Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
kailashvish781
3
पेट्रोल भुगतान विवाद के बाद युवक लापता, मंदसौर में बवाल मारपीट के बाद से युवक का सुराग नहीं, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप #म...
Mandsaur, Mandsaur
| May 2, 2026
#म...
MORE NEWS
राजीव गांधी पीजी कॉलेज में नाम की अवमानना को लेकर NSUI का प्रदर्शन, प्राचार्य कक्ष में स्थापित की तस्वीर मंदसौर। स्थानीय राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम की कथित उपेक्षा और अवमानना को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने विरोध प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर में एकत्रित होकर प्राचार्य के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई। NSUI जिलाध्यक्ष मंथन धनोतिया ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर महाविद्यालय का नाम रखा गया है। इसके बावजूद परिसर में उनके नाम को लेकर कथित तौर पर लापरवाही बरती जा रही है, जिसे संगठन ने गंभीरता से लिया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष में राजीव गांधी की तस्वीर भेंट की और पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ उसे स्थापित करवाया। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में राजीव गांधी के नाम को उचित सम्मान दिए जाने की मांग रखी। प्राचार्य ने दो सप्ताह में सुधार का दिया आश्वासन NSUI के विरोध के बाद महाविद्यालय प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि आगामी दो सप्ताह के भीतर परिसर में मौजूद तकनीकी एवं प्रशासनिक स्तर की गलतियों को सुधारने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही महाविद्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम को उचित सम्मान के साथ प्रदर्शित किए जाने का भरोसा दिलाया गया। NSUI ने चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि में आवश्यक सुधार नहीं होने पर संगठन आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठा सकता है।
Mandsaur, Mandsaur | Aug 20, 2026
मल्हारगढ़। श्री श्री श्री 1008 कल्लाजी राठौड़ महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर मल्हारगढ़ नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे स्टेशन रोड स्थित काली कल्याणी धाम से शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक शामिल हुए। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ घुड़सवार, ऊंट, हाथी और अखाड़ों के दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर आधारित चलित झांकियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। करीब एक किलोमीटर लंबा शोभायात्रा का काफिला मल्हारगढ़ नगर की सड़कों से निकला, जिसे देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, मंडल भाजपा अध्यक्ष मल्हारगढ़ आशीष विजयवर्गीय, नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, सम्राट गहलोत, लोकपाल सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली कल्याणी धाम की शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजकों के अनुसार, मल्हारगढ़ में इस स्तर की शोभायात्रा पहली बार आयोजित की गई। हाथी, ऊंट, घुड़सवार, अखाड़े, ढोल-नगाड़े और आकर्षक चलित झांकियों से सजी शोभायात्रा पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालुओं ने कल्लाजी राठौड़ महाराज के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। काली कल्याणी धाम समिति एवं आयोजकों द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जन्मोत्सव के अवसर पर निकली शोभायात्रा को मल्हारगढ़ के लिए एक यादगार और ऐतिहासिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।
Mandsaur, Mandsaur | Aug 20, 2026
बुधवार देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शामगढ़ निवासी मसाला व्यापारी पिता-पुत्र मुफद्दल बोहरा और उनके पुत्र बुरहान, के साथ मारपीट और दुर्घटना का मामला सामने आया। घटना ने एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। #शामगढ़ #मंदसौर #दिल्लीमुंबईएक्सप्रेसवे #मारपीट #सुरक्षा
Mandsaur, Mandsaur | Aug 20, 2026
🚩 विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की विशाल यात्रा 🚩 भव्य यात्रा का उत्साह और जोश देखने के लिए जुड़िए यशस्वी दुनिया के साथ… 📹🔴 देखिए विशाल यात्रा का LIVE कवरेज #विश्वहिंदूपरिषद, #बजरंगदल, #विशालयात्रा, #अखंडभारत, #जयश्रीराम, #हरहरमहादेव, #हिंदूसमाज, #यशस्वीदुनिया, #लाइव
Mandsaur, Mandsaur | Aug 19, 2026
🟧 भगवा ध्वजों के साथ गूंजा शामगढ़, निकली विशाल मशाल यात्रा 🔥 अखंड भारत के संकल्प को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा बुधवार शाम शामगढ़ में विशाल मशाल यात्रा निकाली गई। हाथों में भगवा ध्वज और जलती मशालें लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा यात्रा में शामिल हुए। जयघोषों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 🚩🔥 #अखंडभारत, #मशाल_यात्रा, #भगवा_ध्वज, #विश्वहिंदूपरिषद, #बजरंगदल, #शामगढ़, #राष्ट्रभक्ति, #भारत_माता_की_जय, #यशस्वीदुनिया
Mandsaur, Mandsaur | Aug 19, 2026