खलीलाबाद: बखिरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
बखिरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। चमनगंज गांव निवासी दशरथ अपनी ससुराल खजनी जा रहे थे, तभी बखिरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुटी