#सेवा_संकल्प_अभियान सेवा की कहानी
पीएम स्वनिधि से लोन लेकर साड़ी की दुकान शुरू की, संध्या सिसोदिया बनीं आत्मनिर्भर
🔸 बड़नगर निवासी संध्या सिसोदिया ने पीएम स्वनिधि योजना से आर्थिक सहायता का लाभ लेकर साड़ी की दुकान शुरू की। उन्होंने 10 हजार रुपये का ऋण लेकर अपना व्यवसाय प्रारंभ किया। व्यवसाय के बढ़ने के साथ उन्होंने ऋण की राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये तक कर लिया। साड़ी की दुकान से होने वाली आय से संध्या सिसोदिया अब आत्मनिर्भर बन गई हैं। उन्होंने बताया कि दुकान से उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर पा रही हैं। संध्या सिसोदिया ने स्वरोजगार के लिए मिले सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain
2 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026