामक पोस्ट डालने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी खबर को सांझा करने से पहले अस्पताल के अधिकृत प्रवक्ताओं या प्रबंधन से तथ्यों की पुष्टि अवश्य कर लें, अन्यथा बिना सत्यापन गलत जानकारी फैलाकर संस्थान की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप सिंह भी मौजूद रहे।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=medical nis:value=Medical nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=college nis:value=College nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chamba nis:value=Chamba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=Himachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradesh nis:value=Pradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=post nis:value=post nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/>
चुराह में पहली बार जिला स्तरीय गांधी जयंती पर ‘ग्रामीण स्वराज—लोकतंत्र की बुनियाद’ पर होगी संगोष्ठी
चम्बा, 30 सितम्बर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा द्वारा इस वर्ष जिला स्तरीय गांधी जयंती कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र चुराह के कोटी में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान “ग्रामीण स्वराज—लोकतंत्र की बुनियाद” विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने बताया कि जिला चम्बा में पहली बार जिला स्तरीय गांधी जयंती कार्यक्रम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र चुराह के कोटी में आयोजित किया जा रहा है। यह चुराह विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वराज महात्मा गांधी जी के भारत के सपने का महत्वपूर्ण आधार था। गांधी जी ऐसे भारत की कल्पना करते थे, जहां गांव आत्मनिर्भर हों, स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हो और आम जनता लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाए। आज भी ग्रामीण स्वराज, पंचायतों की मजबूती, जनभागीदारी और लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण के संदर्भ में गांधी जी के विचार प्रासंगिक हैं।
स्वतंत्रता आंदोलन से ग्रामीण स्वराज तक होगी चर्चा
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में देश की आजादी के आंदोलन से लेकर महात्मा गांधी जी के आदर्शों, सत्य और अहिंसा, ग्रामीण स्वराज, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव तथा गांधी जी के भारत के सपने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी श्री कर्ण सिंह पठानिया, महासचिव प्रभारी श्री मनमोहन कटोच तथा महासचिव प्रभारी श्री बलविंदर सिंह बबलू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि गांधी जयंती केवल महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को वर्तमान सामाजिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़कर देखने का अवसर भी है। गांवों की मजबूती, जनभागीदारी और स्थानीय स्वशासन लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के महत्वपूर्ण आधार हैं।
जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों से विशेष आग्रह
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी के सदस्यों, जिला चम्बा के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणियों से विशेष निवेदन किया है कि वे इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र चुराह के सभी 12 ज़ोन अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणियों, पंचायत कांग्रेस अध्यक्षों, सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता संगठन की एकजुटता, मजबूती और जनभागीदारी का संदेश देगी।
कार्यक्रम का विवरण
📅 दिनांक: 2 अक्टूबर 2026
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, कोटी, विधानसभा क्षेत्र चुराह
“ग्रामीण स्वराज लोकतंत्र की बुनियाद है—आइए, गांधी जी के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लें।”
रैम्प कार्यक्रम के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

बिलासपुर, 30 सितंबर: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने तथा उन्हें बाजार में प्रतिस्पर्धी, टिकाऊ एवं आधुनिक व्यावसायिक वातावरण के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से रैम्प (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को बढ़ाने एवं तेज करने वाला कार्यक्रम) के अंतर्गत बिलासपुर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नाबार्ड परामर्श सेवाओं (नैबकॉन्स) के सहयोग से किया गया।

कार्यशाला में श्री तिलक, औद्योगिक संवर्धन अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र, बिलासपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान ‘बाजार में सफलता एवं स्थायित्व’ तथा ‘अंतरजाल आधारित वाणिज्य रणनीतियाँ’ जैसे महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने उद्यमियों को बदलती बाजार आवश्यकताओं को समझने, अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रभावी विपणन करने तथा अंकीय माध्यमों का उपयोग करके अपने व्यवसाय को व्यापक बाजार तक पहुँचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

‘अंतरजाल आधारित वाणिज्य रणनीतियाँ’ सत्र के दौरान प्रतिभागियों को अंतरजालीय व्यापार के बढ़ते महत्व, अंकीय मंचों के माध्यम से उत्पादों की बिक्री, अंतरजालीय ग्राहकों तक पहुँच बनाने, अंकीय विपणन, अंतरजालीय व्यापारिक पहचान तथा अंतरजालीय वाणिज्य के माध्यम से व्यवसाय के विस्तार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

उद्यमियों को बताया गया कि अंकीय माध्यमों का सही एवं प्रभावी उपयोग करके वे अपने स्थानीय उत्पादों एवं सेवाओं को स्थानीय बाजार के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों तक भी पहुँचा सकते हैं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना तथा उन्हें अंकीय एवं अंतरजालीय वाणिज्य माध्यमों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
Video 4
लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी पालन और जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

सड़क सुरक्षा बैठकों में सिविल सोसाइटी की भागीदारी की जाए सुनिश्चित 

चंबा, सितंबर 28

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र समिति बैठक का आयोजनआज बचत भवन में किया गया। 
बैठक में विधायक डलहौजी निर्वाचन क्षेत्र डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं एवं किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
लोकसभा सांसद ने सड़क सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों को और बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी बैठकों में सिविल सोसाइटी की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में गैर-सरकारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा ट्रांसपोर्ट यूनियनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए ताकि सड़क सुरक्षा से जुड़े जमीनी मुद्दों और सुझावों पर प्रभावी चर्चा हो सके।
उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लोगों की सुरक्षा को लेकर स्थापित किए जाने वाले क्रैश बैरियर से संबंधित मामले के समाधान का आश्वासन दिया। 
डॉ. राजीव भारद्वाज ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विशेषकर स्कूल वाहनों में जीपीएस तथा स्पीड गवर्नर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राहवीर प्रधानमंत्री राहत योजना तथा एमएसीटी योजना का भी प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा हिस्सा मानवीय त्रुटियों से संबंधित है। ऐसे में वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों का पालन तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना सुनिश्चित करना चाहिए।
सांसद ने उप मंडलीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निजी बसों सहित सार्वजनिक परिवहन वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही यात्रियों को उतारने-चढ़ाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने को कहा। 
उन्होंने इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 
बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर जिला में उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की । 
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, एसडीएम अनिल भारद्वाज, चिराग शर्मा, राजेश जरयाल, सुरेंद्र कटोच, अजय कुमार सिंह, अधीक्षक अभियंता जीत सिंह ठाकुर, मुख्य चकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज, एमएस डॉ प्रदीप सिंह, कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय चम्बा की *हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता)* की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

उक्त जानकारी देते हुए राजकीय महाविद्यालय चम्बा की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता)  के टीम प्रभारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय चम्बा की 11 सदस्ययी टीम ने राजीव गाँधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला में 16 से 18 सितम्बर तक आयोजित *हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता)* में विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लिया । 
इस युवा उत्सव में प्रदेश भर की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सम्बद्ध लगभग 60 टीमों के लगभग 600 प्रतिस्पर्धालु छात्र छात्राओं ने भाग लिया । 
इस युवा उत्सव में राजकीय महाविद्यालय चम्बा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वाग्मिता, वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी, रंगोली बनाओ, पोस्टर बनाओ, कार्टून बनाओ, मूर्तिकला, कोलाज बनाओ, स्पॉट पेंटिंग, डिबेट, एलोक्यूशन इत्यादि प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया व बेहतरीन प्रदर्शन किया । 
प्रतियोगिता की सबसे प्रतिष्ठित *प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता* में राजकीय महाविद्यालय चम्बा  ने 60 महाविद्यालयों की टीमों को प्रथम छंटनी राउंड में पछाड़ते हुए अंतिम पांच टीमों में जगह बनाई । 
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का फाइनल राउंड अंतिम पांच टीमों के मध्य मुख्यातिथि के समक्ष आयोजित हुआ । 
इस प्रतियोगिता के अंतिम नतीजों के अनुसार राजकीय महाविद्यालय चम्बा के हितेश कुमार, रोहित कुमार और राहुल देवल की तीन सदस्यीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पांचो राउंड में बढ़त बनाये रखते हुऐ  140 अंकों के साथ *प्रथम स्थान* प्राप्त किया व विजेता टीम बनी। 
*हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता)* के समापन समारोह के मुख्यातिथि माननीय उप-कुलपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रोफेसर महावीर सिंह ने टीम को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्राप्त देकर सम्मानित किया । 
ज्ञात रहे राजकीय महाविद्यालय चम्बा की प्रश्नोत्तरी की टीम हिमाचल प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित उक्त युवा उत्सव समूह -1 की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता *प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता* में पिछले कई वर्षो से फाइनल राउंड में पहुंच कर प्रतिभागिता सुनिश्चित करके महाविद्यालय का नाम रोशन कर रही है। 
राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर जी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं में हितेश कुमार, रोहित कुमार और राहुल देवल को स्मृति चिन्ह, पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया व समस्त टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की सृजनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती है । युवा उत्सव समूह एक की टीम ने पिछले करी वर्षों से सराहनीय प्रदर्शन कर रही है जिसके लिए टीम के सभी सदस्य व प्रभारी *प्रोफेसर अविनाश व डॉ शेल्ली महाजन* बधाई के पात्र हैं ।
प्रोफेसर अविनाश के अनुसार उक्त विजेता टीम अब *उत्तर क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालय युवा उत्सव* की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के ग्रेड 1 अधीक्षक श्री मनमोहन सिंह, प्रोफेसर अविनाश व प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में हितेश कुमार, रोहित कुमार, राहुल देवल, निखिल गौतम, गौरीती, स्नेहा, शीतल, शिवानी, दीक्षा, रीशु कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ

चंबा, 29 सितंबर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाट में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का आयोजन विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हुसैन शाह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए सेवा भावना के साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाजसेवा के साथ-साथ नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।
प्रधानाचार्य ने एनएसएस स्वयंसेवियों को निस्वार्थ सेवाभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखते हुए सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम प्रभारी अनीता नैय्यर ने उपस्थित मुख्यातिथि एवं अन्य स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों को अनुशासन में रहकर शिविर की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवी समाजसेवा एवं जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
Video 8
डेढ़ महीने से बंद खवाली-चंबा बस सेवा, बहाली की मांग को लेकर डीसी से मिले ग्रामीण

बस सेवा बंद होने से सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को हो रही परेशानी

चंबा, 28 सितंबर।
पिछले करीब डेढ़ महीने से बंद पड़ी खवाली-चंबा बस सेवा को जल्द बहाल करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त चंबा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बस सेवा बंद होने से पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया और जनहित में सेवा को शीघ्र बहाल करने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि खवाली-चंबा बस सेवा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। बस सेवा बंद होने के कारण रोजाना चंबा आने-जाने वाले सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण कई यात्रियों को निजी वाहनों अथवा महंगे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि लोगों की परेशानी को देखते हुए खवाली-चंबा बस सेवा को जल्द बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। बस सेवा शुरू होने से स्कूली विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों तथा आम यात्रियों की दैनिक आवाजाही भी सुचारू हो सकेगी।

प्रतिनिधिमंडल की मांग को उपायुक्त चंबा ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग से आवश्यक कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बस सेवा बहाल होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और पिछले लंबे समय से चली आ रही परिवहन संबंधी परेशानी का समाधान हो सकेगा।

🎙️ बाइट

घिंधर सिंह, पूर्व उपप्रधान, स्थानीय ग्राम पंचायत
*चंबा पुलिस को देख भागने की करने लगा कोशिश, 15.22 ग्राम चिट्टे सहित दबोचा पंजाब का युवक*

चम्बा पुलिस ने चम्बा-पठानकोट एनएच पर बालू पुल के पास गश्त व नाकाबंदी के दौरान मुकेरियां (पंजाब) के एक युवक को 15.22 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। इस बारे में पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। *पुलिस ने चम्बा-पठानकोट एनएच पर बालू पुल के पास गश्त के दौरान नाकाबंदी की हुई थी, इस दौरान लखविंद्र कुमार (36) पुत्र राममूर्ति वार्ड नंबर-3 भट्टा कालोनी डाकघर मुकेरियां तहसील दसूहा जिला होशियारपुर (पंजाब) वहां से गुजर रहा था।*

पुलिस को देखकर वह कुछ घबरा गया तथा वहां से भाग निकलने की कोशिश करने लगा। पुलिस को युवक की संदिग्ध गतिविधि पर शक हुआ, जिसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग से एक मोबाइल चार्जर और चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने उपरोक्त युवक के खिलाफ पुलिस थाना चम्बा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के अन्तर्गत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि वह ये नशीला पदार्थ कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा था, ताकि इस मामले में जुड़े बड़े अपराधियों पर कार्रवाई करके नकेल कसी जा सके। 

*मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया* कि नाकाबंदी के दौरान युवक से चिट्टा पकड़ा गया है। इस बारे में जांच की जा रही है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी पालन और जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

सड़क सुरक्षा बैठकों में सिविल सोसाइटी की भागीदारी की जाए सुनिश्चित 

चंबा, सितंबर 28

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र समिति बैठक का आयोजनआज बचत भवन में किया गया। 
बैठक में विधायक डलहौजी निर्वाचन क्षेत्र डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं एवं किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
लोकसभा सांसद ने सड़क सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों को और बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी बैठकों में सिविल सोसाइटी की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में गैर-सरकारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा ट्रांसपोर्ट यूनियनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए ताकि सड़क सुरक्षा से जुड़े जमीनी मुद्दों और सुझावों पर प्रभावी चर्चा हो सके।
उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लोगों की सुरक्षा को लेकर स्थापित किए जाने वाले क्रैश बैरियर से संबंधित मामले के समाधान का आश्वासन दिया। 
डॉ. राजीव भारद्वाज ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विशेषकर स्कूल वाहनों में जीपीएस तथा स्पीड गवर्नर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राहवीर प्रधानमंत्री राहत योजना तथा एमएसीटी योजना का भी प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा हिस्सा मानवीय त्रुटियों से संबंधित है। ऐसे में वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों का पालन तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना सुनिश्चित करना चाहिए।
सांसद ने उप मंडलीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निजी बसों सहित सार्वजनिक परिवहन वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही यात्रियों को उतारने-चढ़ाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने को कहा। 
उन्होंने इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 
बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर जिला में उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की । 
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, एसडीएम अनिल भारद्वाज, चिराग शर्मा, राजेश जरयाल, सुरेंद्र कटोच, अजय कुमार सिंह, अधीक्षक अभियंता जीत सिंह ठाकुर, मुख्य चकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज, एमएस डॉ प्रदीप सिंह, कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=mp nis:value=MP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dr nis:value=Dr nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajiv nis:value=Rajiv nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhardwaj nis:value=Bhardwaj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jila nis:value=Jila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prashasan nis:value=prashasan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chamba nis:value=Chamba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=Himachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradesh nis:value=Pradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=post nis:value=post nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/>
जिला चंबा में पर्यटन की अपार संभावनाएं, ग्रामीण पर्यटन को आजीविका से जोड़ना महत्वपूर्ण : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

विश्व पर्यटन दिवस पर दवाट महादेव में विशेष कार्यक्रम आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

चंबा, 27 सितंबर

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिला चंबा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा ग्रामीण पर्यटन को स्थानीय आजीविका से जोड़ना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपायुक्त आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘चलो चंबा’ के अंतर्गत दवाट महादेव में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उपायुक्त ने समस्त जिलावासियों को विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यटन केवल प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि स्थानीय समुदायों की आजीविका को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण साधन है।

उपायुक्त ने कहा कि चंबा जिला प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक स्थलों तथा ग्रामीण जीवन की विशिष्ट परंपराओं के कारण पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण संभावनाएं रखता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को स्थानीय समुदायों की आजीविका से जोड़कर युवाओं, महिलाओं तथा स्वयं सहायता समूहों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक भोजन, कृषि, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पाद तथा होमस्टे ग्रामीण पर्यटन की महत्वपूर्ण ताकत हैं। इनके संरक्षण एवं संवर्धन के साथ पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाई गई सदस्यों का अवलोकन भी किया।

उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभावी उपयोग कर चंबा के पर्यटन स्थलों, स्थानीय उत्पादों तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा सकता है। इससे पर्यटकों को बेहतर जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन व्यवसायों को नए बाजारों से जोड़ने में भी सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को स्थानीय आजीविका, सामुदायिक सहभागिता, संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान तथा स्थानीय उत्पादों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी एवं प्रस्तुति दी गई।

हिम सखी, हिम स्वाद, गाबदिका तथा द्वाट महादेव स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया गया। स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध पाक विरासत को पर्यटन अनुभव के रूप में प्रस्तुत किया गया।

पाहाड़ ट्रस्ट द्वारा पारंपरिक बीजों एवं स्थानीय कृषि ज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। वहीं एडवेंचर गतिविधियों से संबंधित उपकरणों एवं आवश्यक जानकारी को लेकर ज्ञानवर्धक सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोक नृत्य, गांव भ्रमण, अनुभव साझा करना तथा पौधारोपण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस दौरान उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने स्थानीय होमस्टे का दौरा कर संचालकों तथा ग्रामीण समुदाय के साथ संवाद किया। उन्होंने ग्रामीण पर्यटन, स्थानीय आतिथ्य, पारंपरिक भोजन तथा पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध करवाने से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर मिस्टिक विलेज खज्जियार एवं मिस्टिक विलेज दवाट महादेव के समुदायों ने भी सक्रिय सहभागिता दर्ज की। सामुदायिक प्रतिनिधियों ने स्थानीय संस्कृति, परंपराओं तथा ग्रामीण पर्यटन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के आयोजन एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने में नॉटऑनमैप की टीम ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। स्थानीय समुदायों, पर्यटन हितधारकों एवं संबंधित संस्थाओं के समन्वय से कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक रूप प्रदान किया गया।
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सुराल, डलहौजी तथा खज्जियार में भी विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में स्थानीय समुदायों, पर्यटन हितधारकों तथा संबंधित संस्थाओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, अर्थशास्त्री ग्रामीण विकास विभाग विनोद कुमार सहित पर्यटन गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
चम्बा जिला में मानसून से हुए नुकसान का आकलन करने पहुंची अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम

भटियात में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

चंबा, 28 सितंबर

मानसून-2026 के दौरान फ्लैश फ्लड, बाढ़, भूस्खलन एवं बादल फटने से उत्पन्न स्थिति के मौके पर आकलन के लिए हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंची अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) ने आज चुवाड़ी में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आपदा प्रबंधन-II) एवं आईएमसीटी के अध्यक्ष एम. रामचंद्रुडु ने की।
बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने किया। इस दौरान केंद्रीय टीम को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मानसून-2026 के दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों जैसे सड़क, जल, विद्युत व्यवस्था, मकानों/भवनों के नुकसान एवं जन-धन-माल की हानि सहित कृषि, पशुपालन एवं शिक्षा के क्षेत्र में हुए नुकसान तथा राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान केंद्रीय टीम ने भटियात क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने कालीघार, टिकर गला सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा मौके पर हुए नुकसान और राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
टीम सदस्यों ने मौके पर प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान और किए गए राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम में जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय जल आयोग के निदेशक श्री प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के गेहूं विकास निदेशालय, गुरुग्राम के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा , ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामावतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिशासी अभियंता शाश्वत मोहपात्रा, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के उप निदेशक कनव दुआ तथा राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी), इसरो के वैज्ञानिक डॉ. शशिवर्धन रेड्डी शामिल रहे।
बैठक में अतिरिक्त सचिव राजस्व सुनील वर्मा, उपमंडल अधिकारी नागरिक भटियात मनीष सोनी, तहसीलदार जय चंद, वन मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जमवाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
 <nis:link nis:type=tag nis:id=chamba nis:value=Chamba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=Himachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradesh nis:value=Pradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=post nis:value=post nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/>
वोट चोरी के आरोपी को लेकर जिला कांग्रेस चंबा का जोरदार प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग
चम्बा जिला में मानसून से हुए नुकसान का आकलन करने पहुंची अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम

भटियात में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

चंबा, 28 सितंबर

मानसून-2026 के दौरान फ्लैश फ्लड, बाढ़, भूस्खलन एवं बादल फटने से उत्पन्न स्थिति के मौके पर आकलन के लिए हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंची अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) ने आज चुवाड़ी में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आपदा प्रबंधन-II) एवं आईएमसीटी के अध्यक्ष एम. रामचंद्रुडु ने की।
बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने किया। इस दौरान केंद्रीय टीम को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मानसून-2026 के दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों जैसे सड़क, जल, विद्युत व्यवस्था, मकानों/भवनों के नुकसान एवं जन-धन-माल की हानि सहित कृषि, पशुपालन एवं शिक्षा के क्षेत्र में हुए नुकसान तथा राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान केंद्रीय टीम ने भटियात क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने कालीघार, टिकर गला सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा मौके पर हुए नुकसान और राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
टीम सदस्यों ने मौके पर प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान और किए गए राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम में जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय जल आयोग के निदेशक श्री प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के गेहूं विकास निदेशालय, गुरुग्राम के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा , ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक रामावतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिशासी अभियंता शाश्वत मोहपात्रा, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के उप निदेशक कनव दुआ तथा राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी), इसरो के वैज्ञानिक डॉ. शशिवर्धन रेड्डी शामिल रहे।
बैठक में अतिरिक्त सचिव राजस्व सुनील वर्मा, उपमंडल अधिकारी नागरिक भटियात मनीष सोनी, तहसीलदार जय चंद, वन मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जमवाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय चम्बा में करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल (करियर परामर्श एवं स्थानन सेवा कोष्ठ), वाणिज्य विभाग तथा मैनेजमेंट विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अतिथि व्याख्यान एवं सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के कान्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम में पुलिस थाना चम्बा के एसएचओ रमन चौधरी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसएचओ रमन चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ कानून, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों, महिला सुरक्षा तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तकनीक ने जहां जीवन को आसान बनाया है, वहीं साइबर अपराध के नए तरीके भी सामने आए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण, ओटीपी एवं सोशल मीडिया अकाउंट से संबंधित जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि जिम्मेदार नागरिक बनना केवल कानून का पालन करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना भी है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मैनेजमेंट विभाग की प्रभारी डॉ. विदुषी शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली से अवगत करवाने के साथ-साथ उन्हें वर्तमान सामाजिक एवं कानूनी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य प्रो. सपना बक्शी, प्रो. अविनाश,  डॉ विदुषी शर्मा, डॉ. पर्णिता, कामेश्वर, कनवी, माधविका विज सहित एमबीए, एमसीए, एम.कॉम एवं बी.कॉम के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों के साथ आयोजित खुला संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र रहा। विद्यार्थियों ने साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों, नशाखोरी, पुलिस की कार्यप्रणाली तथा प्रशासन से संबंधित विभिन्न प्रश्न मुख्य वक्ता के समक्ष रखे। एसएचओ रमन चौधरी ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सरल एवं व्यावहारिक ढंग से उत्तर देते हुए उन्हें आवश्यक सावधानियों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारी के साथ प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से वास्तविक जीवन की परिस्थितियों और चुनौतियों को समझा। कार्यक्रम एक ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और संवादात्मक सत्र के रूप में सामने आया, जिसमें विद्यार्थियों को न केवल महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, बल्कि समाज में एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने की प्रेरणा भी मिली।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने एसएचओ रमन चौधरी का बहुमूल्य समय देने तथा विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव एवं महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया।
चंबा मेडिकल कॉलेज को मिली अत्याधुनिक C-Arm मशीन
अब हड्डियों के जटिल ऑपरेशन में डॉक्टरों को मिलेगी लाइव एक्स-रे की सुविधा
चंबा, 28 सितंबर।
चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हड्डियों से जुड़े जटिल ऑपरेशन को अधिक सटीक और सुरक्षित बनाने के लिए अत्याधुनिक C-Arm मशीन उपलब्ध हुई है। अंग्रेजी के अक्षर ‘C’ के आकार की होने के कारण इसे C-Arm कहा जाता है। यह एक चलती-फिरती एक्स-रे प्रणाली है, जिसके माध्यम से ऑपरेशन के दौरान ही हड्डियों और शरीर के अंदर की संरचना की लाइव इमेज देखी जा सकती है।
ऑपरेशन के दौरान मिलेगी लाइव एक्स-रे सुविधा
C-Arm मशीन की मदद से डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान यह देख सकते हैं कि हड्डी की स्थिति कैसी है और रॉड, प्लेट या स्क्रू सही स्थान पर लगाए जा रहे हैं या नहीं। इससे फ्रैक्चर के उपचार में सटीकता बढ़ाने में मदद मिलती है।
चंबा मेडिकल कॉलेज को मिली अत्याधुनिक C-Aram मशीन
मेडिकल कॉलेज चंबा को मिली अत्याधुनिक मशीन
 बाइट-- डॉक्टर मानिक
मसरूंड में छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य छिंज मेले ने क्षेत्र में उत्सव और भाईचारे का माहौल बना दिया। मेले के दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र सहित बाहरी इलाकों से आए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मेले में चुराह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. हंस राज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके मेले में पहुंचने पर छिंज मेला कमेटी और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें शॉल, हिमाचली टोपी और बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने मेला कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
मेले के दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन मुकाबलों में दिनभर रोमांच बना रहा, जबकि शाम होते-होते लोगों की निगाहें पारंपरिक दंगल पर टिक गईं।
मेले का मुख्य आकर्षण दंगल रहा, जो देर शाम तक चलता रहा। दंगल में हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और अखाड़े के चारों ओर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
दंगल के अंतिम मुकाबलों में विकास सोनीपत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। पूरे दंगल में उनके बेहतरीन दांव-पेंच और दमदार कुश्ती की खूब चर्चा रही। विजेता बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
छिंज मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, पहलवानों, प्रायोजकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र में भाईचारे, सांस्कृतिक परंपराओं और खेल भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=बाइट nis:value=बाइट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हँस nis:value=हँस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राज nis:value=राज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भाजपा nis:value=भाजपा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विधायक nis:value=विधायक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चुराह। nis:value=चुराह। nis:enabled=true nis:link/>
प्रेस विज्ञप्ति👉

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ के तहत ‘My Health, My Pride’ कार्यक्रम आयोजित

चंबा: MY Bharat Chamba द्वारा ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत युवाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के पुराने परिसर, अखंड चंडी पैलेस में आयोजित ‘My Health, My Pride’ कार्यक्रम में डॉ. करण हितेशी ने पोषण एवं अच्छे स्वास्थ्य का महत्व, नशे के स्वास्थ्य पर प्रभाव तथा तंबाकू मुक्त भारत विषयों पर विशेषज्ञ सत्र लिए। डॉ. हरित पुरी ने टीबी मुक्त अभियान के तहत टीबी की रोकथाम, पहचान एवं उपचार के संबंध में जागरूक किया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के समन्वय से MY Bharat Chamba द्वारा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सोहेल अहमद, डॉ. संजय, डॉ. क्षितिज एवं प्रोफेसर अविनाश उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, यूथ हॉस्टल डलहौजी में MY Bharat Chamba द्वारा युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए ध्यान (Meditation) सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे एवं तंबाकू से दूर रहने तथा टीबी मुक्त भारत के अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=chamba nis:value=Chamba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=Himachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradesh nis:value=Pradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=post nis:value=post nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/>
प्रेस नोट👉

*GPS रेट्टा में एशियन गेम्स पदक विजेता सीमा कुमारी के परिवारजनों का भव्य स्वागत  एवं सम्मान*

*28 तारीख को होने वाली 5000 मीटर दौड़ के लिए दी शुभकामनाएं* 

*चंबा पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन और SMC करेगी भव्य स्वागत समारोह का आयोजन*  

चंबा। जापान में आयोजित  एशियन गेम्स–2026 में भारतीय एथलेटिक्स का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल करने वाली चंबा के गांव रेटा की बेटी सीमा कुमारी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके परिवारजनों का राजकीय प्राथमिक पाठशाला (GPS) रेट्टा में गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सीमा कुमारी द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने और चंबा की खेल प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने पर विद्यालय परिवार एवं स्थानीय समुदाय में खुशी का माहौल है। इसी गौरवपूर्ण अवसर पर सीमा कुमारी की माता श्रीमती केसरी देवी जी, भाई श्री राजकुमार जी, भाभी श्रीमती कौशल्या जी तथा भतीजी अनीता जी का विद्यालय परिसर में फूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सीमा कुमारी की उपलब्धि पर उनके परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने कहा कि सीमा कुमारी की सफलता केवल उनके परिवार की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे चंबा जिला, हिमाचल प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। एक सामान्य ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच तक पहुंचना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।
विद्यालय प्रभारी श्री मान सिंह जी ने सीमा की माता जी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया l जबकि सुनील कुमार ने उनके भाई श्री राज कुमार जी को टोपी पहनाकर सम्मानित किया l  SMC अध्यक्ष श्री हेम राज जी ने सीमा की माता जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l वहीं मौजूद वार्ड पंच 5 ठाकरौता  श्री हेम राज जी ने सीमा के भाई श्री राज कुमार जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया l इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने उनके लिए प्रीतिभोज का आयोजन भी किया l *मुख्य अध्यापक एवं SMC अध्यक्ष और वार्ड मेंबर ने बताया कि सीमा के लौटने पर विद्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा* 

*सीमा की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा*
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सीमा कुमारी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह साबित किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत की जाए तो किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और देश का गौरव बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। सीमा कुमारी की सफलता से क्षेत्र के अनेक बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा मिलेगी।
परिवार के त्याग और सहयोग को भी किया नमन

कार्यक्रम के दौरान सीमा कुमारी की सफलता में उनके परिवार द्वारा किए गए सहयोग, त्याग और प्रोत्साहन की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसी खिलाड़ी की अंतरराष्ट्रीय सफलता के पीछे उसकी व्यक्तिगत मेहनत के साथ-साथ परिवार, प्रशिक्षकों और समाज का निरंतर सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सीमा कुमारी की माता श्रीमती केसरी देवी जी एवं परिवार के अन्य सदस्यों का सम्मान करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि परिवार ने सीमा के सपनों और खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। आज सीमा की उपलब्धि के माध्यम से उनके परिवार को भी पूरे क्षेत्र से सम्मान और शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।

*विद्यालय में रहा गौरवपूर्ण वातावरण*
इस सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और गौरव का वातावरण रहा। विद्यालय के बच्चों एवं स्टाफ ने सीमा कुमारी की उपलब्धि को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके परिवारजनों का अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि चंबा की बेटी सीमा कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर जिले की खेल प्रतिभाओं को एक नई पहचान दी है।
इस अवसर पर मुख्य अध्यापक श्री मान सिंह जी, श्री सुनील कुमार, कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक, SMC अध्यक्ष श्री हेम राज जी तथा वार्ड मेंबर श्री हेम राज जी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से सीमा कुमारी को भविष्य की सभी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर सफलता की कामना की गई। उपस्थित सभी लोगों ने आशा व्यक्त की कि सीमा आने वाले समय में भी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला रेट्टा परिवार ने सीमा कुमारी की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उनके परिवार के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
प्रेस नोट👉

गरीबी उन्मूलन एवं गरीब तथा वंचित व्यक्तियों के लिए विधिक सहायता विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

चम्बा, 26 सितम्बर 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्बा द्वारा ग्राम पंचायत प्राह्नवी में गरीबी उन्मूलन तथा गरीब एवं वंचित व्यक्तियों के लिए उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 68 लोगों ने भाग लिया।

शिविर को श्री एकांश कपिल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्बा तथा सुश्री मनजीत कौर, ग्राम विकास समन्वयक, ने संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को गरीबी उन्मूलन, गरीब एवं वंचित वर्गों के अधिकारों तथा उनके लिए उपलब्ध विधिक एवं कल्याणकारी सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। बताया गया कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय प्राप्त करने के अवसर से वंचित न रहे, इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सलाह एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

उपस्थित ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से अवगत करवाया गया। साथ ही, “सामुदायिक मध्यस्थता : मुकदमेबाजी-मुक्त ग्रामीण भारत की ओर” कार्यक्रम के उद्देश्यों तथा ग्रामीण स्तर पर विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान में सामुदायिक मध्यस्थता की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान ग्रामीणों को रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, खाद्य सुरक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया। विधिक सेवाओं एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट भी ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए।

शिविर का उद्देश्य समाज के गरीब, कमजोर एवं वंचित वर्गों तक कानून एवं विधिक सेवाओं की जानकारी पहुंचाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उपलब्ध सरकारी एवं विधिक सहायता सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना रहा।
जापान में एशियन गेम्ज़ में कांस्य पदक जीतने वाली सीमा के परिजनों को SBI और राइजिंग स्टार स्कूल ने किया सम्मानित,
रेटा गांव पहुंचकर मां और भाई को किया सम्मानित, जापान से सीमा से मोबाइल पर हुई लाइव बातचीत; 28 सितंबर की 5000 मीटर दौड़ के लिए दी शुभकामनाएं

चम्बा, 26 सितम्बर

जापान में आयोजित एशियन गेम्स में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर चम्बा और हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली धाविका सीमा कुमारी की शानदार उपलब्धि से उनके गांव रेटा और परिवार में खुशी का माहौल है। सीमा की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद उन्हें बधाई देने के साथ-साथ उनके परिवार को सम्मानित करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
इसी कड़ी में राइजिंग स्टार स्कूल के चेयरमैन संजीव सूरी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सरोल शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र शर्मा सीमा कुमारी के गांव रेटा स्थित घर पहुंचे और उनके परिजनों को सम्मानित किया। संजीव सूरी के गांव पहुंचने पर सीमा की मां ने भावुक होकर उनका स्वागत किया और सीमा को मिले सहयोग के लिए राइजिंग स्टार एजुकेशन सोसाइटी का आभार जताया।
इस दौरान सीमा की मां और भाई को पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें अन्य सामग्री भी भेंट की गई। संजीव सूरी ने परिवार को सीमा की शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, लगन और वर्षों के संघर्ष का परिणाम है।
गौरतलब है कि वर्ष 2018 में राइजिंग स्टार स्कूल के चेयरमैन संजीव सूरी ने सीमा कुमारी की खेल प्रतिभा को पहचानते हुए उसे गोद लिया था। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से सीमा को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार सहयोग और प्रोत्साहन दिया गया। आज सीमा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया है।
सम्मान समारोह के दौरान सीमा की मां बेहद भावुक नजर आईं। उनकी आंखों से छलके आंसू सीमा के संघर्ष और परिवार के भावनात्मक सफर को बयां कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राइजिंग स्टार स्कूल ने उस समय सीमा का हाथ थामा, जब परिवार कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। उस सहयोग ने सीमा को अपने सपनों को पूरा करने की राह दिखाई।

वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सरोल शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र शर्मा भी बैंक की ओर से सीमा के परिवार को सम्मानित करने गांव पहुंचे। उन्होंने सीमा की मां और भाई को पुष्पगुच्छ, शॉल, टोपी, ब्रीफकेस और सीमा कुमारी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धि पर परिवार को बधाई दी।
धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि सीमा की उपलब्धि न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे चम्बा और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस दौरान राइजिंग स्टार स्कूल के चेयरमैन संजीव सूरी ने जापान में मौजूद सीमा कुमारी से मोबाइल फोन पर लाइव बातचीत की। उन्होंने सीमा को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी और उसकी मां से भी उसकी बातचीत करवाई। मां-बेटी की बातचीत का यह भावुक पल वहां मौजूद लोगों के लिए भी खास रहा।
संजीव सूरी ने सीमा को आगामी 28 सितंबर को होने वाली 5000 मीटर दौड़ के लिए भी शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बातचीत के दौरान सीमा ने भारत लौटने पर सबसे पहले राइजिंग स्टार स्कूल पहुंचने का वादा किया।
सीमा के गांव पहुंचकर सबसे पहले उसके परिवार को सम्मानित करने की राइजिंग स्टार स्कूल और SBI की पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि सीमा की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। साथ ही, कठिन दौर में सीमा का साथ देने वाले लोगों और संस्थाओं का यह सम्मान भी प्रेरणादायक है।
सीमा कुमारी की उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को समय पर उचित सहयोग, प्रशिक्षण और अवसर मिले तो वे भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं और देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं।
बाइट :धर्मेन्द्र शर्मा मैनेजर sbi
बाइट : संजीब सूरी अध्यक्ष राइजिंग स्टार स्कूल
बाइट : सीमा की माता केसरी
बाइट ; सीमा का भाई राज कुमार
<nis:link nis:type=tag nis:id=chamba nis:value=Chamba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=Himachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradesh nis:value=Pradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=post nis:value=post nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/>