ब्रेकिंग न्यूज़ ----प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने चंबल पुल से कूदने की कोशिश, 3 घंटे तक रेलिंग पर लटका रहा
अटेर। प्रेमिका की शादी से आहत एक 24 वर्षीय युवक ने अटेर-उत्तर प्रदेश सीमा स्थित चंबल पुल पर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। युवक पुल की रेलिंग पर चढ़कर चंबल नदी की ओर लटक गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही अटेर और उत्तर प्रदेश के खेड़ा रायठौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक पुलिस युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करती रही। बताया गया कि युवक अपनी पत्नी और बच्ची को वापस पाने की मांग पर अड़ा हुआ था।
पुलिस अधिकारियों के लगातार समझाने और आश्वासन के बाद युवक आखिरकार रेलिंग से सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद युवक को अपनी प्रेमिका की दूसरी जगह शादी होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।
#Disclaimer
This news is being shown to you by Namaste Morena only as news,
We fully follow the social media content policy so some scenes have been hidden.