60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा
कौशाम्बी। प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम से योजना की शुरुआत की। कौशाम्बी के उदयन सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं को अपने एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी।
मंत्री ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण �