ननका सरोज के परिजनों से मिले सांसद अरुण भारती, कार्रवाई का दिया भरोसा
कौशाम्बी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी अरुण भारती बुधवार को कौशाम्बी पहुंचे। उन्होंने करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव पहुंचकर मृतक ननका सरोज के परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। सांसद ने मृतक की मां को ढांढस बंधाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले गांव के बाहर एक बाग में ननका सरोज का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन परिजनों के मुताबिक अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी देते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
सांसद अरुण भारती ने कहा कि मामले में पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ कड़�