Public App Logo
खितरपाल एवं कींजरी में कलश यात्राओं का आयोजन ----- जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे हरियाली यात्रा अभियान के क्रम में आज विजयपुर ब्लॉक के सेक्टर विजयपुर अंतर्गत ग्राम खितरपाल में एक हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। नवांकुर संस्था शिवांश युवक मंडल समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 100 नवांकुर सखियों को 100 पौधों का वितरण किया गया। जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू सिंह गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को उत्सव का रूप देते हुए गांव में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेंटर श्री हेमंत शर्मा ने कहा कि इन पौधों को वृक्ष होने तक देखभाल की जिम्मेदारी हर महिला को उठानी होगी, जिससे हमारा पर्यावरण हरा-भरा बना रहे। उक्त कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से हरेन्द्र धाकड, रमाकांत शर्मा बलवीर प्रजापति, अभय शर्मा, मनीष शर्मा, राजपाल केवट, ऊषा शर्मा, रामकिताबी रावत, स्वाति मिश्रा समस्त नवांकुर सखियां, क्षेत्र की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम कींजरी में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन कोशिकी सोशल वेलफेयर एंड एनवायरमेंट सोसायटी द्वारा किया गया। स्कूल से कींजरी मोहनपुर के प्रमुख मार्गाे से होती हुई निकाली गई कलश यात्रा के माध्यम से नवांकुर सखियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति आत्मीय भाव जागृत करने का संदेश दिया गया। नवांकुर संस्था के संचालक श्री दिलीप तिवारी द्वारा नवांकुर सखी यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा नारी शक्ति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है महिलाएं जब पर्यावरण से जुड़ती हैं तो परिवर्तन की शुरुआत होती है। इस अवसर पर यात्रा में वितरित पौधों को घर आंगन में लगाकर उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्री धर्मेन्द्र आदिवासी द्वारा बताया कि वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं बल्कि आने वाली पीढियों के लिए जीवन सुरक्षित करने का संकल्प है। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री राकेश जाटव व प्रस्फुटन समिति बड़ौदा कला अध्यक्ष श्री महेंद्र परिहार, परामर्शदाता श्री राकेश जाटव प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री वीरू शर्मा एवं बड़ी संख्या में गांव के युवा तथा नवांकुर सखियां उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में नवांकुर सखी अभियान के अंतर्गत सभी नवांकुर सखियों को 21- 21 पौधों का वितरण किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur - Sheopur News