उज्जैन: रामघाट पर नहाते समय शिप्रा नदी में डूबा युवक, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी
उज्जैन के प्रमुख स्नान घाट रामघाट (सिंहस्थ क्षेत्र) पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। शिप्रा नदी में नहाने उतरा एक अज्ञात युवक अचानक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर वहां हड़कंप मच गया। घटना की तत्काल सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है और नदी में युवक की सघन तलाश की जा रही है। फिलहाल डूबने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, प्रशासन और रेस्क्यू टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है।
#UjjainNews #RamGhat #KshipraRiver #RescueOperation #UjjainPolice MPNews UjjainUpdates