Public App Logo
जमुई मलयपुर मार्ग पर बरगद का पेड़ गिरने से काफी देर तक आवागमन रही बाधित मुश्लाधार बारिश के बीच जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा के पास सोमवार को दिन के 11:00 एक विशाल बरगद का पेड़ गिर गया। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई। सड़क के दोनों ओर छोटी- बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर काफी भीड़ लग गई। इसकी जानकारी वन विभाग की टीम और जिला प्रशासन को भी दी गई है। स्थानीय लोगों की मदद से गिरे बरगद के विशाल पेड़ को हटाने की प्रक्रिया की जा रही है। बताया जाता है कि सोमवार की अहले सुबह से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के दौरान ही बरगद का विशाल पेड़ बीच सड़क पर ही गिर गया। पेड़ गिरने की वजह से पूरी तरह आवागमन बाधित हो गई है। सड़क के दोनों तरफ छोटी- बड़ी वाहने खड़ी हो गई है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पेड़ को हटाने के लिए जेसीबी भी मंगवाया गया है। पेड़ हटाने की प्रक्रिया की जा रही है। #jamuibihar #zilaprashasan - Jamui News