अमन-भाईचारे के संदेश के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
कौशाम्बी। बारावफात के अवसर पर बुधवार को जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर अमन, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रही।
पुरखास गांव स्थित खानका हबीबिया असरारिया से सज्जादानशीन सैयद अनवारूल्लाह शाह सफी मियां की सरपरस्ती और इकलाख सफी मियां की कयादत में जुलूस निकाला गया। इसमें मदरसे के बच्चों, मौलानाओं, ग्रामीणों और आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। प्रबंधक सैयद मोहम्मद जिसान सफी की दावत पर मशहूर शायर अहमदुल पत्ताह फैजाबादी ने शिरकत कर कलाम पेश किया। सैयद अम्मार सफी और सैयद मोहम्मद मुस्तफा मियां ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
मुफ्ती नूर आलम और मौलाना अब्दुल मन्नान विषबाही ने पैगंबर की जिंदगी और उनके अमन-शांति के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने आपसी भाईचारा बनाए रख�