डूंगरपुर में स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे घायल; ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार की जांच शुरू
डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। पीठ-दरियाटी बायपास पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में वैन सवार 14 स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकाला और सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे और वाहन तेज रफ्तार में था। सूचना पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार व लापरवाही के बिंदुओं की जांच की जा रही है।
#Dungarpur #SchoolVanAccident #DungarpurNews #RajasthanNews #SchoolVan
Dungarpur, Dungarpur | Aug 18, 2026