⏩बलराम कृषि महोत्सव में प्रगतिशील कृषकों से हुआ संवाद
⏩प्रगतिशील कृषक व मेधावी कृषक छात्र छात्राएं हुए सम्मानित
⏩कार्यक्रम स्थल मे कृषि प्रदर्शनी सहित विभागों व्दारा लगाए गए स्टॉल
⏩ कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में विभिन्न विभागों व्दारा स्टॉल लगाए गए । जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कृषि प्रदर्शनी सहित स्टॉलों का भ्रमण किया । उन्होने मत्स्य पालन, स्कूल शिक्षा, आजीविका मिशन, कृषि, उद्यानिकी, आयुष, स्वास्थ्य , कृषि अभियांत्रिकीय, पशुपालन,उद्योग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभागो व्दारा लगाए गए स्टॉल का भ्रमण किया तथा संचालित गतिविधियो की जानकारी ली।
@cmmadhyapradesh
@jansampark_umaria
@minmpkrishi
#उमरिया
⏩इस अवसर पर प्रगतिशील कृषको में जैविक खेती करने वाले श्रीमती सरिता सिंह , नत्थू सिंह, कस्टम हायरिंग सेंटर के कृषि यंत्रों का उपयोग करने वाले ओम प्रकाश , सोलर पंप योजना का लाभ लेने वाले ललिता प्रसाद यादव तथा तेजभान सिंह से संवाद किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेधावी कृषक छात्र छात्राएं वैष्णवी गुप्ता, अर्पिता व्दिवेदी, आराधना बैगा, स्वाती पटेल एवं गौरव पटेल का भी सम्मान हुआ।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#umaria
#उमरिया