Public App Logo
Profile Picture

Namaste Morena

@namastemorena01
689478Followers
2Following
देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे कुछ देश के दीवाने 
देखिए आज मुरैना की विशेष झलकियां
वनरक्षक हरकेश गुर्जर को शहीद का दर्जा.....

ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले वनरक्षक हरकेश गुर्जर को राज्य सरकार ने शहीद का दर्जा दिया है। साथ ही आश्रित परिवार के लिए 25 लाख रुपये का विशेष अनुदान स्वीकृत किया गया है। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरकेश_गुर्जर nis:value=हरकेश_गुर्जर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वनरक्षक nis:value=वनरक्षक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शहीद nis:value=शहीद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रेत_माफिया nis:value=रेत_माफिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मध्यप्रदेश nis:value=मध्यप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/>
सरल स्वभाव और व्यक्तित्व के धनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभी के प्यारे जसवीर सिंह गुर्जर जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

 Namaste Morena उज्जवल भविष्य की कामना करता है
मुरैना में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस परेड की सलामी लेने निकले कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना साथ में मौजूद रहे कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा
स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर मुरैना पुलिस की हर्ष फायरिंग
मुरैना स्वतंत्रता दिवस परेड
पहल परिवार समेत तमाम सामाजिक संगठनों ने एक साथ मिलकर निकाली विशाल तिंरगा यात्रा
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ में जिला कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने मुरैना के पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
शहर के झंडा चौक पर शहर जिला व ब्लॉक कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण
देशभक्ति के रंग में डूबा मुरैना तमाम कोचिंग संस्थानों ने एक साथ निकाली तिरंगा यात्रा
सभी देशवासियों को 80 में स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं मोक्ष जैन पुत्र अरिहंत माधुरी जैन

Arihant Jain
मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, बीच सड़क फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग

मुरैना। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शराब के लिए रुपए मांगने और मारपीट के विवाद के बाद कुछ लोगों द्वारा बीच सड़क पर कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सड़क पर फायरिंग होती दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार, रामनगर इलाके में इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक सौरव यादव से कुछ लोगों ने शराब के लिए रुपए मांगे थे। रुपए देने से इनकार करने पर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना के बाद सौरव यादव ने स्टेशन रोड थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर कुछ बदमाश दोबारा दुकान के आसपास पहुंचे और बीच सड़क पर फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बना लिया गया, जो अब सामने आया है।

फायरिंग की घटना के बाद दुकानदार दोबारा स्टेशन रोड थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, पुलिस सामने आए वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
नगर निगम महापौर एवं पार्षद युवराज दंडोतिया के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जुन खरगे के सम्मान में उतरी मुरैना कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च किया विरोध प्रदर्शन
क्रांतिकारी और शहीदों के स्मारकों पर पहुंची नगर निगम महापौर शारदा सोलंकी की साफ सफाई किया माल्यार्पण शहीदों को किया नमन
दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की हुई जीत पर आज मुरैना में एक प्रेस वार्ता के दौरान बोले दतिया प्रभारी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राम लखन दंडोतिया
15 अगस्त से कैलारस शुगर फैक्ट्री को चालू करने की मांग को लेकर आमरण अनशन करेंगे कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय
नगर निगम के विकास कार्यो पर भड़के शहर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंधी बोले विकास सिर्फ फाइलों में हो रहा है
मुरैना के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता सस्पेंड, रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस प्रकरणों में लापरवाही के लिए हुई कार्यवाही👇

मुरैना। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के आयुक्त मनोज पुष्प द्वारा की गई है।
विभागीय समीक्षा के दौरान खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन से जुड़े 17 प्रकरण 30 दिन से अधिक समय से लंबित पाए गए। प्रकरणों के निराकरण में हुई देरी को विभाग ने गंभीर शासकीय लापरवाही और स्वेच्छाचारिता माना।
मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने अवनीश गुप्ता के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला गुना स्थित उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय निर्धारित किया गया है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत माता बसैया में निकाली तिरंगा यात्रा

मुरैना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी विवेक सिंह तोमर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे से क्षेत्र का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।

थाना प्रभारी विवेक सिंह तोमर ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य के प्रति जागरूक करते हुए प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा इसके सम्मान के साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी जुड़ी हुई है।

यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों और बच्चों की सहभागिता ने सामाजिक एकता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाने की अपील की गई।

माता बसैया क्षेत्र में निकली इस तिरंगा यात्रा ने ग्रामीणों और बच्चों में देशप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=india nis:value=India nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
मुरैना पुलिस के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल पर सवार हुए पुलिसकर्मी हाथ में लिए तिरंगा
मुरैना - मुरैना में कावड़ चढ़ाने को लेकर विवाद कांवरिया के दो गुटों में मंदिर पर हुआ विवाद
 जमकर चले लात घूंसे, हरिद्वार से कावड़ लेकर आए कांवरिया के दो गुटों ने एक दूसरे के साथ जमकर की मारपीट, रामपुर कला क्षेत्र में स्वयंभू शिवलिंग भोले बाबा मंदिर पर कावड़ का जल चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद, पहले जल चढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, जमकर चले लाठी डंडे, रामपुर कला थाना क्षेत्र के स्वयंभू शिवलिंग भोले बाबा मंदिर की घटना,,
मुरैना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

मुरैना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुरैना में बुधवार को भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शहीद संग्रहालय से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा नेता, समाजसेवी और स्कूली बच्चे शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। हाथों में तिरंगा लिए लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। इस दौरान पूरा शहर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
यात्रा में दिमनी विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा सहित भाजपा नेता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापस शहीद संग्रहालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। आयोजन का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
रिंकू भाई को बधाई एवं शुभकामनाएं