सदर अस्पताल में मंगलवार दोपहर 12 बजे मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की अत्यधिक भीड़ रही। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। इसके कारण अस्पताल में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है और लंबी कतार देखने को मिल रही है।