“डूंगरपुर में शेर… और वो भी बकरियों का शिकार करने निकला? सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों में डर पैदा कर दिया!”
डूंगरपुर में सोमवार सुबह से शेर के तीन-चार वीडियो वायरल हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर Sinu Bheel नाम के युवक ने इन्हें शेयर करते हुए वीडियो को कोलखंडा गांव का बताया।
लेकिन CUT2CUT LIVE ने जब इसका फैक्ट चेक किया, तो वीडियो के डूंगरपुर का होने की पुष्टि नहीं हुई।
वन विभाग के DFO मोहित गुप्ता ने भी वीडियो को फेक बताते हुए कहा कि इसे गलत तरीके से स्थानीय बताकर वायरल किया गया है।
तो ऐसे वायरल वीडियो से सावधान रहें।
आपके इलाके में भी कोई संदिग्ध वीडियो वायरल हो रहा है? CUT2CUT LIVE को बताएं।
#Dungarpur #FactCheck #FakeNews #ViralVideo #SocialMedia LionVideo RajasthanNews