जमुई:- DM आवास के सामने दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर बेखौफ उचक्के ने पुलिस को दी खुलेआम चुनौती
जमुई: डीएम आवास के सामने आरजेडी कार्यालय के पीछे गली में सोमवार की सुबह 8:30 बजे बेखौफ बाइक सवार उचक्कों ने पूजा कर लौट रही महिला के गले से सोने का चेन झपटकर फरार हो गया और पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी। घटना की सारी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो सामने आया है। पीड़िता महिला सेवानिवृत पीडब्ल्यूडी के लेखापाल संजय कुमार सिंह की पत्नी अनीता सिंह बताई जाती है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है और उचक्कों की पहचान में लगी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिला पूजा कर हाथ में पूजा की सामग्री एक थैला में लेकर जा रही है। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार दो उचक्के महिला के सामने बाइक को रोक दिया, महिला बाइक से कट कर जाने लगी तो उचक्के महिला के गले से सोने का चेन झपटकर फरार हो गया। हालांकि महिला का चेन झपटने के दौरान महिला भी कुछ दूर तक चैन के साथ खींचती चली आई और गिरते- गिरते बची इसके बाद महिला के हल्ला करने पर स्थानीय लोग दौड़े लेकिन उचक्के जबतक फरार हो चुके थे। #jamuiPolice #Crime #CrimeNews #NHL #NFL #viral #viralvideoシ #shojamui #Townthana #spjamui #sdpojamui #viralvideochallenge #