“न्याय नहीं मिला तो दे देंगे जान” : ब्रह्मानंद यादव की पत्नी का दर्द, 14 से अधिक लोगों की भूमिका की जांच की मांग
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भगठान (गोसाईपुर) गांव निवासी जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के भाई रमाकान्त ने नामजद आरोपियों के अलावा 14 से अधिक लोगों पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
मृतक की पत्नी पूजा यादव ने कहा कि परिवार की सुनवाई नहीं हो रही है और वह काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यदि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देंगी। परिवार ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक ब्रह्मभोज कार्यक्रम नहीं करने देने की बात कही है।
प्रार्थना-पत्र में रामललित, जोगेंद्र, संजय, बृजेश, रामस्वरूप, शीला पत्नी जनार्दन और निशा समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच की मांग की गई है। आरोप है कि घ�