Public App Logo
Profile Picture

PRO JS UJJAIN

@projs_ujjain
680Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के अंतर्गत सिविल अस्पताल नागदा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्हेल में <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छता_ही_सेवा nis:value=स्वच्छता_ही_सेवा nis:enabled=true nis:link/> अभियान के तहत स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

स्वास्थ्यकर्मियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के अंतर्गत ग्राम टंकारिया पंथ में <nis:link nis:type=tag nis:id=सेतु_संवाद nis:value=सेतु_संवाद nis:enabled=true nis:link/> कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जनता और शासन के बीच संवाद मजबूत करने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने एवं समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।

मद्य निषेध सप्ताह के तहत सभी ने नशामुक्त समाज का संकल्प लिया।

Jansampark Madhya Pradesh 
Chief Minister, MP
*मध्यप्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे: अमित शाह*

🔸भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने व्यक्त किया भरोसा

🔸उज्जैन को मिली  255 करोड़ के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात

उज्जैन, 3 अक्टूबर। मध्यप्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों को लेकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा व्यक्त किया है।

भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में श्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के विकास, किसानों और पशुपालकों के हित में केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर सहकारिता और डेयरी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं।

🔸इसी कार्यक्रम में उज्जैन को भी बड़ी सौगात मिली। श्री अमित शाह ने उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से बनने वाले 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का डिजिटल भूमिपूजन किया। यह परियोजना उज्जैन सहित प्रदेश में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता और डेयरी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

🔸मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में कृषि, पशुपालन, उद्योग, अधोसंरचना और रोजगार के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से डेयरी एवं सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने से किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के नए अवसर भी विकसित होंगे।

🔸श्री अमित शाह का यह भरोसा और उज्जैन में 255 करोड़ के डेयरी प्लांट की सौगात केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से मध्यप्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
PRO Ujjain 
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh

Animal Husbandry Department, MP 
Jansampark Madhya Pradesh
Video 4
Video 5
<nis:link nis:type=tag nis:id=नागपुरा_में_तीन_से_चार_घंटे_नल_चल_रहे_हैं nis:value=नागपुरा_में_तीन_से_चार_घंटे_नल_चल_रहे_हैं nis:enabled=true nis:link/>

उज्जैन,3 अक्टूबर। नागपुरा  महिदपुर जनपद के झारडा  के पास एक छोटा सा गांव है। यहां पर वर्षों से पानी की समस्या थी। इंदौख  समूह जलप्रदाय योजना के तहत यहां पर घर-घर में कनेक्शन दिए गए और लोगों का जीवन  आसान  कर दिया गया है। यहां की निवासी  श्रीमती कविता उपाध्याय बताती हैं कि उनके घर पर अब तीन से चार घंटे तक  रोज  पानी  सप्लाई होता है।वह बहुत खुश हैं।स्वच्छ जल से  गांव में बीमारी नहीं फैलती है, ना ही पानी लेने के लिए उन्हें मशक्कत करना पड़ती है। वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जल जीवन मिशन के लिए धन्यवाद ज्ञापन करती है।
Jansampark Madhya Pradesh 
Chief Minister, MP
*टांकारिया  में  नशा मुक्ति  की  शपथ  दिलाई  गई* 

उज्जैन,3 अक्टूबर। सेवा सेतु अभियान एवं मद्द निषेध सप्ताह अन्तर्गत ग्राम पंचायत टंकारिया में ब्लॉक लेवल शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें नगर निगम सभापति  श्रीमती  कलावती  यादव  , कलेक्टर  श्री  रौशन कुमार  सिंह , जिला पंचायत  सीईओ  श्री  श्रेयांस कुमट   और विभिन्न जनप्रतिनिधि गण एवं ग्रामीणजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सभी के द्वारा नशामुक्ति की शपथ ली गई।  इसी तरह  का  कार्यक्रम घट्टिया में  भी आयोजित  किया  गया।
 JDjansampark Ujjain
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>  सेवा की कहानी

<nis:link nis:type=tag nis:id=विष्णु_बाई_कहती_है_कि_घर_बैठे_गंगा_आ_गई nis:value=विष्णु_बाई_कहती_है_कि_घर_बैठे_गंगा_आ_गई nis:enabled=true nis:link/>

उज्जैन 3 अक्टूबर। उज्जैन  जिले  की  ग्राम पंचायत बैजनाथ की रहने वाली विष्णु बाई जल जीवन मिशन की शुरुआत करने वाले प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करती हैं।वह कहती है कि प्रधानमंत्री  ने  ही  हम जैसे गरीबों के  सुध  ली  और आज हमारे घरों में नलों से  का शुद्ध पानी मिल रहा है।वह  गाँव  में नल  से पानी  आने  इसकी तुलना मां गंगा से  करते हुए कहती हैं कि मानो  हमारे यहॉं घर बैठे गंगा जी आ गई है। अब पानी का संकट हमेशा के लिए इस गांव से दूर हो चुका है।
Jansampark Madhya Pradesh 
Chief Minister, MP
255 करोड़ के  डेरी  प्लांट  आने  से  खुश  है  किसान 
उज्जैन 3 अक्टूबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से बने  3  लाख  लीटर  की  क्षमता वाले  डेरी प्लांट का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस डेयरी प्लांट के आ जाने से किसान  व पशुपालक को लाभ मिलेगा।इसके बारे में बताते हुए उज्जैन के किसान श्री राम पाटीदार कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट से न केवल युवाओं को पशुपालन करने की प्रेरणा मिलेगी बल्कि दूध के वाजिब दाम भी मिलेंगे। डेयरीयों में परस्पर प्रतिस्पर्धा  होने  से निश्चित रूप से प्रति किलो फेट के भाव में सुधार आएगा। इसी तरह कानीपुरा के निवासी राहुल जाट कहते हैं कि किसानों के  हित में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं और इसी कड़ी में गृह  एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा  शुरू  किये  गए  डेरी फार्म के प्रोजेक्ट को शुरू करने को वह उज्जैन क्षेत्र के  किसानों के  विकास के लिए मील का पत्थर मानते हैं।
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=उज्जैन_में_255_करोड़_के_डेरी_प्लांट_आने_से_खुश_है_किसान nis:value=उज्जैन_में_255_करोड़_के_डेरी_प्लांट_आने_से_खुश_है_किसान nis:enabled=true nis:link/>  

उज्जैन 3 अक्टूबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से बने  3  लाख  लीटर  की  क्षमता वाले  डेरी प्लांट का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस डेयरी प्लांट के आ जाने से किसान  व पशुपालक को लाभ मिलेगा।इसके बारे में बताते हुए उज्जैन के किसान श्री राम पाटीदार कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट से न केवल युवाओं को पशुपालन करने की प्रेरणा मिलेगी बल्कि दूध के वाजिब दाम भी मिलेंगे।  डेयरीयों में परस्पर प्रतिस्पर्धा  होने  से निश्चित रूप से प्रति किलो फेट के भाव में सुधार आएगा। इसी तरह कानीपुरा के निवासी राहुल जाट कहते हैं कि किसानों के  हित में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं और इसी कड़ी में गृह  एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा  शुरू  किये  गए  डेरी फार्म के प्रोजेक्ट को शुरू करने को वह उज्जैन क्षेत्र के  किसानों  के  विकास के लिए मील का पत्थर मानते हैं।
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh 
JDjansampark Ujjain 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Collector Office Ujjain
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के तहत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर, उज्जैन में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई।

विद्यार्थियों ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और देश के विकास पर अपनी रचनात्मक सोच साझा की। राज्यसभा सांसद श्री उमेनाथ जी महाराज ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=उज्जैन nis:value=उज्जैन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_और_समर्पण nis:value=सेवा_और_समर्पण nis:enabled=true nis:link/>
255 करोड़ के  डेरी  प्लांट  आने  से  खुश  है  किसान 
उज्जैन 3 अक्टूबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से बने  3  लाख  लीटर  की  क्षमता वाले  डेरी प्लांट का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस डेयरी प्लांट के आ जाने से किसान  व पशुपालक को लाभ मिलेगा।इसके बारे में बताते हुए उज्जैन के किसान श्री राम पाटीदार कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट से न केवल युवाओं को पशुपालन करने की प्रेरणा मिलेगी बल्कि दूध के वाजिब दाम भी मिलेंगे। डेयरीयों में परस्पर प्रतिस्पर्धा  होने  से निश्चित रूप से प्रति किलो फेट के भाव में सुधार आएगा। इसी तरह कानीपुरा के निवासी राहुल जाट कहते हैं कि किसानों के  हित में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बहुत ही अच्छा काम कर रहे हैं और इसी कड़ी में गृह  एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा  शुरू  किये  गए  डेरी फार्म के प्रोजेक्ट को शुरू करने को वह उज्जैन क्षेत्र के  किसानों के  विकास के लिए मील का पत्थर मानते हैं।
@
सिंहस्थ-2028 में स्काउट-गाइड दल भी देंगे सेवाएं

सिंहस्थ के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं उपकरणों की व्यवस्था समय-सीमा में सुनिश्चित करें — संभागायुक्त श्री सिंह

उज्जैन, 3 अक्टूबर। सिंहस्थ -2028 में श्रद्धालुओं की सेवा एवं व्यवस्थाओं के लिए स्काउट-गाइड दलों की सेवाएं भी ली जाएंगी। इसके लिए दलों को सिंहस्थ की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने सिंहस्थ कार्यों की समन्वय बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त श्री सिंह ने डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड को निर्देशित किया कि सिंहस्थ के दौरान आवश्यकतानुसार उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की सूची तैयार कर उनकी खरीदी की कार्रवाई नियमानुसार समय-सीमा में पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ की व्यवस्थाओं में मानव संसाधन के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। संभागायुक्त ने घाट चौड़ीकरण, एलिवेटेड ब्रिज निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि सिंहस्थ से जुड़े सभी कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। 
बैठक में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नेहा जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
Collector Office Ujjain 
Simhasth2028
आयुर्वेद भारत की विश्व को सबसे बड़ी देन है- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-------------------
दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन एवं सिल्वर जुबली पीजी एलुमनाई मीट-2026 का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य और प्रमुख वक्तव्य के साथ हुआ
---------------------

उज्जैन, 2 अक्टूबर।
शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन एवं सिल्वर जुबली पीजी एलुमनाई मीट-2026 का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं प्रमुख वक्तव्य के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए आयुर्वेदाचार्यों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन उद्बोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आयुर्वेद भारत की विश्व को सबसे बड़ी देन है। आयुर्वेद के माध्यम से अनेक जटिल एवं असाध्य रोगों के उपचार की संभावनाएं है। कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में आयुर्वेद ने भारत को महत्वपूर्ण सहारा प्रदान किया तथा जनस्वास्थ्य संरक्षण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आयुर्वेद के संवर्धन एवं विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति से वर्ष 2023 तक प्रदेश में केवल सात आयुर्वेद महाविद्यालय संचालित थे, जबकि वर्तमान सरकार द्वारा एक साथ नौ नवीन आयुर्वेद महाविद्यालयों की स्थापना का शुभारंभ किया गया है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आयुर्वेद वेलनेस एवं आरोग्य केंद्र स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को भी गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद चिकित्सा उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो. ओमप्रकाश व्यास ने की। उन्होंने सम्मेलन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय आयोजन आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान एवं चिकित्सकीय नवाचारों को नई दिशा प्रदान करते हैं।

सम्मेलन के प्रमुख वक्ता डॉ. अशोक वार्ष्णेय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, आरोग्य भारती ने आयुर्वेद में वर्णित स्वास्थ्य की समग्र अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब शरीर में दोष, धातु एवं मल साम्यावस्था में हो तथा आत्मा, इंद्रियाँ एवं मन प्रसन्न अवस्था में हों, तभी व्यक्ति को वास्तविक अर्थों में स्वस्थ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के ऋषियों द्वारा हजारों वर्ष पूर्व प्रतिपादित यह अवधारणा आज भी वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक है तथा समग्र स्वास्थ्य की दिशा में मार्गदर्शक सिद्ध हो रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओम जैन एवं विशिष्ट अतिथि श्री रमेशचंद्र शर्मा ने भी अपने उद्बोधनों में आयुर्वेद की महत्ता, उसकी वैज्ञानिकता तथा जनस्वास्थ्य में उसकी उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए।

डॉ. राजीव मिश्रा, राष्ट्रीय आयुष मिशन, मध्यप्रदेश ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा इस प्रकार के वैज्ञानिक आयोजनों को प्रोत्साहन एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।

अखिल भारतीय आयुर्वेद विशेषज्ञ (पीजी) एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर ने आयुर्वेद चिकित्सकों के व्यावसायिक विकास, प्रशिक्षण एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो. उमेश शुक्ला (पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय, भोपाल), डॉ. लुट्टन लाल अहिरवार (जबलपुर) तथा डॉ. ए.पी.एस. चौहान (इंदौर) ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में सम्मेलन की प्रस्तावना एवं आयोजन की रूपरेखा डॉ. आशीष शर्मा ने प्रस्तुत की, जबकि संस्थान का परिचय एवं इतिहास डॉ. अजयकीर्ति जैन ने बताया। स्वागत उद्बोधन प्रो. ओमप्रकाश व्यास द्वारा दिया गया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. श्रद्धा शर्मा ने किया।

उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. रामतीर्थ शर्मा, संयुक्त सचिव, आयोजन समिति द्वारा किया गया।

आयोजन सचिव डॉ. आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि सम्मेलन के दौरान लगभग 11 वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें देशभर से प्राप्त 220 शोधपत्रों का प्रस्तुतीकरण होगा। इन शोधपत्रों में आयुर्वेद के विभिन्न आयामों, जीवनशैली जनित रोगों के प्रबंधन, पंचकर्म, औषधीय अनुसंधान तथा जनस्वास्थ्य संबंधी विषयों पर नवीन शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान, शिक्षा एवं चिकित्सकीय नवाचारों को नई गति प्रदान करेगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।
CM Madhya Pradesh 
Department of Religious trusts & Endowments, MP 
Jansampark Madhya Pradesh 
PRO Ujjain 
@टॉप फ़ैन 
JDjansampark Ujjain
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छ_भारत_विकसित_भारत nis:value=स्वच्छ_भारत_विकसित_भारत nis:enabled=true nis:link/>

कृषि विज्ञान केंद्र उज्जैन में स्वच्छता पखवाड़ा संपन्न — 335 से अधिक कृषक, महिलाएँ एवं विद्यार्थी लाभान्वित**

उज्जैन 02 अक्टूबर । स्वच्छता यानी साफ-सफाई स्वस्थ जीवन की कुंजी है, जो हमें बीमारियों से बचाती है। यह उद्गार कृषि विज्ञान केंद्र, उज्जैन के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ए. के. दीक्षित ने स्वच्छता अभियान पखवाड़ा के समापन अवसर पर व्यक्त किए। केंद्र में यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक मनाया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता, जैसे नियमित रूप से हाथ धोना, और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना — दोनों ही हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रेखा तिवारी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान जैसे प्रयास समाज में स्वच्छता की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने जनजागृति के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही खेती में नरवाई न जलाने तथा फसल अवशेषों से जैविक खाद बनाने की व्यावहारिक विधियाँ बताईं। उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन जीने के विभिन्न तरीके भी समझाए और रसायन-मुक्त सब्जियों के लिए घर-आँगन में पोषण वाटिका बनाने हेतु प्रेरित किया।

अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों को अपने आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने तथा व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के साथ-साथ उज्जैन के अंगीकृत ग्रामों में भी आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 335 से अधिक कृषक, कृषक महिलाएँ तथा छात्र-छात्राएँ लाभान्वित हुए।
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
JDjansampark Ujjain 
Collector Office Ujjain
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आंगन_मिलन_सेवा nis:value=आंगन_मिलन_सेवा nis:enabled=true nis:link/>

शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय की NSS छात्राओं ने आंगनवाड़ी कंचनपुरा में बच्चों को पौष्टिक आहार का महत्व बताया। फल एवं किताबें, पेंसिल, शार्पनर व इरेज़र सहित पाठ्य सामग्री वितरित कर बच्चों को पोषण व शिक्षा के प्रति जागरूक किया। Jansampark Madhya Pradesh
आयुर्वेद भारत की विश्व को सबसे बड़ी देन है—CM डॉ. मोहन यादव
उज्जैन में दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन एवं सिल्वर जुबली PG एलुमनाई मीट-2026 का शुभारंभ हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आयुर्वेद जटिल रोगों के उपचार और जनस्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में 9 नए आयुर्वेद महाविद्यालयों की स्थापना की दिशा में कार्य जारी है।
सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों द्वारा 220 शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। <nis:link nis:type=tag nis:id=ayurveda nis:value=Ayurveda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ujjain nis:value=Ujjain nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalp nis:value=SevaSankalp nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु नरवर एवं खरसोदकला में कार्यक्रम आयोजित

उज्जैन, 2 अक्टूबर 2026। महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड उज्जैन के ग्राम नरवर एवं विकासखंड बड़नगर के ग्राम खरसोदकला में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया।

विकासखंड बड़नगर के ग्राम खरसोदकला में आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री जितेंद्र उदय सिंह पंड्या जी की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व के संबंध में जागरूक करते हुए आवश्यक सुझाव दिए।

इसी प्रकार ग्राम नरवर में भी महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं तथा उपस्थित महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर दोनों स्थानों पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजन द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की शपथ ली गई।

Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी nis:value=कहानी nis:enabled=true nis:link/>  

स्वस्तिक महिला उद्योग लगातार मृगनयनी एम्पोरियम को साडी, बेडशीट और ड्रेस मटेरियल का सप्लाई कर रहा  है 
  
🔸2 से 2.5 हजार महिलाओ  को  रोजगार मिला  
     
उज्जैन 2 अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संदेश है कि हम अपने लोकल उत्पाद को बढ़ावा दें और हस्तशिल्प, हथकरघा के उत्पादों को एक्सपोर्ट लेवल तक ले जाएं।  उज्जैन की स्वस्तिक महिला उद्योग   संस्था इसी कार्य में निरंतर लगी हुई है और कई  महिलाओ  को  आत्मनिर्भर बना चुकी  है । संस्था  मुख्यमंत्री  को भी धन्यवाद देते हैं जिनका संस्थान का पूरा सहयोग  मिला  है।

🔸 संस्था  की  श्रीमती  प्रीति , वैशाली ,  ज्योति ने  बताया  कि     संस्था ने  3 लाख रुपये का ऋण लिया गया था, जिसे समय पर सफलतापूर्वक लौटा दिया गया है। हाथकरघा विभाग द्वारा ब्लॉक प्रिंट का टूल किट प्रदान किया गया।
       
🔸 मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शासकीय मृगनयनी एम्पोरियम (बाबा खड़क सिंह मार्ग, दिल्ली) को निरंतर साड़ी, सूट, गाउन, बेडशीट की आपूर्ति  करते  हुए  इस संस्था ने   7 अंतरराष्ट्रीय मेलों में  भागीदारी की   (दुबई, मेक्सिको, मिलान, बारी इटली  ) है  । संस्था की महिलाओं को महिला एवं बाल विकास, वस्त्र मंत्रालय, एमपी लघु उद्योग निगम द्वारा प्रशिक्षण  प्राप्त किया  ।संस्था  को एक्जिम बैंक द्वारा 22 मशीनें प्रदान की गईं, जिन पर महिलाएं हैंडीक्राफ्ट बैग्स, एम्ब्रॉयडरी, क्विल्टिंग का कार्य कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।  संस्था ने एक छोटा सा स्टोर भी खोला है जिसमें वे मध्य प्रदेश के विभिन्न उत्पादों को शोकेस करते हैं, जो कि 8/1, कमला नेहरू मार्ग, फ्रीगंज, उज्जैन में स्थित है।
       
🔸संस्था द्वारा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से करीब 2,000 से 2,500 महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास किया गया है।  

Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
Collector Office Ujjain JDjansampark Ujjain 
PRO Ujjain 

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान* nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान* nis:enabled=true nis:link/>
*सेवा की कहानी*

*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत निरामयम् से श्यामुबाई को लौटी स्पष्ट दृष्टि*

उज्जैन, 2 अक्टूबर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के दौरान जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का संदेश माकड़ोन, तहसील तराना निवासी श्रीमती श्यामुबाई पति श्री बाबुलाल (उम्र 45 वर्ष) की सफलता की कहानी से और पुष्ट हुआ है।

 आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के अंतर्गत निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद उन्हें आँखों की स्पष्ट रोशनी वापस मिल गई है।

श्यामुबाई लंबे समय से आँखों में धुंधलेपन की समस्या से ग्रसित थीं। बहुत कम दिखाई देने और देखने में अधिक जोर पड़ने के कारण अक्सर सिर में दर्द भी रहता था। परिजन जब उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले गए, तो चिकित्सकों ने दोनों आँखों में मोतियाबिंद पाया। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर ऑपरेशन हो जाए तो दृष्टि सामान्य हो सकती है और परेशानी दूर हो जाएगी।

मजदूरी करने वाली श्यामुबाई के परिवार के सामने खर्च की चिंता थी। चिकित्सकों ने आश्वस्त किया कि आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के अंतर्गत ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क होगा और उन्हें एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। इस बात से प्रेरित होकर परिजन इलाज के लिए तैयार हो गए।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, जिला उज्जैन द्वारा श्यामुबाई को आर.डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज, उज्जैन में भर्ती करवाकर मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन करवाया गया। ऑपरेशन का संपूर्ण व्यय आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के तहत शासन द्वारा वहन किया गया। यह उपचार सेवा संकल्प अभियान की उसी भावना से जुड़ता है, जिसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना और स्वास्थ्य सेवा को उनके द्वार तक ले जाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। अभियान के दौरान 2 से 10 अक्टूबर तक चल रही ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधियों में स्वास्थ्य शिविर, नेत्र परीक्षण और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी शामिल है।

ऑपरेशन के बाद श्यामुबाई पूरी तरह स्वस्थ हैं और स्पष्ट देख पा रही हैं। अब दूसरी आँख पर अधिक जोर नहीं देना पड़ता। उनके परिजन शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि आयुष्मान भारत निरामयम् के कारण ही वे निःशुल्क ऑपरेशन करवा सके और श्यामुबाई को फिर से रोशनी मिल सकी।

यह प्रकरण सेवा संकल्प अभियान का सजीव उदाहरण है। अभियान के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आयुष्मान भारत निरामयम् जैसी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, ताकि गंभीर बीमारियों का समय पर और बिना आर्थिक बोझ के उपचार संभव हो सके।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
*सेवा संकल्प अभियान*

*जिला चिकित्सालय उज्जैन में जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

उज्जैन, 2 अक्टूबर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय उज्जैन मे शुक्रवार को जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

शिविर में विभिन्न रोगों से ग्रस्त मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, जांच एवं उपचार संबंधी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। जिन मरीजों को आगे उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं एवं आगामी उपचार के संबंध में उचित मार्गदर्शन भी दिया गया।

सिविल सर्जन डॉ. संगीता पलसानिया ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्राप्त करें। नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की समय पर पहचान संभव होती है और उपचार भी प्रभावी रहता है।
Jansampark Madhya Pradesh
Video 22
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> सेवा की कहानी 
पीएम स्‍वनिधि से लोन लेकर साड़ी की दुकान शुरू की, संध्या सिसोदिया बनीं आत्मनिर्भर

🔸 बड़नगर निवासी संध्या सिसोदिया ने पीएम स्‍वनिधि योजना से आर्थिक सहायता का लाभ लेकर साड़ी की दुकान शुरू की। उन्होंने 10 हजार रुपये का ऋण लेकर अपना व्यवसाय प्रारंभ किया। व्यवसाय के बढ़ने के साथ उन्होंने ऋण की राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये तक कर लिया। साड़ी की दुकान से होने वाली आय से संध्या सिसोदिया अब आत्मनिर्भर बन गई हैं। उन्होंने बताया कि दुकान से उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर पा रही हैं। संध्या सिसोदिया ने स्वरोजगार के लिए मिले सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Collector Office Ujjain