उज्जैन: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद इंटर्न छात्रों की भूख हड़ताल, किया 'सद्बुद्धि यज्ञ' 🩺🔥
शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय के इंटर्न छात्रों का स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ₹9,383 के मौजूदा स्टाइपेंड से नाराज करीब 250 छात्रों ने 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए छात्रों ने 'सद्बुद्धि यज्ञ' भी किया। डॉ. मुस्कान मंडावत और डॉ. अंजली राठौर हड़ताल पर बैठी हैं। छात्रों का कहना है कि ओपीडी, आईपीडी और आपातकालीन जैसी अहम सेवाओं में ड्यूटी देने के बावजूद उनके साथ भेदभाव हो रहा है; वे अन्य चिकित्सा पद्धतियों के छात्रों के समान स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं।
#UjjainNews #AyurvedaStudents #StipendHike #MedicalInterns #StudentProtest MPNews