वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गुरुवार 1 बजे के लक्ष्मीपुर प्रखंड के काला पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। पैनल अधिवक्ता राजकुमार यादव व पाराविधिक सेवक निशित निशांत ने वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।