शिमला। राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रीय चेतना के संदेश के साथ आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गरिमामयी नेतृत्व में भाजपा विधायक दल के सभी माननीय सदस्यों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना के साथ सहभागिता की।
यह आयोजन राष्ट्रीय चेतना, एकता और देशभक्ति की भावना को समर्पित रहा।
Chamba, Chamba | Aug 23, 2026