सम्बल योजना अन्तर्गत बहादुरगंज में 8 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित
किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 17.08.2026 को प्रखंड कार्यालय, बहादुरगंज में आयोजित समारोह में माननीय विधायक, बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र तौसीफ आलम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहादुरगंज अरुण कुमार सरदार के कर कमलों द्वारा सम्बल योजना अन्तर्गत योग्य दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 8 दिव्यांगजन लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई।
उक्त, सम्बल योजना अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों की जाँचोपरांत योग्य पाए गए चलन-दिव्यांगता से ग्रसित लाभुकों को प्रदान किए गए। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से लाभुकों की आवागमन संबंधी निर्भरता समाप्त होगी तथा वे शिक्षा, रोजगार एवं दैनिक कार्यों हेतु स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकेंगे।
इस अवसर पर माननीय विधायक महोदय द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा गया कि जिले के शेष योग्य दिव्यांगजनों को भी चरणबद्ध रूप से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, किशनगंज द्वारा जिलेवासियों से अपील की जाती है कि योग्य दिव्यांगजन अपना यू.डी.आई.डी. कार्ड अवश्य बनवाएँ तथा सम्बल योजना अन्तर्गत मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण हेतु संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, समाहरणालय किशनगंज से संपर्क करें।
#viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #venezuela #viralreels #2026Goals #newyork