उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, निगमायुक्त ने किया हरिफाटक से जुड़े मार्गों के चौड़ीकरण का निरीक्षण 🚧🛣️
उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों के विकास कार्यों में तेजी आ गई है। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों के साथ हनुमान नाका से हरिफाटक और नीलगंगा से हरिफाटक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। हनुमान नाका-हरिफाटक मार्ग (450 मीटर) करीब 10 करोड़ रुपये और नीलगंगा-हरिफाटक मार्ग (1.2 किलोमीटर) करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से 18 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। निगमायुक्त ने हरिफाटक चौराहा विकास कार्य को प्राथमिकता देने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए सभी निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #NagarNigamUjjain #MPNews RoadWidening SmartCityUjjain1