आयुक्त रिंकल गुप्ता का अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस द्वारा जोरदार स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन किया गया
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा नगर पालिका में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के द्वारा आयुक्त रिंकल गुप्ता का पुनः शाहपुरा आगमन पर जोरदार स्वागत सम्मान अभिनंदन कर पुष्प हार व मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।पुनः आगमन पर सभी कर्मचारियों में हर्ष का विषय है जिस पर जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार घूसर व जिला महामंत्री रमेश चंद्र घूसर ने आयुक्त को यूनियन के माध्यम से अधिशेष रहे ठेका सफाई कर्मियों के जो पूर्व में भी कार्य कर चुके हैं व वर्तमान में भी कार्यरत कार्य कर रहे हैं उनका अनुभव प्रमाण पत्र बनाने के लिए आयुक्त से निवेदन किया गया। जिस पर नव नियुक्त पार्षद सुरेश चंद्र घूसर के द्वारा सफाई कर्मचारियों के सफाई कर्मचारी भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र बनाने के लिए ज्ञापान सोपा गया।जिस पर आयुक्त रिंकल गुप्ता ने आश्वासित किया है कि बहुत जल्द अधिशेष रहे ठेका कर्मियों के जो पूर्व में कार्य कर चुके हैं व वर्तमान में कार्य कर रहे हैं उनके अनुभव प्रमाण पत्र बहुत जल्द बना दिए जाएंगे। जिस पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार घूसर ने उनका हार्दिक अभिनंदन करते हुए पुनः आगमन पर आभार जताया और बताया कि समस्त सफाई कर्मचारी और शाहपुरा वासियो में हर्ष का विषय और जोरदार खुशी की लहर है आपके आगमन पर इसके बाद यूनियन के पदाधिकारी ने उनका पुष्पहार और मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर व पुष्प वर्षा करते हुए रिंकल गुप्ता का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। जिस पर रिंकल गुप्ता ने खुशी जाहिर की और पुष्प हार पहनकर अत्यंत हर्षीत होकर और अभिनंदन और दोनों छोटे बच्चों को आशीर्वाद दिया साथ ही पुष्प और सम्मान और पुष्प वर्षा करने में यूनियन के प्रदेश मंत्री वर्तमान पार्षद सुरेश चंद्र घूसर ,जिला महामंत्री रमेश चंद्र घूसर ,संगठन मंत्री अमित कुमार ,सह सचिव घीसू लाल ,संगठन मंत्री आनंद कुमार ,उत्तम कालू लाल कुमार, सोनू कुमार, विकास , गंगासागर ,राधा किशन तेली आदि आधिकारी मौजूद रहे।