उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में 'उमा-सांझी महोत्सव 2026' का शंखनाद, 7 दिन तक सजेगा शिव दरबार 🛕🌸
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सात दिवसीय 'उमा-सांझी महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ हो गया है। 6 से 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस पारंपरिक महोत्सव में प्रतिदिन प्राचीन सांझी शिला पर आकर्षक रंगोली और भगवान महाकाल के मुखौटों की मनमोहक झांकियां सजाई जाएंगी। इसके साथ ही महाकाल महालोक में लोक गायन, नृत्य, चित्रकला और श्लोक पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 10 अक्टूबर को रात्रि जागरण, 11 को कन्या भोज और 12 अक्टूबर को मां उमा की भव्य सवारी निकालकर जवारे विसर्जन के साथ इस महोत्सव का समापन होगा।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #UmaSanjhiMahotsav #MahakalLok #UjjainTemples MPNews