खबर का असर: पक्काटाला में गंदे नाले के पानी से लोगों को जल्द मिलेगी निजात
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा। पक्काटाला में चंबा बाजार की नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने की समस्या को लेकर पांगी लाइव न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से उठाई गई खबर का असर देखने को मिला है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए अब टूटी नालियों की मरम्मत का काम करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, पक्काटाला में नालियों की खराब हालत के कारण बारिश और गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा था। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ था।
मामले को पांगी लाइव न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर दिलाया था। अब लोक निर्माण विभाग (PWD) को नालियों की मरम्मत का काम सौंपा गया है। विभाग द्वारा जल्द ही इसका टेंडर करवाया जाएगा, जिसके बाद टूटी नालियों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए पांगी लाइव न्यूज़ का आभार जताया है। लोगों को उम्मीद है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम धरातल पर शुरू होगा और उन्हें लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
पांगी लाइव न्यूज़ की खबर का असर—समस्या उठी, विभाग हरकत में आया।
Chamba, Chamba | Aug 23, 2026