सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत
सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार
जिले में 11 स्थानों पर आयोजित शिविरों में साढ़े पांच हजार से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया
सेवा संकल्प अभियान के प्रमुख घटक सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के अंतर्गत मंदसौर जिले में 4 अक्टूबर को 11 नगरीय निकायों में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। सेवा सेतु अभियान के तहत मंदसौर, भानपुरा, गरोठ, पिपलियामंडी, सीतामऊ, नगर परिषद मल्हारगढ़, नारायणगढ़, सुवासरा , भैसोदा, शामगढ़, नगरी एवं दलोदा में शिविर आयोजित किये जा कर शासन की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया गया। इस दौरान शिविर आयोजित करने वाले नगरीय निकायों में साढ़े पांच हजार से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया शिविरों में 7141 आवेदन प्राप्त हुए इसके अलावा 190 व्यक्तियों के आवेदनों को निराकरण करने के लिए समय सीमा दी गई। शासन की योजनाओं के लाभ प्रदान करने के साथ उनकी समस्याएं निराकृत की गई इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, श्री मदन लाल राठौर, श्री महेश जूनवाल, श्री अरविंद सारस्वत, श्री विजय सुराणा, सुश्री रानू भावसार, श्री विनोद साहू, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार तथा बड़ी संख्या में आम जन नागरिक उपस्थित थे । शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को अतिथियों के हाथों लाभान्वित किया गया।
#मंदसौर
#Mandsaur