खेत में टहलने निकली वृद्धा कुएं में गिरी, मौत
सुबह चार बजे घर से निकली थी राजकुमारी, आठ बजे तक नहीं लौटी तो परिजनों ने शुरू की तलाश
चायल पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर कोटिया गांव में बुधवार सुबह खेत की ओर टहलने निकली 65 वर्षीय वृद्धा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। करीब चार बजे घर से निकली महिला के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बेटे ने कुएं में देखा तो मां का शव पानी में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तिल्हापुर कोटिया निवासी राजकुमारी पत्नी स्वर्गीय राम लखन बुधवार भोर करीब चार बजे खेत की ओर टहलने निकली थीं। सुबह करीब आठ बजे तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान बड़े बेटे हिमांशु पाल ने आसपास तलाश करते हुए गांव के एक कुएं में देखा तो उसकी मां पानी में पड़ी दिखाई दीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक, राजकुमार�