एन.एस.एस. आमुखीकरण कार्याशाला में फर्स्ट इनोवेशन चैलेन्ज थीम पर भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। शाहपुरा। श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा में फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज थीम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला नीति के तत्वावधान में भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महिला नीति पर अरविन्द कुमार मीणा महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जेण्डर इक्विलिटी एवं अधिनियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पुष्करराज मीणा ने AI का मानव जीवन पर प्रभाव को मंच के माध्यम से रेखांकित किया। इसी अवसर पर भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में नीलम कँवर प्रथम, लक्ष्मी कलाल द्वितीय तथा सविना सुवालका तृतीय स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में आकाश ग्रुप में अंकित शर्मा, गोपाल बंजारा, शैतान बंजारा प्रथम स्थान पर रहे द्वितीय स्थान पर जल ग्रुप जिसमें राहुल बलाई, राजकुमार बंजारा, बिट्टु प्रजापत, अंकित गुर्जर रहे तथा तृतीय स्थान पर अग्नि ग्रुप में पार्वती बलाई, कविता रेगर निकिता चौहान कोमल वेदनई रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मूलचन्द खटीक एवं रासेयो कार्यक्रम प्रभारी प्रो. दिग्विजय सिंह ने किया। आभार डॉ. ऋचा अंगिरा ने किया।