सांदीपनि विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
-----
भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 09 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान-2026 व्यापक जनभागीदारी एवं देशभक्ति की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में क्विज, निबंध, दीवार पेंटिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राचार्य श्री अशोक खंडेलवाल ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को चार टीमों में बाँटा गया। टीम भगत सिंह ने प्रथम, टीम सुभाष ने द्वितीय एवं टीम आजाद ने तृतीय रही, क्विज का संचालन श्री सोनू जैन द्वारा किया गया। निबंध प्रतियोगिता में अंजलि राठौर प्रथम, अंकित सुमन द्वितीय एवं विशाखा गर्ग तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में वर्षा गुर्जर प्रथम, सिया सोनी द्वितीय एवं धीरज बंजारा तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में परी मंगल प्रथम, सृष्टि गर्ग द्वितीय रहे। दीवार पेंटिंग में पलक जाट ने प्रथम, माही जाट ने द्वितीय और फलक बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#HarGharTiranga
#JansamparkMP
#sheopur