मुरैना। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने अधिकारियों को 4 सितंबर को कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे।
बैठक में कलेक्टर ने जनगणना कार्य 30 अगस्त तक पूरा करने, डाटा की शुद्धता सुनिश्चित करने तथा जन अभियान के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र किसानों को पैक्स से जोड़कर किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने और फार्मर आईडी कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों के आवागमन, मध्यान्ह भोजन, संबल योजना और सीएम राइज स्कूलों सहित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।