Public App Logo
Profile Picture

Jamui Top News

@usr12975428
1195Followers
0Following
श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार की शाम 4:00 बजे हो गया, जो 28 सितंबर से प्रारंभ हुई थी। इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न खेल मैदानों पर अंडर-14, 17 एवं 19 बालक तथा बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह, खेल भावना और कौशल का परिचय दिया। संपूर्ण प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं आयोजन अध्यक्ष-सह-जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन तथा जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन रग्बी (बालक/बालिका), ताईक्वांडो (बालिका) तथा अंडर-14 बालक क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले खेले गए। एथलेटिक्स और रग्बी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में खिताबी जीत हासिल की। एथलेटिक्स की अंडर-14 बालिका वर्ग में लम्बी कूद स्पर्धा में +2 जे०एस०पी०एस० लछूआड़ की राज नन्दीनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि ई०एम०आर०एस० झाझा की पुष्पा बेसरा उप-विजेता रहीं।

वहीं डिस्कस थ्रो स्पर्धा में एस०ए०वी० सिमुलतल्ला की गायत्री कुमारी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया और जे०एस०पी०एस० लछूआड़ की खुशी कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं शॉट पुट में +2 जनता उच्च विद्यालय अलीगंज सोनखार की अनोखी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और कन्या मध्य विद्यालय खैरा की राधिका यादव उप-विजेता बनीं।

रग्बी के विभिन्न वर्गों में ओ० पी० एस० जमुई का दबदबा देखने को मिला। बालिका रग्बी अंडर-14 में +2 एस० एस० गर्ल्स हाई स्कूल ने खिताबी जीत दर्ज की, जबकि ओ० पी० एस० जमुई उप-विजेता रहा। रग्बी अंडर-17 बालिका वर्ग में ओ० पी० एस० जमुई ने पहला स्थान प्राप्त किया और टी० आर० नारायणन जमुई की टीम उप-विजेता बनी। रग्बी अंडर-19 बालिका वर्ग में भी ओ० पी० एस० जमुई ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

बालक वर्ग की रग्बी स्पर्धाओं में अंडर-14 वर्ग में ओ० पी० एस० जमुई ने पहला स्थान हासिल किया और मनी दीप एकेडमी जमुई उप-विजेता रही। अंडर-17 बालक रग्बी में टी० आर० नारायणन जमुई ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि मनी दीप एकेडमी जमुई की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालक अंडर-19 रग्बी के फाइनल मुकाबले में ओ० पी० एस० जमुई ने जीत दर्ज की और टी० आर० नारायणन जमुई उप-विजेता रहा।

चार दिनों तक चली इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खेल विभाग के अधिकारियों ने सभी विजेता व उप-विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khelvibhag nis:value=khelvibhag nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: केआंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन का मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आँगन का मिलन कार्यक्रम के अवसर पर आँगनवाडी केंद्र सं-19 अगहरा में आयोजित कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी नवीन द्वारा गर्भवती माता की गोदभराई की रस्म तथा 6 माह पुर्ण कर चूके शिशु का अन्नप्राशन कराया गया। इसके अलावा जिले के सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर ऑगन का मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 6:30 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है। वहीं DDC द्वारा झाझा प्रखंड अंतर्गत कार्यक्रम में
भाग लिया गया एवं' उनके साथ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना
पदाधिकारी भी शामिल रहे। साथ ही जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी द्वारा भी विभिन्न
प्रखंडों में ऑगनवाडी केन्द्रों पर भ्रमण कर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता एवं मार्गदर्शन किया
गया।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं लाभार्थियों से संवाद करते हए उन्होंने मातृ एवं शिशु
स्वास्थ्य पोषण तथा स्वच्छता के समुचित विकास के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक सुझाव दिए।

जिला पदाधिकारी, जमई द्वारा आँगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित विभिन्न
सेवाओं एवं गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की गई तथा लाभार्थियों से आँगनवाडी केंद्र से मिलने
वाली सेवाओं के संबंध में संवाद किया गया. उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री
महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी. आई०सी० डीएस० जिला परिवहन पदाधिकारी
जमुई तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जमुई श्रीमती वीनु कुमारी, जिला समन्वय एन.एन.एम
सहित आँगनवाडी सेविका, सहायिका, लाभार्थी, एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे

कार्यक्रम का उद्देश्य आँगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही पोषण एवं बाल
विकास संबंधी सेवाओं, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत
पात्र
लाभुको
पर भी चर्चा की गई, तथा समुदाय से जोड़ना जोडकर लाभर्थियों लाभ प्रदान करने
पर भी बल दिया गया । <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anganbadi nis:value=anganbadi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmjamui nis:value=dmjamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ddcjamui nis:value=ddcjamui nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर पानी की टंकी में घुसा

टाउन थाना क्षेत्र के मनिअड्डा गांव में बुधवार की देर शाम पुलिस को देखकर भाग रहा अवैध बालू लड़ा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नल जल योजना की टंकी में घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चालक बाल- बाल बच गया और मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी की ट्रैक्टर का इंजन टंकी के अंदर घुसकर बुरी तरह फस गया, जिसे निकालने में पुलिस को कड़ी मोशक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया, जहां ट्रैक्टर के मालिक का पता लगाकर एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। चालक की भी पहचान की जा रही है। उक्त जानकारी टाउन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने गुरुवार को दिन के 11:30 बजे दी है।
वहीं दुर्घटना के बाद चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। कुछ क्षणों के लिए इलाकों में भगदड़ मच गई। देखने के लिए भी लोगों की काफी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई

बताया जाता है कि अवैध बालू की तस्करी करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मनीअड्डा पहुंची थी इसी दौरान पुलिस को देख अवैध बालू लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में भागने लगा और अनियंत्रित होकर नलजल योजना की बनी टंकी में घुस गया। गनीमत रही कि चालक ट्रैक्टर से कूद कर फरार हो गया अन्यथा बड़ी हादसा हो सकती थी, फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जेसीबी के माध्यम से फंसे हुए ट्रैक्टर को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया और बालू तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuinews nis:value=jamuinews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: DM ने सरस्वती विद्या निकेतन सतायन का लिया जायजा, अभिभावक व बच्चों से संवाद कर बेहतर शिक्षा का दिया संदेश

शिक्षा विभाग के निर्देश और DM के मार्गदर्शन में जिले के सभी 11 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों, पठन-पाठन की व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की भावी आवश्यकताओं को लेकर अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रशासन के बीच सार्थक और पारदर्शी संवाद स्थापित करना रहा। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 6:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है। 

वहीं कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आदर्श विद्यालयों को गोद लेकर उनके शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास की निगरानी कर रहे SDM सौरव कुमार और सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रखंडों के आदर्श विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान टीमों ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं तथा अन्य उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का निरीक्षण किया और उनके प्रभावी उपयोग की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही, विद्यालयों की आवश्यकताओं, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपचारात्मक कक्षाओं, पाठ्यक्रम की प्रगति तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संबंध में शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन से जानकारी प्राप्त की गई।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय, सतायन में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में स्वयं उपस्थित होकर विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी रुचियों, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षा किसी भी परिवार, समाज, जिले और राष्ट्र के समग्र विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ विवेक, अनुशासन, नैतिकता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई की नियमित समीक्षा के साथ-साथ उनके व्यवहार, मित्र-परिवेश और मानसिक स्थिति में होने वाले बदलावों पर भी संवेदनशीलता के साथ ध्यान दें तथा उनके साथ अभिभावक के साथ-साथ एक मित्र और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=education nis:value=education nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmjamui nis:value=dmjamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sdojamui nis:value=sdojamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन हुआ समाप्त

बिना कारण के वरिष्ठ अधिवक्ता सह पत्रकार रूपेश सिंह को पकड़कर साइबर थाना लाने के विरोध में विधिज्ञ संघ का अनिश्चितकालीन धरना के तीसरे दिन बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे DM नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल कोर्ट परिसर पहुंचे और जज के समक्ष संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम सिंह और सचिव अमित कुमार से वार्ता हुई और अधिकारियों ने गलती को स्वीकार किया इसके बाद संघ ने धरना को समाप्त करने का एलान कर दिया, लेकिन कई अधिवक्ताओं ने धरना को समाप्त करने का विरोध भी जताया। अधिवक्ताओं का कहना है कि वे लोगों का भी सम्मान और प्रतिष्ठा है। हमलोगों ने एकसाथ मिलकर पुलिस प्रशासन के कार्यशैली और गलत व्यवहार का विरोध किया है, तो डीएम और एसपी को भी धरना स्थल पर अधिवक्ताओं के समक्ष आकर वार्ता करनी चाहिए थी न कि बंद कमरे में। आगे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी से मिलने हमलोग साइबर थाना गए थे, 06 घंटे तक साइबर थाना में अड़े रहे, लेकिन एक भी पुलिस पदाधिकारी मिलने नहीं पहुंचे, नतीजतन दूसरे दिन कोर्ट के सारे कार्यों को ठप कर कोर्ट परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना का एलान कर दिया गया, फिर भी दूसरे दिन पदाधिकारी वार्ता करने नहीं आए और आज तीसरे दिन शाम में डीएम और एसपी पहुंचे और एक कमरे में बंद कर वार्ता किया गया जो गलत है। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने जमकर आक्रोश भी जताया, लेकिन फिर समझाबुझा कर आपस में मामले को फिलहाल शांत कर दिया गया। 

दरअसल वरिष्ठ अधिवक्ता सह पत्रकार रूपेश सिंह द्वारा टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास 19 सितंबर की शाम छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए मुख्य अभियुक्त नंदन यादव से जुड़े आवश्यक कानूनी जानकारी के साथ फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में अधिवक्ता और डीएस यानि डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉक्टर थनीष कुमार के बीच फोन पर हुई बातें का ऑडियो क्लिप डालकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई थी। यह पोस्ट पुलिस प्रशासन को नागवार गुजरी, जिस वजह से उन्हें बिना जांच पड़ताल के पकड़कर थाना लाया गया था। पुलिस का आरोप था कि उन्होंने डीएम यानि जिलाधिकारी के बारे में कुछ कॉमेंट की है, जबकि वीडियो में डीएम नहीं बल्कि डीएस कहा जा रहा है, जांच के बाद अधिवक्ता को छोड़ दिया गया है और गलतफहमी में थाना लाने की बात कही गई थी।  इसके बाद विधिज्ञ संघ का भी आक्रोश फुट पड़ा था और जिला व पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया और विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दी गई थी। इसके बाद तीसरे दिन वार्ता हुई और धरना समाप्त करने का एलान कर दिया गया। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuinews nis:value=jamuinews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=advocate nis:value=advocate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=advocatelife nis:value=advocatelife nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=protest nis:value=protest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spjamui nis:value=spjamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmjamui nis:value=dmjamui nis:enabled=true nis:link/>
जमुई के प्रतापपुर में 23 वर्ष पूर्व हुए डबल ह^त्या^कां^ड में आया नया मोड़

मड़वा पहाड़ी के पास छात्रा के साथ छे^ड़^खा^नी के मुख्य अभियुक्त नंदन यादव और हरेराम यादव की गिरफ्तारी के बाद गेनोरी यादव की गिरफ्तारी से प्रतापपुर गांव में 23 वर्ष पूर्व हुए दो सगे भाइयों डीपी यादव और पूना यादव की ह^/त्या का मामला उजागर हो गया और चारों ओर चर्चा बन गई। मृतक की मां संसार देवी के आरोप- प्रत्यारोप का बयान भी खूब वायरल होने लगा। सभी का ध्यान डबल मर्डर की ओर केंद्रित हो गया, पीड़िता मां संसार देवी ने सरकारी जमीन को लेकर दोनों पुत्रों की हत्या करने का आरोप लगाई थी और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाई थी। मीडिया कर्मी व पुलिस के समक्ष भी कई बयान दिए थे। डबल हत्याकांड के पीछे का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था जिसको लेकर जब जांच पड़ताल की गई तो बुधवार की शाम 4:00 बजे तक हत्या से जुड़े कई संगीन मामले सामने आए जो हैरान कर देने वाली है।

डबल ह^ त्याकांड मामले में नामजद रहे दशरथ यादव ने बताया कि मृतक दोनों भाई दबंग और मनबढू प्रवृत्ति के थे। दोनों के आतंक से पूरा गांव परेशान और तबाह था। इतना ही नहीं  गांव की बहू-बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार करना, छेड़खानी करना, हथियार का भय दिखाकर गोलीबारी करना उनकी आदत में शुमार थी और डर से कोई कुछ बोल नहीं सकता था। 

आगे दशरथ यादव ने एक युवती से जुड़े गंभीर मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उक्त युवती का गौना नहीं हुआ था और इसी दौरान उसके साथ जबरदस्ती की गई, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। घटना की जानकारी उसके पति को मिलने पर उसने युवती को साथ रखने से इनकार कर दिया और बाद में युवती ने घर में आग लगाकर आ-/त्मह^/त्या कर ली थी। इन सब बातों को लेकर पूरे ग्रामीण आक्रोशिग हो गए और घटना को अंजाम दिया गया। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: सदर अस्पताल में शुरू हुआ हड्डी से संबंधित सर्जरी

श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में खेलने के दौरान डा. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्र हेमलाल टुडू के गिरने से उनके बाएं हाथ की दोनों हड्डियां टूट गईं। घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में लाया गया।
अस्पताल में एक्स-रे जांच के दौरान बाएं हाथ की दोनों हड्डियों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से हड्डी रोग विभाग के चिकित्सक डा. विशाल आनंद को इसकी सूचना दी गई। मरीज की स्थिति को देखते हुए आवश्यक जांच पूरी कर आपरेशन की तैयारी की गई। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 6:00 बजे दी गई है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, करीब तीन घंटे के भीतर आधुनिक कंप्यूटरीकृत मशीन की सहायता से कम चीरा लगाकर छात्र के हाथ की दोनों टूटी हड्डियों का सफल आपरेशन किया गया। उपचार के दौरान दोनों हड्डियों में TENS Nail डाली गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आपरेशन के करीब 12 घंटे बाद ही छात्र अपने बाएं हाथ को पूरी तरह से चलाने में सक्षम हो गया।
इस आपरेशन में डा. विशाल आनंद, एनेस्थेटिस्ट डा. अजीत कुमार और ओटी टेक्नीशियन सहदेव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चिकित्सकीय टीम ने आपसी समन्वय के साथ आपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। हेमलाल टुडू चकाई प्रखंड के बामदाह टोला निवासी नौकी टुडू के पुत्र हैं। सदर अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की टीम ने समय पर उपचार करते हुए छात्र की सर्जरी की। अस्पताल प्रबंधन ने इसे विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि अब हड्डी से संबंधित सभी प्रकार का इलाज सदर अस्पताल में संभव है, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी , अब हड्डी से जुड़ी समस्या के लिए निजी क्लिनिक जाना नहीं पड़ेगा। यह सब सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक सिंह के प्रयास से संभव हो पाया है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthvibhag nis:value=healthvibhag nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: पुलिस दीदी टीम ने विभिन्न विद्यालय व चौक- चौराहों पर जाकर छात्र- छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, साइबर फ्रॉड और अपराध से जुड़े तथ्यों की दी जानकारी <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentlife nis:value=studentlife nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=students nis:value=students nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जिला प्रशासन एवं खेल विभाग, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के द्वितीय दिवस का आयोजन मंगलवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 
वर्तमान में फुटबॉल, कराटे, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं क्रिकेट जैसी खेल का संचालन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं का अभूतपूर्व जोश देखने को मिल रहा है।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल स्पर्धा में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर अंडर-14 बालक वर्ग में डी.ए.वी. जमुई की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि अंडर-17 वर्ग के में +2 उच्च विद्यालय जमुई ने खिताबी जीत दर्ज की। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत एच.एस.आर. तथा डी.ए.वी. जमुई की टीमों ने भी क्रमशः अंडर-17 एवं अंडर-14 वर्गों में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए विजय प्राप्त की।

बैडमिंटन के एकल वर्ग में भी अंडर-14 वर्ग में ओ.पी.एस. जमुई के रोहित कुमार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के छात्र हिमांशु कुमार तथा अंडर-19 वर्ग में ओ.पी.एस. जमुई के निशांत कुमार ने अपने-अपने वर्गों में विपक्षी खिलाड़ियों को पराजित कर विजेता की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

माटी के खेल कबड्डी के अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में मणिद्वीप अकादमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं अंडर-19 वर्ग में +2 यू.एम.एस. दहुआ की टीम ने अपनी बेहतरीन खेल योजना और टीम समन्वय के बल पर खिताबी जीत अपने नाम की।

जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा सभी सफल टीमों एवं खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी गई। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khelpratiyogita nis:value=khelpratiyogita nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khelvibhag nis:value=khelvibhag nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=schoolstudents nis:value=schoolstudents nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=zilaprashasan nis:value=zilaprashasan nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: अधिवक्ताओं ने  न्यायिक कार्य ठप कर अनिश्चितकलिन धरना किया शुरू

जमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए मुख्य अभियुक्त नंदन यादव से जुड़े आवश्यक कानूनी जानकारी के साथ फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में बेवजह वरिष्ठ अधिवक्ता सह पत्रकार रूपेश सिंह को पकड़कर थाना लाने के विरोध में विधिज्ञ संघ का आक्रोश फुट पड़ा और न्यायिक कार्यों को ठप कर मंगलवार की शाम 4:00 बजे तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा। इस दौरान विधिज्ञ संघ के बैनर तले कोर्ट परिसर में धरना पर बैठकर अधिवक्ताओं ने पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और नारेबाजी की। वहीं न्यायिक कार्य ठप रहने की वजह से न्यायालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। कोर्ट से संबंधित सभी कार्य ठप रहे। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

जिला विधिक संघ के अध्यक्ष सीताराम सिंह ने कहा कि अधिवक्ता को जिस तरीके से थाना ले जाया गया, वह अनुचित है। उन्होंने इसे अधिवक्ता के सम्मान और अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि जब तक मामले का सम्मानजनक समाधान नहीं निकलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

संघ के सचिव अमित कुमार ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहा है, सोमवार को हमलोग गिरफ्तारी देने साइबर थाना पहुंचे थे, 6 घंटे तक साइबर थाना में बैठे रहे लेकिन एक भी जिम्मेदार जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी नहीं पहुंचे, जिससे हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य हो गए हैं और अब शाम तक भी जिला प्रशासन की ओर से ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक न्यायिक कार्य से दूरी जारी रहेगी।

अधिवक्ताओं ने मांग की कि पुलिस और प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि किसी भी कार्रवाई में मानवाधिकार और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन न हो। संघ ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार पत्रकार को कानूनी सहायता दी जाएगी और संघ उसके लिए नि:शुल्क मुकदमा लड़ेगा।

बताया गया कि रविवार की देर शाम अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह को साइबर थाना की पुलिस बिना कारण के अपने साथ ले गई थी। पुलिस का आरोप था कि उन्होंने मड़वा मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक खबर में उन्होंने डीएम कहा है, जबकि वे डीएम नहीं डीएस डॉक्टर थानीष कुमार कहे थे।  बाद में गलतफहमी में थाना लाने की बात कहकर उन्हें छोड़ दिया गया। इसके विरोध में सोमवार से अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार शुरू किया।

संघ की ओर से मामले का निंदा प्रस्ताव निरीक्षण न्यायाधीश, पटना हाईकोर्ट के संबंधित न्यायाधीश, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को भेजने की बात कही गई है। अधिवक्ताओं ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी के स्थानांतरण की मांग भी रखी है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=advocate nis:value=advocate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=protest nis:value=protest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=court nis:value=court nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: कड़ी सुरक्षा के बीच 14 दिनोंक न्यायिक हिरासत में नन्दन को भेज गया जेल

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास छात्रा के साथ छे^ड़^खा^नी मामले में पुलिस एनकाउंटर से घायल हुए मुख्य आरोपित नंदन यादव को गिरफ्तारी के 7 वें दिन सोमवार की दोपहर बाद 3:00बजे सदर अस्पताल से कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शाम तक पोक्सो के विशेष अदालत में पेशी किया गया, जहां से 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नंदन यादव को कोर्ट में पेशी करने की खबर बिजली की तरह पूरे शहर में दौड़ गई। इसके बाद नंदन यादव को देखने के लिए सदर अस्पताल से लेकर कोर्ट परिसर तक आम से खास लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को देख सदर अस्पताल से लेकर कोर्ट परिसर तक इसके बाद जेल भेजने तक अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती कर दी गई। काफी संख्या में पुलिस जवान नंदन यादव की सुरक्षा में घेरे तैनात रही। दरअसल कुछ दिन पहले हरे राम यादव की पेशी के दौरान कोर्ट में एक अधिवक्ता द्वारा थप्पड़ जड़ दिया गया था, जिसको लेकर सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद से पुलिस प्रशासन नंदन यादव की पेशी को लेकर पूरी तरह अलर्ट दिखी। <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsfacebook nis:value=viralreelsfacebook nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideochallenge nis:value=viralvideochallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spjamui nis:value=spjamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sdpojamui nis:value=sdpojamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shojamui nis:value=shojamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digmunger nis:value=digmunger nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmbihar nis:value=CMBihar nis:enabled=true nis:link/>
जमुई में बेकाबू हुई अपराध, अपराधी को पुलिस का खौफ नहीं

जमुई में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर टाउन थाना क्षेत्र में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही है। एक ओर छात्रा के साथ छे^ड़^खा^नी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि दो दिन पहले ज्वेलर्स दुकान में 13 लाख 95 हज़ार की चोरी की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी तो अब बीच बाजार में सोमवार की रात 8:30 बजे बोधवन तालाब इलाके में लिबर्टी शोरूम के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने का चेन स्नैचिंग कर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी है। घटना के बाद जबतक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, तबतक बाइक सवार उचक्के बीच बाजार होकर ही फरार हो गए। इसकी जानकारी टाउन थाना की पुलिस और डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा अगल- बगल लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच- पड़ताल में जुट गई है। पीड़िता महिला की पहचान सदर अस्पताल के पास महिसौड़ी मोहल्ला निवासी स्व: अधिवक्ता सुधीर श्याम की पत्नी अनिता कुमारी के रूप में हुई है। <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsシ nis:value=viralreelsシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=townthanajamui nis:value=townthanajamui nis:enabled=true nis:link/>
चंद्रमडी थाना प्रभारी के निलंबन सहित अन्य मांगों को लेकर 15 दिनों से चल रहा धरना SDM के आश्वाशन पर हुआ स्थगित

चंद्रमडी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन, लगातार बढ़ते आपराधिक घटना को रोकने की मांग को लेकर
भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से चले रहे अनिश्चितकालीन धरना SDM सौरव कुमार के आश्वासन पर सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे स्थगित कर लिया गया है। धरनार्थियों के सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। 

बाबू साहब सिंह ने कहा कि SDM सौरभ कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, और अंचलाधिकारी ने धरना स्थल पर पहुँच कर धरना पर बैठे धरनार्थियों से मिलकर उनकी पाँच सूत्री मांगों को लेते हुए उन्होंने कहा कि आपकी मांगे जायज है* जिला प्रशासन दस दिनो के अंदर आपकी मांगो के ऊपर करवाई करेगी, आप भरोसा रखे और इसी आश्वाशन के बाद अनिश्चितकालीन धरना स्थगित की गई है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के राज्य कमिटि सदस्य बाबू साहब सिंह ने आगे कहा की जमूई SDM सौरभ कुमार ने धरना पर बैठे धरनार्थियों को दिए गए ठोस आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रसाशन की और से SDM सौरभ कुमार के द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा एक बार फिर सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इसकी सारी जबाब देही जिला प्रशासन की होगी। मौके पर बासुदेव रॉय,मनोज कुमार पांडये,राहुल यादव,सलीम अंसारी जय राम तुरी,चैनल नैया,मटुकी देवी, पंकज कुमार किरण गुप्ता,मोहम्द हैदर,खूबलाल राणा,संजय माझी,शम्भू मांझी,भरत माझी,कुसमी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sdo nis:value=SDO nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sdojamui nis:value=sdojamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsシ nis:value=viralreelsシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=male nis:value=male nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: मटिया मोहनपुर गांव में सोए अवस्था में करैत सांप ने बच्ची को तीन बार डं^सा, गई जा^न

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटिया मोहनपुर गांव में चौकी पर सोए अवस्था में करैत सांप ने विसुंदेव बिंद की 09 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी के हाथ में तीन बार डं^स लिया। सांप के डंसने के बाद बच्ची की आंख खुली और परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद करैत सांप को फौरन मारा गया और परिजन द्वारा बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के दौरान धीरे-धीरे बच्ची की तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद डाक्टर द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, तब परिवार के सदस्य बच्ची को लेकर शेखपुरा के लिए रवाना हो गए,लेकिन शेखपुरा पहुंचने से पहले रास्ते में ही बच्ची की मौ^/त हो गई। इसके बाद बच्ची के शव को घर लाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार की शाम 6:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। 
मृ^त^का बच्ची पांच बहन में सबसे छोटी बहन थी। बच्ची की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो- रोकर बुरा हाल होने लगा। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=snacks nis:value=snacks nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=snakebites nis:value=snakebites nis:enabled=true nis:link/>
जमुई पहुंचे मनेर विधायक भाई बीरेंद्र ने सरकार व प्रशासन को जमकर घेरा

मनेर से राजद विधायक एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र रविवार की शाम पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू के आवास पर पहुंचे, जहां उनका अंगवस्त्र देकर व गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरन भाई वीरेंद्र ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए। यह वीडियो सोमवार की सुबह 10 बजे सामने आई है। वे छात्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कहा कि जमुई, समस्तीपुर, मंदार पर्वत, इसके बाद अनेकों जगहों में घटना घटी है , महिलाओं, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ किया गया कई जगहों में बलात्कार किया गया है। सरकार नाम का कोई चीज नहीं है। सरकार और प्रशासन का इकबाल खत्म हो गया है, जो सरकार जो प्रशासन पैसा देकर पोस्टिंग कराएगा वो अपराधी, शराब माफिया और जो समाज के गंदे लोग हैं उनसे उसका दोस्ती ज्यादा रहेगा क्योंकि वह एक करोड़ देकर आए हैं 10 करोड़ कमाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि बिहार का प्रशासन फलयोर है अधिकांश नकारे लोग हैं प्रशासन में, सिर्फ पैसे की बात की जाती है। आगे उन्होंने एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जब सर्किट हाउस से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर  निकल रहे थे तो कुछ महिलाएं आई और कहने लगी कि उमेश यादव पिछले तीन महीना से गायब है। कई बार थाना से एसपी तक आवेदन दिया गया है लेकिन कुछ पता नहीं चला है। प्रत्येक दिन थाना का चक्कर सभी परिवार लगा रहे हैं । इसके बावजूद पुलिस प्रशासन उमेश यादव को ढूंढने में नाकाम साबित हो रही है। शिकायत के बाद उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारी एसपी को फौरन इस मामले को देखने के लिए कहा है। एसपी ने पीड़िता को कल बुलाया है। महिला कह रही है कि हमको धमकी भी मिल रहा है लगातार केस उठाने की धमकी दी जा रही है। आखिर इतना विलंब क्यों हो रहा है। मैंने एसपी साहब को भी सख्ती के साथ इसे देखने के लिए कहा गया है।मैंने अपना मोबाइल नंबर भी महिला को दिया है और कहा कि अगर किसी प्रकार की परेशांनी हो तो वे हमको फौरन सूचना दें।

जमुई की घटना से जुड़े वायरल वीडियो और पीड़िता की तस्वीर/वीडियो को लेकर , बढ़ते अपराध को लेकर पूछे गए सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि राजद ने इस मुद्दे को उठाया है और संबंधित मामले में POCSO कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कथित रूप से वीडियो/तस्वीर प्रसारित किए जाने के सवाल पर भी कार्रवाई की मांग का उल्लेख किया।

रील को लेकर दिए गए बयान के संबंध में उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया पर रील बनाने का प्रचलन बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी के साथ समाज के लोगों को भी ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए, जिनसे दुर्घटनाएं या अन्य घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की।
भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार को कानून-व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=poltics nis:value=poltics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=zilaprashasanjamui nis:value=zilaprashasanjamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rjd nis:value=RJD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mla nis:value=MLA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhaivirendra nis:value=BhaiVirendra nis:enabled=true nis:link/>
अधिवक्ता को पकड़कर थाना लाने के विरोध में विधिज्ञ संघ ने जताया आक्रोश, गिरफ्तारी देने साइबर थाना पहुंचे संघ के अधिवक्ता 

छात्रा के साथ हैवनियत मामले से संबंधित न्यूज़ कानूनी जानकारी के साथ फेसबुक आईडी पर डालने को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता सह पत्रकार रूपेश सिंह को अचानक घेराबंदी कर साइबर थाना की पुलिस द्वारा पकड़कर थाना लाने के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता संघ ने खुद को न्यायिक कार्यों से अलग रखा और साइबर डीएसपी के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। इतना ही नहीं अधिवक्ताओं का समूह सोमवार  की दोपहर 1:00 बजे गिरफ्तारी देने साइबर थाना पहुंच गए और धरना पर बैठकर आक्रोश जताने लगे। इस दौरान साइबर डीएसपी को चेंबर से बाहर आकर वार्ता करने और डीएम, एसपी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर करीब तीन घंटे से अधिवक्ता साइबर थाना में अड़े हुए हैं और अलग- अलग तरीके से पुलिस प्रशासन का विरोध जता रहे हैं। 

पीड़ित वरिष्ठ अधिवक्ता सह पत्रकार रूपेश सिंह ने बताया कि रविवार की शाम जब वे अपने घर में काम कर रहे थे तो अचानक दरोगा और बड़ी संख्या पुलिस कर्मी आये और बिना कारण के मुझे पकड़कर जबरण थाना लेकर आ गए। जब कारण पूछा गया तो साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि डीएम के कहने पर उन्हें थाना लाया गया है। जबकि डीएम से पूछने पर उन्होंने इस संबंध में साफ इनकार कर दिया। फेसबुक पर एक न्यूज अपलोड किया गया है। जिसमें डीएस की जगह डीएम सुनने में आ रहा है। जबकि अधिवक्ता रूपेश सिंह ने बताया कि उन्होंने पूर्व में छात्र के साथ हुए छेड़खानी मामले से संबंधित कानूनी जानकारी के साथ एक न्यूज़ अखबार में भी लिखा था और फेसबुक पेज पर भी अपलोड की थी। जिसमें डॉक्टर थनीष कुमार का भी नाम लिया गया था, लेकिन डीएसपी साहब को सुनने में डीएस की जगह डीएम लगा और उन्हें एक अपराधी की तरह पकड़ कर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि अगर कुछ गलतफहमी हो गई थी तो उन्हें फोन कर बुला लिया जाता है वह खुद थाना आ जाते, लेकिन इस तरह अपराधियों की तरह पड़कर मोबाइल को जब्त कर थाना लाया गया जिससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। बिना जांच के जल्दबाजी में उठाया गया यह कदम पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल खड़ी कर रही है। 
वही विधिज्ञ संघ ने इस मामले पर कड़ी निंदा और भर्त्सना की है। और इसकी एक कॉपी निरीक्षण न्यायाधीश जमुई मंडल वह न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय को भी प्रेषित किया गया है साथ ही मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को भी इसकी एक प्रति भेजी गई है इसके अलावा विधिक संघ ने जांच में दोषी पाए जाने पर प्राथमिकी भी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार जिले में 07 वर्ष से कम सजा वाले मामले में गिरफ्तारी होती है। तथा अब तो विद्वान अधिवक्तागण को भी गिरफ्तार कर लिया जाता है। विधिज्ञ संघ ने यह मांग किया है कि पीड़ित अधिवक्ता सह पत्रकार रूपेश सिंह को 20 लाख का मुआवजा बिहार सरकार दे। 16 दिनों में जांच करवाई पूर्ण करते हुए सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर चरणबद्ध तरीके से विरोध दर्ज करवाया जाएगा। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=advocate nis:value=advocate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberpolice nis:value=cyberpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/>
-दो अक्टूबर को व्यवसायिक संघ द्वारा रक्तदान शिविर का किया जाएगा आयोजन

- तैयारी को लेकर संघ की हुई बैठक, जागरूकता को लेकर लिया गया निर्णय

संवाद सहयोगी, जागरण/ जमुई: दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर व्यावसायिक संघ जमुई द्वारा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर महाराजगंज स्थित कार्यालय कक्ष में संघ की एक अहम बैठक हुई और संघ के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है। इस शिविर में कोई भी व्यवसायी अपनी इच्छा से भाग ले सकते हैं और रक्तदान महादान कर सकते हैं। उक्त जानकारी मार्गदर्शक मंडल के उपाध्यक्ष मोहन प्रसाद राव अध्यक्ष मदन सिंह और महासचिव शंकर साव ने दी है। उन्होंने कहा कि जमुई व्यावसायिक संघ हमेशा व्यवसाययों के सुख-दुख में साथ रहती है। समाज के हर वर्ग के लोगों से संघ का लगाव है। अमूमन ऐसा देखा जाता है कि गरीब बीमार मरीजों को कई बार ब्लड की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन ब्लड बैंक में ब्लड नहीं रहने के कारण उन्हें समय पर ब्लड नहीं मिल पाता है। जिस वजह से कई मरीजों की जान चली जाती है। इसलिए वैसे गरीब, लाचार मरीज की जीवन रक्षा के लिए संघ ने रक्तदान करने का निर्णय लिया है। रक्तदान महादान है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस महादान में भागीदारी निभाकर जरूरतमंदों की जान बचाने में योगदान देना चाहिए। संघ ने व्यवसाययों से अपील किया है कि जो भी व्यवसाई अपनी इच्छा के अनुसार रक्तदान में भाग लेना चाहते हैं। वह दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन के 11:00 बजे सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक आवश्यक पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संघ के सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संघक सदस्य मौजूद थे <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=businessman nis:value=businessman nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=blooddonation nis:value=blooddonation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=blooddonatecamp nis:value=blooddonatecamp nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: मड़वा पहाड़ी के पास छात्रा के साथ छे^ड़^खा^नी मामले में पुलिस एनकाउंटर से घायल हुए मुख्य अभियुक्त नंदन यादव को सदर अस्पताल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimestory nis:value=CrimeStory nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
सदर अस्पताल में भर्ती पुलिस एनकाउंटर में घायल मुख्य आरोपित नंदन यादव को कोर्ट के समक्ष किया जा सकता है पेश
जमुई: कटौना के पास से उत्पाद विभाग ने महिंद्रा मालवाहक गाड़ी से 125 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

जमुई- गिद्धौऱ मुख्य मार्ग पर कटौना के पास से उत्पाद विभाग की टीम ने महिंद्रा कंपनी के एक मालवाहक गाड़ी को 125 पेटी यानि 1117.440 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ ही तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान झारखंड के धनबाद निवासी धीरज कुमार, नितिन कुमार और सुनील कुमार के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की गई है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इस कार्रवाई से अन्य शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने रविवार की देर शाम 7:00 बजे दी है। 

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड से जमुई के रास्ते अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के बाद उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई अश्विनी कुमार द्वारा कटौना के पास गहन वाहन जांच की गई। इस दौरान महिंद्रा कंपनी के एक मालवाहक गाड़ी को शक के बुनियाद पर जांच की गई। इस दौरान गाड़ी से 125 पेटी यानि 3216 बोतल यानि 1117.440  लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में शराब झारखंड के धनबाद से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। फिलहाल तीनों शराब तस्कर से पूछताछ की जा रही है और गाड़ी की भी गहन जांच पड़ताल की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/>
छात्रा के साथ छेड़खानी के मुख्य अभियुक्त नंदन और हरेराम को फोन कर बुलाने वाला दो युवक गिरफ्तार

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास बीते 19 सितंबर को हुए एक छात्रा के साथ छेड़खानी के चर्चित मामले के गिरफ्तार मुख्य आरोपित नंदन यादव और हरेराम यादव को फोन कर घटना स्थल पर बुलाने वाला दो अन्य युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें प्रतापपुर गांव निवासी रंजीत राम के पुत्र सौरभ कुमार और भरत राम के पुत्र छोटू रवानी शामिल हैं। इससे पूर्व दो नाबालिग को निरुद्ध कर दो मुख्य अभियुक्त समेत तीन को गिरफ्तार किया गया था, अब कुल सात लोग हो चुके हैं, जिसमें तीन नाबालिग शामिल हैं। इसकी जानकारी रविवार की शाम 6:00 बजे हुई है। पुलिस छात्रा के साथ अभद्रता मामले की गहन अनुसंधान कर रही है। 

SP विश्वजीत दयाल के अनुसार, घटना के बाद सामने आए वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। जांच के क्रम में पुलिस ने पूर्व में भी आरोपितों को गिरफ्तार किया था। अब दो और युवकों की गिरफ्तारी से मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या सात हो गई है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस पूर्व में ही मुख्य आरोपित नंदन यादव, हरेराम यादव एवं मिथुन कुमार को गिरफ्तार करने के साथ दो नाबालिग को निरुद्ध कर चुकी है। इसी मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी थी जो अभी भी सदर अस्पताल में इलाजरत है। दरअसल एक छात्रा के साथ मड़वा पहाड़ी के पास कुछ शरारती तत्वों द्वारा हैवानियत करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जो जिला, राज्य ही नहीं बल्कि देश स्तर पर चर्चा बन गई थी , जिसकी चर्चा अब भी हो रही है। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/>
जमुई में मनेर विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार सरकार पर किया हमला

मनेर विधायक सह राजद नेता भाई वीरेंद्र जमुई पहुंचे, जहां नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ जमकर स्वागत किया। इस दौरान भाई वीरेंद्र ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी का मामला जमुई से शुरू हुआ और बिहार के कई हिस्सों में दर्जनों घटना सामने आई है। इसका वीडियो रविवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है।

उन्होंने कहा कि मंदार पर्वत बांका से लेकर समस्तीपुर तक घटना हुई है, लेकिन बिहार सरकार इसमें संज्ञान नहीं ले रही है। घटना बिहार के कई हिस्से में हुई, कई जिलों में हुई, लेकिन कार्रवाई सिर्फ जमुई जिले में ही हुई है। वह भी हाफ एनकाउंटर हुआ है। दूसरे जगह क्यों नहीं हुआ, मैं सरकार से पूछना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि और भी छेड़छाड़ की घटना हुई, बलात्कार भी हुआ है, लेकिन अपराधियों का एनकाउंटर क्यों नहीं हुआ। सिर्फ एक जात देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। हालांकि मैं जात का राजनीति नहीं करता, लेकिन और भी जातियों में अपराधी हैं, उनका एनकाउंटर क्यों नहीं हो रहा है। सरकार में शामिल कई मंत्री अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, एक जाति विशेष को टारगेट कर रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है, लोकतंत्र के लिए खतरे का विषय है।

वहीं हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी को लेकर दिए गए बयान में उन्होंने तेजस्वी यादव को टारगेट किया था। जमुई की घटना को लेकर जिसमें नंदन यादव और हरिराम यादव का नाम आया था, इस पर उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी मानसिक रूप से बीमार हैं, उनका इलाज की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जात नहीं होती है। जो भी अपराधी है, सब पर कार्रवाई होनी चाहिए। अपराधियों का एनकाउंटर होनी चाहिए। एक आमुख जाति को पहचान कर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। हर जाति के लोग इस तरह का कार्य किया है, सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

आगे भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिस तरह जमुई में सोशल मीडिया पर नाबालिग का वीडियो शेयर करने और पहचान उजागर करने मामले में 225 लोगों पर FIR हुई है और मुख्यमंत्री के द्वारा भी नाबालिग बच्ची का पहचान उजागर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के जो मुखिया हैं, हम लोगों के नेता ने मांग किया है। मैं उनका समर्थन करता हूं। मुख्यमंत्री पर भी पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए 

UCC को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने इसका विरोध किया है। हम लोगों ने कहा है कि किसी भी हाल में यहां UCC लागू नहीं होने देंगे। अगर लागू होगा तो हम लोग सड़क से सदन तक विरोध करेंगे और आंदोलन करेंगे। जब तक UCC को हटाया नहीं जाएगा, तब तक हम लोग आंदोलन करते रहेंगे।

UCC को लेकर राजद के समर्थन में थे नीतीश कुमार, इसके सवाल पर भाई वीरेंद्र ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि मेरी नीतीश कुमार से बात हो गई है। अंदरुनी बातचीत हुई है, जो बात हम कैमरे पर नहीं कर सकते। वह दो बार आए हैं, एक बार और आ जाएंगे तो कोई गुनाह हो जाएगा क्या।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उन्होंने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार और दो चुनाव आयुक्त थे, उनसे बिना राय लिए चाहे बिहार चुनाव हो या बंगाल चुनाव कई फैसले लिए हैं, जिसमें उन्होंने उनसे कोई राय नहीं ली। ज्ञानेश कुमार कोई चुनाव आयुक्त नहीं है, वह बीजेपी के कैडर है।

एक और बड़ी बात उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के यहां जो भी अफसर है, सारे दो नंबर के बनाए गए हैं। बीजेपी को खुश करने के लिए आईएएस-आईपीएस बनाया है। ज्ञानेश कुमार को मैं आपके माध्यम से मांग करता हूं कि उसे बर्खास्त करते हुए फांसी के फंदे तक ले जाना चाहिए। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rjdbihar nis:value=RjdBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhaibirendra nis:value=bhaibirendra nis:enabled=true nis:link/>
जमुई के मलयपुर रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर एम महिला का क्ष^त-वि^क्ष^त स्थिति में मिला श^व, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस दीदी द्वारा विभिन्न जगहों पर बालिकाओं व महिलाओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ, किया गया जागरूक

जमुई में अब सुरक्षा को लेकर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक करने व कानून का पाठ पढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस दीदी टीम का गठन किया गया है, जो प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, शैक्षिणक संस्थानों, बाजारों और भीड़- भाड़ वाले इलाकों में गश्त करेगी और जागरूक करेगी। इसी क्रम में शनिवार की शाम 4:00 बजे तक पुलिस दीदी द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस दीदी टीम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं के बीच सुरक्षा का भाव मजबूत करना, उन्हें उनके कानूनी अधिकारों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के प्रति जागरूक करना और किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। 

पुलिस दीदी टीम की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के साथ-साथ आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई है। विशेष रूप से डायल 112 के माध्यम से आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि किसी भी महिला या बालिका को परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
गश्त के दौरान पुलिस टीम सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही है। छेड़खानी, छींटाकशी, पीछा करने, अभद्र व्यवहार अथवा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न में शामिल असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने की बात कही गई है। जमुई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पहचान और जांच के बाद कठोर एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए सजग रहने तथा किसी भी शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताई है <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagrukta nis:value=jagrukta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spjamui nis:value=spjamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmjamui nis:value=dmjamui nis:enabled=true nis:link/>
जमुई: पैर फिसलने से नदी में डू^बा छात्र, 15 घंटे बाद मिला श^व, परिजन में मचा कोहराम

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरमनिया गांव स्थित भौंड़ी नदी घाट में पैर फिसलने के बाद गिरकर श्रवण पासवान के 16 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार पासवान डू^ब गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से करीब 15 घंटे बाद छात्र के श^व को निकल गया और शनिवार की दोपहर 1:00बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पो^स्ट^मा^र्ट^म की प्रक्रिया पूरी कर श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया है। छात्र की मौत के बाद  परिजन में कोहराम मच गया। मृ^त^क आजाद दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। उसके पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। आजाद इंटर की पढ़ाई कर चुका था। <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuibihar nis:value=jamuibihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuinews nis:value=jamuinews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamui nis:value=jamui nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuipolice nis:value=jamuiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakshmipurpolice nis:value=lakshmipurpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jamuitopnews nis:value=jamuitopnews nis:enabled=true nis:link/>