जनता दरबार में 17 फरियादियों की सुनी शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में 17 आगंतुकों की शिकायतें सुनीं। एसपी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली।
उन्होंने शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों से मामलों का नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।