अस्थियों को लेकर हरिद्वार रवाना हुआ बैकुंठ धाम सेवा संस्थान
लावारिस व असहायों को सम्मानजनक अंतिम विदाई, 537 का कराया अंतिम संस्कार
नाथद्वारा।बैकुंठ धाम सेवा संस्थान, उदयपुर की ओर से लावारिस एवं असहाय व्यक्तियों की अस्थियों का हरिद्वार में विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। संस्थान की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अस्थि कलश लेकर हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया गया। नाथद्वारा बस स्टैंड पर अस्थि कलश पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक एवंराजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मां तुलसी मानव सेवा संस्थान की अध्यक्ष रेखा माली, सदस्य गीता सालवी, भाजपा के प्रदीप काबरा, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, दिनेश एम. जोशी, विनोद बोरा सहित नाथद्वारा टैक्सी स्टैंड संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
अब तक 537 अंतिम संस्कार
बैकुंठ धाम सेवा संस्थान की ओर से अब तक 404 पुरुषों, 59 महिलाओ�