⏩प्रभारी मंत्री का उमरिया पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत
⏩ प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 30 सितंबर को प्रातः उमरिया पहुंचे। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इससे पूर्व रेल्वे स्टेशन में भी प्रभारी मंत्री का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । प्रभारी मंत्री के साथ अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव का भी कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उमरिया पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग डा पूजा व्दिवेदी , श्री आसुतोष अग्रवाल , धनुषधारी सिंह, दीपू छत्तवानी, विष्णु भारती सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रभारी मंत्री एवं प्रशासक अपेक्स बैंक का स्वागत किया ।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@welfaretribal
#उमरिया
#umaria
1 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026