मुरैना। स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के विक्रय के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आजीविका राखी मेले का आयोजन किया जा रहा है। पंडित रामप्रसाद बिस्मिल शहीद संग्रहालय के समीप 24 से 27 अगस्त तक चलने वाले इस चार दिवसीय मेले का शुभारंभ कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने फीता काटकर किया।
मेले में स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा तैयार आकर्षक राखियां, श्रृंगार सामग्री एवं अन्य स्थानीय उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन ने शहरवासियों से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की अपील की है।
Morena Nagar, Morena | Aug 24, 2026