मड़वा पहाड़ी के पास दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को सोमवार जमुई कोर्ट से 4 बजे के बाद चार थानों की पुलिस की कड़ी सुरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया। 19 सितंबर को छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप नंदन यादव व हरे राम यादव पर लगा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार किया था।