Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

News in Khalilabad

पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ पत्रकारों ने भरी हुंकार, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

संतकबीरनगर। पत्रकार के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर जिले के पत्रकारों में आक्रोश है। 

खलीलाबाद क्षेत्र के एक ब्लॉक में प्रधान पर पत्रकार के साथ मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने खलीलाबाद कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की खुली बैठक आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष शक्ति विकास उर्फ बाबुल, मीडिया प्रभारी राजेश्वर, कोषाध्यक्ष विपिन राय, महामंत्री मिथलेश धुरिया समेत पदाधिकारियों और सदस्यों ने घटना की कड़ी निंदा की। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज की आवाज को सामने लाने का काम करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, धमकी या उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

बैठक में विवेकानंद, देवी लाल गुप्ता, अमित अग्रहरि, सदरे आलम, जितेंद्र पाठक, रितेश उपाध्याय, विजय गुप्ता, हरिओम चौधरी, विजय मिश्रा, केदार दुबे, आशु सिंह सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

पत्रकारों ने प्रशासन और पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही संगठन ने पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया। 

पत्रकार साथियों ने कहा कि उत्पीड़न का जवाब लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से दिया जाएगा तथा पीड़ित पत्रकार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ पत्रकारों ने भरी हुंकार, दोषियों पर कार्रवाई की मांग संतकबीरनगर। पत्रकार के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर जिले के पत्रकारों में आक्रोश है। खलीलाबाद क्षेत्र के एक ब्लॉक में प्रधान पर पत्रकार के साथ मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने खलीलाबाद कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की खुली बैठक आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष शक्ति विकास उर्फ बाबुल, मीडिया प्रभारी राजेश्वर, कोषाध्यक्ष विपिन राय, महामंत्री मिथलेश धुरिया समेत पदाधिकारियों और सदस्यों ने घटना की कड़ी निंदा की। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज की आवाज को सामने लाने का काम करते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, धमकी या उत्पीड़न किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। बैठक में विवेकानंद, देवी लाल गुप्ता, अमित अग्रहरि, सदरे आलम, जितेंद्र पाठक, रितेश उपाध्याय, विजय गुप्ता, हरिओम चौधरी, विजय मिश्रा, केदार दुबे, आशु सिंह सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे। पत्रकारों ने प्रशासन और पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही संगठन ने पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया। पत्रकार साथियों ने कहा कि उत्पीड़न का जवाब लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से दिया जाएगा तथा पीड़ित पत्रकार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी ने किया टारगेट डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

खलीलाबाद। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के #डड़वा चौराहे पर क्षेत्र पंचायत सदस्य फुलवरिया प्रिय छोटे भाई श्री दीपक कुमार जी के नवनिर्मित प्रतिष्ठान #टारगेट डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री नित्यानंद जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लाइब्रेरी के शुभारंभ पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए वहां अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी ने कहा कि ग्रामीण एवं क्षेत्रीय युवाओं के लिए बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होना शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लाइब्रेरी के संचालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बीडीसी संघ श्री रविंद्र यादव जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप कुमार जी, राजू प्रधान, राकेश सिंह सहित अन्य साथी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी ने किया टारगेट डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन खलीलाबाद। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के #डड़वा चौराहे पर क्षेत्र पंचायत सदस्य फुलवरिया प्रिय छोटे भाई श्री दीपक कुमार जी के नवनिर्मित प्रतिष्ठान #टारगेट डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री नित्यानंद जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लाइब्रेरी के शुभारंभ पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए वहां अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी ने कहा कि ग्रामीण एवं क्षेत्रीय युवाओं के लिए बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होना शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लाइब्रेरी के संचालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बीडीसी संघ श्री रविंद्र यादव जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप कुमार जी, राजू प्रधान, राकेश सिंह सहित अन्य साथी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026

ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख एवं बीडीओ ने किया संयुक्त रूप से झंडारोहण

खलीलाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खलीलाबाद ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख नित्यानंद जी एवं खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद ने संयुक्त रूप से झंडारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा अपने-अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ भी ली।इस अवसर पर एडीओ पंचायत सहित खंड विकास कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने और अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने की शपथ ली।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख नित्यानंद जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया और अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ दिलाई।

ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख एवं बीडीओ ने किया संयुक्त रूप से झंडारोहण खलीलाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खलीलाबाद ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख नित्यानंद जी एवं खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद ने संयुक्त रूप से झंडारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा अपने-अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ भी ली।इस अवसर पर एडीओ पंचायत सहित खंड विकास कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने और अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने की शपथ ली।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख नित्यानंद जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया और अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ दिलाई।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026

जय हिन्द

जय हिन्द

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026

बाबा घनश्याम दास रामानंद सरस्वती इंटर कॉलेज माहनपार में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

माहनपार। बाबा घनश्याम दास रामानंद सरस्वती इंटर कॉलेज माहनपार में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती नबिता श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ-साथ वंदे मातरम के गीतों की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में प्रबंधक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य यश यन शुक्ला, अनु राज सहित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

बाबा घनश्याम दास रामानंद सरस्वती इंटर कॉलेज माहनपार में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया माहनपार। बाबा घनश्याम दास रामानंद सरस्वती इंटर कॉलेज माहनपार में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती नबिता श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ-साथ वंदे मातरम के गीतों की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में प्रबंधक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य यश यन शुक्ला, अनु राज सहित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 16, 2026

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्र सेवा की शपथ

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत कबीर नगर में पुलिस विभाग द्वारा देशभक्ति और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ दिलाई।

 इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें देश की सेवा की प्रेरणा मिलती है।

 उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्र सेवा की शपथ 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत कबीर नगर में पुलिस विभाग द्वारा देशभक्ति और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें देश की सेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में बही देशभक्ति और शायरी की सरिता

संत कबीर नगर। स्वतंत्रता दिवस एवं योम-ए-आजादी के पावन अवसर पर संत कबीर नगर के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का भव्य आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिले के मशहूर शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। शारिक खलीलावादी, पवन श्रीवास्तव, महमूद अहमद, डॉ. तारिक अर्शी, मजहर खलीलाबादी, अविनाश पांडे, एम. अली और हामिद अली ने अपनी-अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

 देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और हास्य-व्यंग्य से जुड़ी रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं।
मुशायरे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि पहुंचे। बिधियानी के सभासद बब्बन पांडे, मृत्युंजय राय सहित कई सभासदों एवं गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

 देर रात तक चले कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का लोगों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में बही देशभक्ति और शायरी की सरिता संत कबीर नगर। स्वतंत्रता दिवस एवं योम-ए-आजादी के पावन अवसर पर संत कबीर नगर के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के मशहूर शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। शारिक खलीलावादी, पवन श्रीवास्तव, महमूद अहमद, डॉ. तारिक अर्शी, मजहर खलीलाबादी, अविनाश पांडे, एम. अली और हामिद अली ने अपनी-अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और हास्य-व्यंग्य से जुड़ी रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। मुशायरे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि पहुंचे। बिधियानी के सभासद बब्बन पांडे, मृत्युंजय राय सहित कई सभासदों एवं गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। देर रात तक चले कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का लोगों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 15, 2026

आजादी के अमर नायकों को विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया नमन

संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभर में वीर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संतकबीरनगर में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने जिला अधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के त्याग के बाद मिली है।

विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने और उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को शहीदों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आजादी के अमर नायकों को विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया नमन संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभर में वीर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संतकबीरनगर में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने जिला अधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के त्याग के बाद मिली है। विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने और उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को शहीदों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 15, 2026

उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए अनूप कुमार राय को डीजीपी गोल्ड मेडल से सम्मान

उत्तर प्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट कार्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए अनूप कुमार राय को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से डीजीपी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा रहा है।

 यह सम्मान उनके उल्लेखनीय पुलिस कार्य, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहसिक कार्रवाई और महत्वपूर्ण ऑपरेशनों में प्रभावी भूमिका के लिए प्रदान किया जा रहा है।

अनूप कुमार राय ने विभिन्न महत्वपूर्ण पुलिस अभियानों के दौरान अपनी सूझबूझ, कार्यकुशलता और कर्तव्य के प्रति समर्पण का परिचय दिया। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने टीम भावना के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रभावी कार्रवाई की। उनके उत्कृष्ट कार्यों और पुलिस विभाग के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

डीजीपी गोल्ड मेडल को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा और सराहनीय योगदान के महत्वपूर्ण सम्मान के रूप में देखा जाता है। इस उपलब्धि से उनके सहकर्मियों और विभागीय अधिकारियों में भी उत्साह का माहौल है।

सम्मान मिलने पर अनूप कुमार राय ने इसका श्रेय अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, सहकर्मियों के सहयोग और पूरी टीम की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा, साहस और ईमानदारी के साथ अपने पुलिस दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा।

अनूप कुमार राय को मिला यह सम्मान उनके समर्पण, साहस और उत्कृष्ट पुलिस सेवा की पहचान है।

उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए अनूप कुमार राय को डीजीपी गोल्ड मेडल से सम्मान उत्तर प्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट कार्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए अनूप कुमार राय को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से डीजीपी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान उनके उल्लेखनीय पुलिस कार्य, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहसिक कार्रवाई और महत्वपूर्ण ऑपरेशनों में प्रभावी भूमिका के लिए प्रदान किया जा रहा है। अनूप कुमार राय ने विभिन्न महत्वपूर्ण पुलिस अभियानों के दौरान अपनी सूझबूझ, कार्यकुशलता और कर्तव्य के प्रति समर्पण का परिचय दिया। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने टीम भावना के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रभावी कार्रवाई की। उनके उत्कृष्ट कार्यों और पुलिस विभाग के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जा रहा है। डीजीपी गोल्ड मेडल को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा और सराहनीय योगदान के महत्वपूर्ण सम्मान के रूप में देखा जाता है। इस उपलब्धि से उनके सहकर्मियों और विभागीय अधिकारियों में भी उत्साह का माहौल है। सम्मान मिलने पर अनूप कुमार राय ने इसका श्रेय अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, सहकर्मियों के सहयोग और पूरी टीम की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा, साहस और ईमानदारी के साथ अपने पुलिस दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा। अनूप कुमार राय को मिला यह सम्मान उनके समर्पण, साहस और उत्कृष्ट पुलिस सेवा की पहचान है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 15, 2026