कोरबा। भारत विकास परिषद कोरबा शाखा द्वारा स्कूली विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभागार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा स्वामी विवेकानंद और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वेशभूषा में समूह गान प्रस्तुत किए। उनकी सुरीली आवाज, लय और शानदार प्रस्तुति से पूरा सभागार ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह कुदेसिया, कोरबा शाखा प्रभारी कमल
Korba, Korba | Oct 3, 2026