अवैध रूप से संचालित स्कूली वाहनों पर कार्यवाही
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिला परिवहन अधिकारी श्री जगदीश सिंह भील द्वारा जिले में अवैध रूप से संचालित स्कूली वाहनों के विरुद्ध चेकिंग कार्यवाही की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में गत शनिवार को एसपीएस स्कूल की दो बस बिना फिटनेस पाए जाने पर उनके विरुद्ध 10 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की गई तथा खतौली रोड स्थित चेकिंग कार्रवाई के दौरान टाटा मैजिक एमपी 31 टीए 0176 के चालक से दस्तावेज मांगे गए तो उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण जप्ती की कार्रवाई के दौरान वाहन चालक द्वारा दस्तावेज एवं लाइसेंस दिखाने का बहाना बनाकर वाहन को भगा कर ले गया। ऑनलाइन रिकॉर्ड अनुसार उक्त वाहन स्वामी के विरुद्ध अवैध रूप से वाहन संचालन करने पर नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूली वाहनों के अवैध संचालन पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने अभिभावको से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को ऐसे स्कूली वाहनों से स्कूल न भेजे जो बगैर वैद्य दस्तावेजों और फिटनेस के संचालित हो रहे है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur