डीएसटी एवं पुलिस थाना बिजयपुर की संयुक्त बड़ी कार्यवाही, लोडिंग टेम्पो से 574 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त
चित्तौड़गढ़ ,06 अक्टूबर 2026। जिला स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना बिजयपुर की संयुक्त टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्यवाही करते हुए गेहूं की आड़ में अवैध अफीम डोडाचूरा का परिवहन कर रहे लोडिंग टेम्पो को जब्त कर 574 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान लोडिंग टेम्पो में प्लास्टिक के 25 कट्टों में भरा अवैध अफीम डोडाचूरा तथा 07 कट्टों में गेहूं पाया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर, रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में मंगलवार को थानाधिकारी विजयपुर रामलाल मय जाप्ता के थाने से रवाना हो बावडी खेडा पहुँच राजपुरीया तिराहा पर नाकाबन्दी शुरू की। दौराने नाकाबन्दी एक लोडिंग टेम्पो आया जो नाकाबन्दी तोडकर तेजगति से बस्सी की तरफ भागा। जिसका मन थानाधिकारी मय जाप्ता के द्वारा पीछा किया तो करीब 500 मीटर की दुरी पर टेम्पो तेज गति से होने से रोड पर ही पलटी खा गया। जिसका चालक उतकर भागने में सफल हो गया। टैम्पो में दौराने तलाशी प्लास्टिक के 25 कटटे अवैध अफीम डोडाचुरा के भरे हुये पाये एवं 07 कटटे गेहूँ के भरे हुये पाये। नियमानुसार कार्यवाही करते हुये लोडिंग टेम्पो में मिले 25 प्लास्टिक के कट्टों अवैध अफीम डोडाचूरा का कुल वजन 574 किलो 800 ग्राम हुआ। उक्त मारूती सुजूकी टेम्पो में अवैध अफीम डोडाचूरा भर कर अपने कब्जे मे रखकर परिवहन कर ले जाना पाया जाने से एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध घटित होना पाया जाने से अवैध अफीम डोडाचूरा व वाहन लोंडिंग टेम्पो को जरिये फर्द जब्त किया जाकर टेम्पो चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण हाजा में अग्रीम अनुसंधान जारी है। उक्त कार्यवाही में जिला विशेष टीम का भी सहयोग रहा है।