Public App Logo
Profile Picture

Bhagalpur District Administration

@DPROBhagalpur
841Followers
0Following
मोक्षदा बालिका इंटर स्तरीय विद्यालय, भागलपुर
स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार, अभियान एक दिन, एक घंटा, एक साथ
दिनांक 30.09.2026 को जिला सभागार, समीक्षा भवन, भागलपुर में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS 2.0) के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आयोजित समीक्षात्मक बैठक की कार्यवाही।

*प्रमुख उपस्थिति*

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी, भागलपुर द्वारा की गई। बैठक में निम्न पदाधिकारीगण एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे—

- उप विकास आयुक्त, भागलपुर
- महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर
- जिला नियोजन पदाधिकारी, भागलपुर
- उप प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भागलपुर-सह-सहायक अप्रेंटिसशिप एडवाइजर
- जिला अंतर्गत अन्य संबंधित पदाधिकारीगण
- जिले में अवस्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के उद्योगपति एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधिगण

*बैठक की कार्यवाही एवं प्रमुख बिंदु*

बैठक का शुभारंभ जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों से उपस्थित उद्योगपतियों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के स्वागत के साथ किया गया।

महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, भागलपुर द्वारा जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों से संबंधित वर्तमान समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया गया। साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उद्योग प्रतिनिधियों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया गया।

उप प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भागलपुर-सह-सहायक अप्रेंटिसशिप एडवाइजर द्वारा NAPS 2.0 के प्रावधानों, इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया तथा प्रतिष्ठानों एवं शिक्षुओं को प्राप्त होने वाले वित्तीय एवं अन्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सभी पात्र औद्योगिक प्रतिष्ठानों से NAPS Portal पर Establishment Registration, Apprenticeship Opportunities/Vacancies का अधिसूचन एवं Contract Generation की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अधिकाधिक शिक्षुओं को नियोजित करने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी, भागलपुर द्वारा NAPS 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते  हुए जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया गया कि Apprenticeship Act, 1961 एवं NAPS 2.0 के प्रावधानों के अनुरूप अपनी कुल जनशक्ति/प्रशिक्षण क्षमता के अनुसार निर्धारित 2.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत की सीमा में अधिकाधिक शिक्षुओं को नियोजित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को उद्योगों में On-the-Job Training (OJT) का अवसर उपलब्ध कराने से उनके व्यावहारिक ज्ञान, कौशल एवं कार्य-अनुभव में वृद्धि होगी तथा स्थानीय उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार किया जा सकेगा।

जिलाधिकारी महोदया द्वारा सभी प्रतिष्ठानों को NAPS Portal पर शीघ्र अपनी क्षमता के अनुरूप Apprenticeship Opportunities/Vacancies अधिसूचित कर चयन एवं नियोजन की प्रक्रिया पूर्ण करने का अनुरोध किया गया, ताकि जिले में अधिकाधिक युवाओं को अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। साथ ही, उन्होंने उद्योग प्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि इससे युवाओं के कौशल एवं रोजगार क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ उद्योगों को भविष्य के लिए प्रशिक्षित एवं दक्ष कार्यबल उपलब्ध हो सकेगा।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, उद्योगपतियों एवं उनके प्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा NAPS 2.0 के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित पक्षों के समन्वित प्रयास एवं सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

जिला जनसंपर्क कार्यालय, 
भागलपुर
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
*विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के मद्देनजर जिलाधिकारी ने वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा*

भागलपुर, दिनांक 30 सितंबर 2026:- विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के मद्देनजर आमजनों की सुविधा एवं सुरक्षित तथा सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने आज जिले के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ जिले के सभी संबंधित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बियाडा घाट, बरारी घाट, सबौर स्थित बाबूपुर घाट एवं नवगछिया स्थित जहान्वी चौक घाट सहित संबंधित घाटों का निरीक्षण किया तथा यात्रियों एवं कार्गो के आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुचारु एवं व्यवस्थित रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान बियाडा घाट पर यात्री फेरी सेवा तथा जहान्वी चौक घाट, नवगछिया सहित अन्य संबंधित घाटों पर की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वहीं, बरारी घाट पर स्थायी सुधार (Permanent Restoration) कार्य के मद्देनजर वहां की स्थिति एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए सबौर स्थित बाबूपुर घाट से होने वाले कार्गो मूवमेंट को फिलहाल तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। तीन दिनों के बाद गंगा नदी के जलस्तर एवं परिस्थितियों का पुनः आकलन किया जाएगा तथा स्थिति अनुकूल पाए जाने पर बाबूपुर घाट से कार्गो सेवा पुनः प्रारंभ की जाएगी।

जिलाधिकारी ने घाटों पर यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं, जिसमें मेडिकल कैंप, जीविका दीदी की रसोई, कंट्रोल रूम, प्रशासनिक प्रतिनिधि, आपदा मित्र एवं पुलिस बल आदि की प्रतिनियुक्ति एवं उपलब्धता शामिल है, का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों द्वारा घाटों पर की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी व्यवस्थाओं का स्थल पर निरीक्षण किया गया तथा सभी तैयारियों को संतोषजनक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि फेरी सेवा के संचालन के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान रखा जाए। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रियों के आवागमन को व्यवस्थित रखने की व्यवस्था निरंतर प्रभावी रखी जाए।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वैकल्पिक यातायात मार्गों एवं घाटों पर यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों एवं वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि आम लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो।

यात्रियों की सहायता एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला इमरजेंसी कंट्रोल रूम को नियंत्रण कक्ष के रूप में कार्यरत रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या, आवश्यक जानकारी अथवा सुझाव के लिए यात्री जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 0641-2402871 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
*पीरपैंती में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत स्वच्छता मैराथन का आयोजन; बीडीओ एवं प्रखंड प्रमुख ने दिखाई हरी झंडी*

पीरपैंती (भागलपुर), 30 सितंबर 2026।
राष्ट्रव्यापी अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के अंतर्गत आज पीरपैंती प्रखंड में स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय परिसर से हुआ, जो रेफरल अस्पताल मोड़ तक आयोजित की गई। कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्री अभिमन्यु कुमार एवं प्रखंड प्रमुख श्रीमती रेशमी कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छता अभियान में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर बीडीओ श्री अभिमन्यु कुमार एवं प्रखंड प्रमुख श्रीमती रेशमी कुमारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की।
मैराथन में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, 20 सूत्री समिति के सदस्य, डीसी-आईटीसी, वॉश इंस्टीट्यूट, डीसी-सीबी एवं आईईसी की टीमें, विभिन्न पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि, स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से आमजन को स्वच्छता एवं स्वच्छ आदतों को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आईटीसी मिशन सुनहरा कल का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रहा। स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी बनाने में किए जा रहे प्रयासों की अधिकारियों द्वारा सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं कर्मियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का स्वच्छता संकल्प लिया। साथ ही, स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय,
 भागलपुर
*जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य समापन**

**स्थान: खेल भवन, भागलपुर**
**दिनांक: 30 सितंबर 2026**

**भागलपुर:** खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती, कराटे, ताइक्वांडो, शतरंज सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों के परिणाम निम्नलिखित हैं—

**वॉलीबॉल प्रतियोगिता का परिणाम**
अंडर 19 वॉलीबॉल(बालक)
विजेता–श्री राम कृष्ण विद्या मंदिर गांधीनिकुंज
उपविजेता–उच्च विद्यालय लत्तीपुर गौरीपुर।
श्रीराम कृष्ण विद्या मंदिर गांधीनिकुंज ने उच्च विद्यालय लत्तीपुर गौरीपुर को सीधे सेटों में 2–0 से हराया। प्रथम से 25–21 तथा द्वितीय से 25–22
विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल भागलपुर वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री नीलकमल राय के द्वारा दिया गया।
इस प्रतियोगिता के संयोजक श्रीमती खुशबू कुमारी शारीरिक शिक्षक –सह– राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं श्री कुमार शुभम शिक्षक–सह– राष्ट्रीय खिलाड़ी थे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय निर्णायक श्री संदीप कुमार,अभय मिश्रा,शिवानी कुमारी,राजवर्धन कुमार,विनय सिंह,शंकर चौधरी ,अभिनव ,विशाल , मृणाल किशोर  आदि मौजूद थे।

**कुश्ती फ्रीस्टाइल** अंडर-14 बालक वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 38 किलोग्राम में अंशु कुमार, 41 किलोग्राम में शुभम कुमार तथा 52 किलोग्राम में अमन कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इसी भार वर्ग में अंकित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजनीश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक फ्रीस्टाइल वर्ग के 57 किलोग्राम में पीयूष राज, 61 किलोग्राम में अंकुश कुमार यादव तथा 70 किलोग्राम में प्रियांशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालक ग्रीको रोमन कुश्ती के 48 किलोग्राम भार वर्ग में पीयूष कुमार, 51 किलोग्राम में अंकित तांती, 55 किलोग्राम में युवराज तथा 65 किलोग्राम में अभिजीत सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, अंडर-17 बालक फ्रीस्टाइल कुश्ती के 45 किलोग्राम भार वर्ग में घनश्याम कुमार प्रथम, रवि कुमार द्वितीय एवं सागर कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम में कृष्ण कुमार प्रथम एवं राम कुमार द्वितीय, 51 किलोग्राम में प्रिंस कुमार प्रथम एवं गौरव कुमार द्वितीय, 55 किलोग्राम में विकास कुमार प्रथम एवं गौरव कुमार द्वितीय तथा 60 किलोग्राम भार वर्ग में सुशांत कुमार यादव प्रथम एवं सूरज कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम की जानकारी कुश्ती संघ के सचिव ब्रजेश कुमार ने दी।

**टेबल टेनिस प्रतियोगिता** के अंडर-14 बालक वर्ग में पीयूष ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय एवं अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में दिव्यांश ने प्रथम, सक्षम ने द्वितीय एवं मयंक कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के परिणाम की जानकारी संयोजक श्वेता कुमारी ने दी।

**तलवारबाजी प्रतियोगिता** के अंडर-19 बालिका वर्ग में अर्शी आनंद ने प्रथम एवं शगुन सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में ईशान कुमार ने प्रथम एवं आयुष कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
तलवारबाजी प्रतियोगिता के परिणाम की जानकारी संयोजक विक्की कुमार ने दी।

**हैंडबॉल प्रतियोगिता का परिणाम**
अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी मथुरापुर की टीम ने होली फैमिली स्कूल, भागलपुर को हराकर जीत दर्ज की। 
वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल, कहलगांव (NTPC) ने सेंट पॉल एकेडमी, भागलपुर को पराजित किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में होली फैमिली स्कूल ने गुरुकृपा एकेडमी, कहलगांव को हराकर जीत हासिल की। 
अंडर-14 बालिका वर्ग में गणपत सिंह उच्च विद्यालय, कहलगांव की टीम ने गुरुकृपा एकेडमी, कहलगांव को हराकर विजय प्राप्त की।

**साइक्लिंग प्रतियोगिता का परिणाम घोषित**
अंडर-14 बालिका वर्ग में खुशी कुमारी ने प्रथम, डोली कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 बालक वर्ग में अभिलेख कुमार ने प्रथम, अंशु कुमार ने द्वितीय तथा उज्ज्वल कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में रुचि कुमारी प्रथम, पुष्पा कुमारी द्वितीय एवं चंदा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-17 बालक वर्ग में देव कुमार ने प्रथम, मो. राशिद ने द्वितीय तथा शरद कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में सिंटू कुमार ने प्रथम, मो. अली हसन ने द्वितीय तथा मल्लिक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में पल्लवी कुमारी ने प्रथम एवं लक्ष्मी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

**कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम**
अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में आर.एच.एम.टी.बी. बरारी की टीम ने गणपत सिंह उच्च विद्यालय, कहलगांव को 26 अंकों से पराजित कर जीत दर्ज की।
वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में उच्च विद्यालय रन्नूचक की टीम ने एम.एम. उच्च विद्यालय, राघोपुर को 12 अंकों से हराकर प्रतियोगिता में विजय हासिल की। 
अंडर 19 बालक वर्ग क फाइनल मुकाबले में होली फैमिली स्कूल ने पीएम श्री बहत्तरा राघोपुर को 1 अंक से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
कबड्डी प्रतियोगिता के सफल संचालन में कबड्डी संघ के सचिव प्रशांत राज, रविकांत रंजन, अशोक कुमार, मणिभूषण, दिलीप कुमार, प्रशांत कुमार एवं रमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समापन समारोह के अवसर पर सफल खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन, जिला खेल कार्यालय, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही, चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के अंत में **जिला खेल पदाधिकारी महोदय मोo शमीम अंसारी** ने सभी प्रतिभागियों, विद्यालयों एवं आयोजन से जुड़े संयोजक एवं तकनीकी पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल समापन की घोषणा की गई।

"खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास एवं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा है।"

ज़िला जनसंपर्क कार्यालय 
भागलपुर
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
*सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय के तहत बच्चों की सुविधा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर पदाधिकारियों ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश*

भागलपुर, दिनांक 30 सितंबर 2026:- शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में बच्चों की शैक्षणिक, शारीरिक एवं मानसिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा उनके द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विद्यालय की वर्तमान स्थिति से संबंधित कंडीशन रिपोर्ट/व्यवस्था संबंधी रिपोर्ट की समीक्षा की।

विद्यालय भ्रमण के दौरान पदाधिकारियों द्वारा Parent-Teacher Meeting (PTM) में भी सहभागिता की गई। अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, अनुशासन, विद्यालय की आवश्यकताओं तथा बच्चों की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनसे फीडबैक लिया गया तथा उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं किसी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुछ वरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वयं कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया गया तथा एक पीरियड लेकर उन्हें पढ़ाया भी गया। पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के साथ शैक्षणिक विषयों पर चर्चा करते हुए उनकी समझ, रुचि एवं सीखने की प्रक्रिया का जायजा लिया गया। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया गया।

विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। शिक्षकों से पठन-पाठन की प्रक्रिया, विद्यार्थियों की प्रगति, कमजोर विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास तथा विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के उपयोग के संबंध में जानकारी ली गई। पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों को विद्यार्थियों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर तरीके से शिक्षण कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, कक्षाओं की स्थिति, बिजली, बैठने की व्यवस्था, शिक्षण सामग्री, पुस्तकालय, खेलकूद एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। जहां कहीं भी किसी प्रकार की कमी अथवा आवश्यकता पाई गई, वहां संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समयबद्ध तरीके से सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

भागलपुर जिले के 21 सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक व्यवस्था, प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालयों में बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री एवं अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

आवासीय संस्थानों/मॉडल विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के संबंध में अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है।

विद्यालयों की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण के माध्यम से शिक्षण व्यवस्था में गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, शिक्षकों की उपस्थिति एवं सहभागिता तथा आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का लगातार आकलन किया जा रहा है। बेहतर कार्य करने वाले विद्यालयों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ कमियों वाले विद्यालयों में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “Month of the Student” एवं “Month of the Teacher” का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत चयनित उत्कृष्ट शिक्षक एवं विद्यार्थियों को उनके बेहतर प्रदर्शन, अनुशासन, शैक्षणिक उपलब्धि एवं अन्य उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा विद्यालयों में सकारात्मक एवं प्रतिस्पर्धात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने तथा शिक्षकों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण कदम के रूप में लिया जा रहा है।

जिला स्तर से विद्यालयों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा एवं निगरानी जारी रहेगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत सुविधाएं, विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा तथा उनके सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
विक्रमशिला सेतु के स्थायी पुनर्निर्माण तक वैकल्पिक फेरी सेवा के लिए दर निर्धारित, यात्री एवं वाहनों के लिए जारी की गई दर सूची*

भागलपुर, दिनांक 30 सितंबर 2026:-
विक्रमशिला सेतु के स्थायी पुनर्निर्माण के आलोक में बड़े जहाज/नाव के माध्यम से वैकल्पिक फेरी सेवा संचालित किए जाने हेतु दर निर्धारण के संबंध में दिनांक 29 सितंबर 2026 को अपर समाहर्ता, भागलपुर की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में फेरी सेवा के संचालन हेतु प्राप्त वित्तीय कोटेशन/प्रस्तावों की समीक्षा की गई। कुल 09 एजेंसियों द्वारा प्रस्तुत दरों का अवलोकन करने के उपरांत समिति के सदस्यों एवं उपस्थित जहाज संचालकों के साथ दरों पर वार्ता की गई। वार्ता के बाद प्रति यात्री ₹35/- तथा प्रति मोटर साइकिल ₹50/- की दर पर सहमति बनी, जिसे समिति द्वारा अनुमोदित किया गया।

*निर्धारित व्यवस्था के अनुसार यात्रियों से ₹35/- प्रति यात्री की राशि जहाज संचालक द्वारा सीधे वसूल नहीं की जाएगी*। यात्रियों की संख्या/जहाज की लदान क्षमता के अनुसार सरकार के स्तर से निर्धारित राशि का भुगतान किया जाएगा। वहीं, मोटर साइकिल के लिए निर्धारित ₹50/- की राशि में से 70 प्रतिशत अर्थात ₹35/- जहाज संचालक को मानदेय के रूप में तथा 30 प्रतिशत अर्थात ₹15/- संबंधित सरकारी शीर्ष में जमा किया जाएगा।

*फेरी सेवा की निर्धारित दर सूची इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ साझा की गई है।*

प्रशासन द्वारा वैकल्पिक फेरी सेवा के सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जिला जनसंपर्क कार्यालय 
भागलपुर
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
Video 8
आज उप विकास आयुक्त, भागलपुर श्री रवि राकेश द्वारा +2 जिला स्कूल, भागलपुर में कक्षा 9 ‘ए’ के छात्र-छात्राओं को कक्षा में पढ़ाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bhagalpur nis:value=Bhagalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtschool nis:value=DistrictSchool nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=education nis:value=Education nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ravirakesh nis:value=RaviRakesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ddcbhagalpur nis:value=DDCBhagalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebooklive nis:value=FacebookLive nis:enabled=true nis:link/>
विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद लोगों के आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

अब बरारी घाट से नहीं, बियाडा घाट से स्टीमर सेवा संचालित की जाएगी। बियाडा घाट की लोकेशन FM Mall के बगल में है।

अगर आप बरारी की तरफ से आते हैं, तो जिस रास्ते से बरारी घाट के लिए आते थे, उसी रास्ते से सीधे FM Mall की तरफ आना है। बरारी घाट की तरफ नहीं मुड़ना है। FM Mall के पास पहुंचने के बाद बियाडा घाट मिलेगा, यहीं से इस पार से उस पार जाने के लिए स्टीमर सेवा मिलेगी।

आम लोगों के लिए स्टीमर सेवा निःशुल्क रहेगी, जबकि बाइक सहित वाहनों के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित शुल्क देना होगा।

लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी रहेगी, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

तो ध्यान रखें — स्टीमर के लिए बरारी घाट नहीं, अब बियाडा घाट जाना है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=vikramshilasetu nis:value=vikramshilasetu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagalpur nis:value=bhagalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagalpurnews nis:value=bhagalpurnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagalpurcalling nis:value=bhagalpurcalling nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biadaghata nis:value=biadaghata nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=steamer nis:value=steamer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ganga nis:value=ganga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naugachia nis:value=naugachia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=biharnews nis:enabled=true nis:link/>
30 सितंबर से विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के बाद वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस*

भागलपुर, दिनांक 29 सितंबर 2026:- 30 सितंबर से विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के मद्देनजर आम लोगों की सुविधा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैकल्पिक यातायात एवं फेरी सेवा की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा समीक्षा भवन, भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जलमार्गों पर यात्री एवं कार्गो आवागमन तथा वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्याप्त क्षमता वाले एवं सुरक्षित वाहनों के माध्यम से अधिक से अधिक यात्रियों का जलमार्ग से आवागमन सुनिश्चित किया जा सके, इसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि बरारी घाट से पूर्व में संचालित फेरी सेवा को वर्तमान परिस्थितियों में संचालित करने की अनुमति नहीं दी गई है। बरारी घाट पर स्थायी सुधार (Permanent Restoration) का कार्य किया जाना है। इस दौरान बड़ी मशीनरी, क्रेन एवं अन्य निर्माण उपकरणों की मौजूदगी रहेगी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त घाट से फेरी सेवा का संचालन नहीं किया जाएगा।

यात्रियों के आवागमन के लिए बियाडा घाट से फेरी सेवा का संचालन किया जाएगा। यात्री बियाडा घाट से जलमार्ग के माध्यम से आवागमन कर सकेंगे। वहीं, सबौर स्थित बाबूपुर घाट से कार्गो का मूवमेंट किया जाएगा।

विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के कारण आम लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था भी की गई है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों एवं परिवहन साधनों की व्यवस्था की जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करते हुए यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वैकल्पिक मार्गों पर यातायात नियंत्रण, वाहनों की आवाजाही तथा भीड़ प्रबंधन की लगातार निगरानी की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि फेरी सेवा एवं कार्गो के लिए अलग-अलग घाट निर्धारित करने का उद्देश्य जलमार्ग पर यातायात एवं संचालन व्यवस्था को व्यवस्थित रखना है। कार्गो एवं फेरी सेवा को एक ही स्थान से संचालित किए जाने पर भीड़ एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों के लिए अलग-अलग घाट निर्धारित किए गए हैं, ताकि यात्री एवं कार्गो आवागमन सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित हो सके।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी संबंधित स्थानों पर पूर्व की भाँति आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके तहत मेडिकल कैंप, जीविका दीदी की रसोई, कंट्रोल रूम, प्रशासनिक प्रतिनिधि, आपदा मित्र एवं पुलिस बल सहित अन्य सुरक्षात्मक एवं सुविधा संबंधी व्यवस्थाएँ उपलब्ध रहेंगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में यात्रियों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पुलिस व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। घाटों एवं वैकल्पिक यातायात मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा यात्रियों के सुचारु आवागमन के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की आवश्यक प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखा जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फेरी सेवा एवं वैकल्पिक यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि जलमार्ग एवं वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करने वाले किसी भी यात्री को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े तथा उन्हें सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो।

यात्रियों की सहायता एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला इमरजेंसी कंट्रोल रूम को नियंत्रण कक्ष के रूप में कार्यरत रखा जाएगा।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष का टोल-फ्री नंबर: 0641-2402871 है। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने, आवश्यक जानकारी प्राप्त करने, प्रश्न पूछने अथवा सुझाव देने के लिए यात्री जिला इमरजेंसी कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा 30 सितंबर से विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के बाद आम लोगों की सुविधा, जलमार्गों पर यात्री एवं कार्गो आवागमन तथा वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
*BCE भागलपुर में ‘Startup Bihar Idea Bootcamp’ का आयोजन, 70 स्टार्टअप आइडिया ने लिया भाग*

भागलपुर, 29 सितंबर 2026। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (BCE), भागलपुर के Startup Cell द्वारा आज Startup Cell Conference Hall में ‘Startup Bihar Idea Bootcamp’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा innovators को Startup Idea Generation, Idea Validation, Business Model Development, Entrepreneurship, Startup Bihar Policy एवं Government Support के संबंध में व्यावहारिक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना था।

Bootcamp में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से 70 Startup Ideas ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने अपने innovative ideas एवं business concepts प्रस्तुत किए तथा विशेषज्ञों, entrepreneurs एवं अन्य stakeholders से feedback एवं guidance प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. बिमलेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार, General Manager, District Industries Centre (DIC), Bhagalpur ने Startup Bihar के अंतर्गत उपलब्ध सरकारी योजनाओं, startup support एवं entrepreneurship opportunities की जानकारी दी। उन्होंने idea से startup तक की यात्रा, idea validation एवं business development के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में श्री गोपी कृष्ण सखिनाला, Business Development Lead ने business development, market opportunity, customer validation एवं startup growth से संबंधित जानकारी साझा की। वहीं श्री अजय कुमार, Project Manager, Bhagalpur ने project development, planning एवं execution के संबंध में प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया।

श्री अजित कुमार, Founder, Stepupify Labs Pvt. Ltd. तथा Startup Founder श्री प्रफुल्ल कुमार सिंह ने अपनी entrepreneurial journeys एवं व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए innovation, problem-solving तथा market-oriented product development के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर T.N.B. College, Bhagalpur के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो की भी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों में innovation एवं entrepreneurship को बढ़ावा देने तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के बीच collaboration को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में CSE Department के HOD डॉ. राज अन्वित सहित BCE के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Bootcamp में Bihar Agricultural University (BAU), Government एवं Private ITI, Government Polytechnic Bhagalpur, Government एवं Private Degree Colleges तथा BCE Bhagalpur के विद्यार्थियों एवं Startup Representatives ने सहभागिता की। विभिन्न संस्थानों की सहभागिता से innovation, entrepreneurship, startup networking एवं institutional collaboration को बढ़ावा मिला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में Startup Cell Faculty In-charge श्री शैलेश कुमार का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। वहीं BCE Startup Cell Coordinator श्री अभिषेक कुमार, BAU Coordinator सुश्री मेघा कुमारी तथा Student Representatives श्री Sunny Shekhar एवं श्री Anshu Bhushan ने कार्यक्रम के संचालन, प्रतिभागियों के समन्वय, registration, communication एवं event management में सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवा innovators को Idea Validation, Mentorship, Government Startup Schemes, Business Development, Incubation एवं Market Opportunities से जोड़ने का अवसर मिला। 70 Startup Ideas की सहभागिता ने भागलपुर एवं आसपास के शैक्षणिक संस्थानों में innovation एवं entrepreneurship के प्रति बढ़ती रुचि को प्रदर्शित किया।

Startup Cell, BCE Bhagalpur द्वारा विद्यार्थियों एवं युवा entrepreneurs को mentorship, networking, incubation एवं market linkage उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में मजबूत startup ecosystem विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला जनसंपर्क कार्यालय 
भागलपुर
[9/29, 9:01 PM] DPRO Mam: समाहरणालय, भागलपुर
(जिला जन-सम्पर्क कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति

*वी० बी० जी० राम जी योजना अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना निर्माण हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*

भागलपुर, दिनांक 29 सितंबर 2026:- वी० बी० जी० राम जी योजना अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) के निर्माण से संबंधित एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज समीक्षा भवन, भागलपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रवि राकेश, उप विकास आयुक्त, भागलपुर द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान श्री अमर कुमार मिश्रा, निदेशक, रा०नि० कार्यक्रम एवं श्री दुर्गा शंकर सिंह, निदेशक, लेखा, प्रशासन एवं स्वनियोजन द्वारा योजना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं, प्रक्रियाओं एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से जानकारी दी गई। श्री अमर कुमार मिश्रा द्वारा कायाकल्प अभियान के अंतर्गत योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन तथा महत्वपूर्ण सूचकों के संदर्भ में जिले की स्थिति से अवगत कराया गया।

श्री देव कृष्ण कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा वी० बी० जी० राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की रूपरेखा, प्रक्रिया एवं आवश्यक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तर से कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, श्री राहुल कुमार, एम०आई०एस० अधिकारी तथा श्री रितेश कुमार, तकनीकी सहायक उपस्थित रहे। वहीं, प्रखंड स्तर से सभी कार्यक्रम पदाधिकारी (पी०ओ०), कनीय अभियंता, लेखापाल, पंचायत तकनीकी सहायक तथा प्रत्येक प्रखंड से एक कार्यपालक सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में डी०पी०ओ०, वी० बी० जी० राम जी, कार्यपालक अभियंता, कार्यक्रम पदाधिकारी, कहलगाँव तथा कार्यक्रम पदाधिकारी, शाहकुंड द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विकसित ग्राम पंचायत योजना के निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य त्रुटिरहित, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुकूल विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) का निर्माण सुनिश्चित करना था, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं का समुचित चयन, प्राथमिकता निर्धारण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भागलपुर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण की बारीकियों को गंभीरतापूर्वक समझने तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण के उपरांत संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने प्रखंडों में वी० बी० जी० राम जी योजना से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमानुसार सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच योजना निर्माण की प्रक्रिया, तकनीकी दक्षता तथा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय 
भागलपुर
*वी० बी० जी० राम जी योजना अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना निर्माण हेतु एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*

भागलपुर, दिनांक 29 सितंबर 2026:- वी० बी० जी० राम जी योजना अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) के निर्माण से संबंधित एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज समीक्षा भवन, भागलपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रवि राकेश, उप विकास आयुक्त, भागलपुर द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान श्री अमर कुमार मिश्रा, निदेशक, रा०नि० कार्यक्रम एवं श्री दुर्गा शंकर सिंह, निदेशक, लेखा, प्रशासन एवं स्वनियोजन द्वारा योजना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं, प्रक्रियाओं एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से जानकारी दी गई। श्री अमर कुमार मिश्रा द्वारा कायाकल्प अभियान के अंतर्गत योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन तथा महत्वपूर्ण सूचकों के संदर्भ में जिले की स्थिति से अवगत कराया गया।

श्री देव कृष्ण कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा वी० बी० जी० राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की रूपरेखा, प्रक्रिया एवं आवश्यक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तर से कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, श्री राहुल कुमार, एम०आई०एस० अधिकारी तथा श्री रितेश कुमार, तकनीकी सहायक उपस्थित रहे। वहीं, प्रखंड स्तर से सभी कार्यक्रम पदाधिकारी (पी०ओ०), कनीय अभियंता, लेखापाल, पंचायत तकनीकी सहायक तथा प्रत्येक प्रखंड से एक कार्यपालक सहायक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में डी०पी०ओ०, वी० बी० जी० राम जी, कार्यपालक अभियंता, कार्यक्रम पदाधिकारी, कहलगाँव तथा कार्यक्रम पदाधिकारी, शाहकुंड द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विकसित ग्राम पंचायत योजना के निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य त्रुटिरहित, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुकूल विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) का निर्माण सुनिश्चित करना था, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं का समुचित चयन, प्राथमिकता निर्धारण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भागलपुर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण की बारीकियों को गंभीरतापूर्वक समझने तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण के उपरांत संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने प्रखंडों में वी० बी० जी० राम जी योजना से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमानुसार सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच योजना निर्माण की प्रक्रिया, तकनीकी दक्षता तथा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय 
भागलपुर
भागलपुर, 29 सितम्बर 2026।
विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के बाद आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फेरी सेवा एवं यातायात के वैकल्पिक प्रबंध शुरू किए जाने तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के द्वार  जानकारी दी जा रही है 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=भागलपुर nis:value=भागलपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विक्रमशिला_पुल nis:value=विक्रमशिला_पुल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रेस_कॉन्फ्रेंस nis:value=प्रेस_कॉन्फ्रेंस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=फेरी_सेवा nis:value=फेरी_सेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यातायात nis:value=यातायात nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वैकल्पिक_व्यवस्था nis:value=वैकल्पिक_व्यवस्था nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाधिकारी nis:value=जिलाधिकारी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अलंकृता_पांडेय nis:value=अलंकृता_पांडेय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagalpur nis:value=Bhagalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vikramshilabridge nis:value=VikramshilaBridge nis:enabled=true nis:link/>
भागलपुर, 29 सितम्बर 2026।
विक्रमशिला पुल पर आवागमन बंद होने के बाद आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फेरी सेवा एवं यातायात के वैकल्पिक प्रबंध शुरू किए जाने के संबंध में जिला पदाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा आज समीक्षा भवन, भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=भागलपुर nis:value=भागलपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विक्रमशिला_पुल nis:value=विक्रमशिला_पुल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रेस_कॉन्फ्रेंस nis:value=प्रेस_कॉन्फ्रेंस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=फेरी_सेवा nis:value=फेरी_सेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यातायात nis:value=यातायात nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वैकल्पिक_व्यवस्था nis:value=वैकल्पिक_व्यवस्था nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाधिकारी nis:value=जिलाधिकारी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अलंकृता_पांडेय nis:value=अलंकृता_पांडेय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhagalpur nis:value=Bhagalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vikramshilabridge nis:value=VikramshilaBridge nis:enabled=true nis:link/>
IIIT भागलपुर में ‘Startup Bihar Idea Bootcamp’ का आयोजन, 14 टीमों ने प्रस्तुत किए नवाचार आधारित स्टार्टअप आइडिया

भागलपुर, 29 सितंबर 2026। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) भागलपुर के Startup Cell द्वारा आज संस्थान के Lecture Hall में ‘Startup Bihar Idea Bootcamp’ का आयोजन किया गया। ‘A Statewide Open Innovation Day’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बिहार की स्थानीय एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार तथा AI/ML आधारित तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की तथा 14 टीमों ने अपने स्टार्टअप आइडिया एवं innovative solutions प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों को Idea Validation, Product Development, Market Access, Funding Opportunities तथा Legal एवं Intellectual Property Support सहित स्टार्टअप से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्याम प्रकाश, उद्योग विस्तार पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को Government Funding Opportunities एवं सरकारी सहायता से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कृषि एवं स्वास्थ्य सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में innovation की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके तकनीकी एवं व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. ओम प्रकाश सिंह, Faculty In-charge, Startup Cell, IIIT Bhagalpur सहित डॉ. मेहुल कुमार, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. प्रभात कुमार विद्यार्थी, डॉ. स्वाति कुमारी, डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. नेहाल अहमद उपस्थित रहे।

Bootcamp में प्रस्तुत 14 टीमों के आइडिया में बिहार की स्थानीय आवश्यकताओं एवं क्षेत्रीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए AI/ML आधारित तकनीकी समाधानों एवं innovation पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को अपने आइडिया की उपयोगिता का आकलन करने, उसे validate करने तथा product development, market access एवं funding की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में डॉ. ओम प्रकाश सिंह का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। वहीं Student Coordinators श्री गोविंद मिश्रा एवं श्री ईशान झा ने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों के संचालन एवं समन्वय में सहयोग किया।

Startup Bihar Idea Bootcamp के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने तकनीकी ज्ञान एवं innovative ideas को वास्तविक समस्याओं के समाधान में परिवर्तित करने तथा संभावित startup ventures के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम ने संस्थान में innovation, entrepreneurship एवं problem-solving culture को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में भूमिका निभाई।

जिला जनसंपर्क कार्यालय 
भागलपुर
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश*

भागलपुर, 29 सितंबर 2026। जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अल्कृता पांडेय की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति, जल गुणवत्ता जांच, जल जीवन मिशन, हर घर जल प्रमाणीकरण, जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव एवं भुगतान तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में जल गुणवत्ता निगरानी सूचना प्रणाली (WQMIS) एवं फील्ड टेस्ट किट (FTK) के माध्यम से जल गुणवत्ता जांच की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जांच एवं ऑनलाइन प्रविष्टि में तेजी लाने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल प्रमाणीकरण की समीक्षा में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा गया। साथ ही जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव, पंप ऑपरेटरों/अनुरक्षकों के मानदेय तथा विद्युत विपत्रों के लंबित भुगतान की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ODF प्लस मॉडल ग्राम, सामुदायिक सोखपिट, व्यक्तिगत घरेलू शौचालय, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले कार्यों में विशेष तेजी लाने तथा लंबित एवं तकनीकी मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्धता, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
**जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का तीसरा दिन आज**
**स्थान: खेल भवन, भागलपुर**
**दिनांक: 29 सितंबर 2026**
**भागलपुर:** खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त सहयोग से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन दिनांक 27 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक भागलपुर के सैंडिस मैदान एवं इंडोर स्टेडियम, खेल भवन में किया जा रहा है। 

प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिनभर चले मुकाबलों में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

**🏸 बैडमिंटन खेल के परिणाम**

बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में अर्णव मिश्रा ने प्रथम तथा हर्षित सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में आराध्या पीहू प्रथम एवं अदिति आर्या द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में अमृत राज ने प्रथम तथा प्रियांशु चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में सृष्टि प्रिया ने प्रथम एवं कनिका कश्यप ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में शिवेन सिद्धार्थ ने प्रथम तथा सूर्यान्श शेखर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में तनु शर्मा ने प्रथम एवं श्रेया कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।

** भारोत्तोलन के परिणाम**

अंडर-17 बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में सपना कुमारी ने प्रथम, सजनी कुमारी ने द्वितीय तथा मित्थी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 45 किलोग्राम भार वर्ग में संजना कुमारी प्रथम, स्नेहा कुमारी द्वितीय तथा अंजलि कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 49 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्या कुमारी ने प्रथम, बेबी कुमारी ने द्वितीय तथा सृष्टि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में लक्ष्मी कुमारी प्रथम, खुशी कुमारी द्वितीय तथा अदिति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 59 किलोग्राम भार वर्ग में देवांशी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
**अंडर-17 बालक वर्ग** के 49 किलोग्राम भार वर्ग में सत्यम कुमार ने प्रथम, राम कुमार ने द्वितीय तथा ईश्वर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में मो. अनस हाशमी प्रथम, सत्यम कुमार द्वितीय तथा आशीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 61 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीतम कुमार ने प्रथम तथा अनुराग कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 67 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्ण राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में अभय कुमार प्रथम रहे। 89 किलोग्राम भार वर्ग में मो. अमानुल्लाह ने प्रथम, निर्मल शर्मा ने द्वितीय तथा सत्यम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं **89 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रतीक आनंद** ने प्रथम स्थान हासिल किया।

**🏉 रग्बी खेल के परिणाम**

रग्बी प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय गनौरा, बदरपुर की टीम ने जीत दर्ज की। अंडर-17 बालिका वर्ग में मदनलाल बालिका उच्च विद्यालय, तिलकामांझी की टीम विजेता रही। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में +2 मारवाड़ी पाठशाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
कबड्डी प्रतियोगिता का आगामी कार्यक्रम
अंडर-14 बालक वर्ग:
अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला कल गणपत सिंह हाई स्कूल, कहलगाँव एवं RHMTB, बरारी के बीच खेला जाएगा।
अंडर-17 बालक वर्ग:
अंडर-17 बालक वर्ग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले कल आयोजित किए जाएंगे।
प्रथम सेमीफाइनल: उच्च विद्यालय पर, कहलगाँव एवं प्लस टू विद्यालय, रान्नुचक मकनपुर के बीच खेला जाएगा।
द्वितीय सेमीफाइनल: महर्षि मेंहीं उच्च विद्यालय, अठगामा राघोपुर एवं उमस किशनपुर के बीच खेला जाएगा।

**खोखो खेल के परिणाम**

खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में राजकीय मध्य विद्यालय बालक, बरारी की टीम ने मध्य विद्यालय शंकरपुर को पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में राजकीय सुंदरवती कन्या माध्यमिक विद्यालय, बरारी की टीम ने मध्य विद्यालय उर्दू बाजार हिंदी को हराकर विजय प्राप्त की।

 **कराटे प्रतियोगिता के परिणाम **

**कराटे प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में हासिल किए पदक**

**अंडर-14 बालिका वर्ग** में 22 किलोग्राम भार वर्ग में नंदिनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 30 किलोग्राम भार वर्ग में वंशिका शर्मा प्रथम रहीं। 38 किलोग्राम भार वर्ग में स्वाति कुमारी ने प्रथम, पीहू वर्मा ने द्वितीय तथा सृष्टि सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 42 किलोग्राम भार वर्ग में रिमझिम कुमारी प्रथम, सोनाक्षी कुमारी द्वितीय एवं खुशी कुमारी तृतीय रहीं। 46 किलोग्राम भार वर्ग में सबा खातून ने प्रथम, तेजस्वी सिंह ने द्वितीय तथा मोनिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 किलोग्राम भार वर्ग में अद्रिजा श्री प्रथम एवं काव्या राज द्वितीय रहीं। वहीं 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में भव्या कुमारी ने प्रथम तथा अनुष्का कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

**अंडर-17 बालिका वर्ग** के 36 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में दुर्गेश नंदिनी प्रथम, शमामा परवीन द्वितीय एवं दिव्या कुमारी तृतीय रहीं। 44 किलोग्राम भार वर्ग में कनिका नयन ने प्रथम, अनोजिया प्रियदर्शिनी ने द्वितीय तथा शर्मिन अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में अर्चना कुमारी प्रथम एवं मौसम कुमारी द्वितीय रहीं। 52 किलोग्राम भार वर्ग में कनीम सारा अली ने प्रथम, रितिका कुमारी ने द्वितीय एवं अदिति आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 56 किलोग्राम भार वर्ग में तान्या रैना प्रथम एवं रितिका सिंह द्वितीय रहीं। 60 किलोग्राम भार वर्ग में लाडली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 68 किलोग्राम भार वर्ग में यामिनी खंडेलवाल प्रथम एवं मानसी कुमारी द्वितीय रहीं।

**अंडर-19 बालिका वर्ग** में 40 किलोग्राम भार वर्ग में अफरीन जमींन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 44 किलोग्राम भार वर्ग में रुद्राणी रानी प्रथम एवं राधिका कुमारी द्वितीय रहीं। 48 किलोग्राम भार वर्ग में अनन्या राज ने प्रथम तथा रानी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम भार वर्ग में इफ्फत ने प्रथम स्थान हासिल किया। 56 किलोग्राम भार वर्ग में चांदनी प्रथम एवं उम्मे इक़रा द्वितीय रहीं। 60 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी पराशर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 68 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में आराध्या राज ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालिका टीमों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-14 बालिका वर्ग में होली फैमिली स्कूल की टीम ने सेंट जोसेफ स्कूल को पराजित कर जीत हासिल की। 
वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में कार्मेल स्कूल, भागलपुर की टीम ने माउंट एसीसी स्कूल, भागलपुर को हराकर शानदार विजय दर्ज की।
अंडर-19 बालिका वर्ग में कार्मेल स्कूल की टीम ने सेंट जोसेफ स्कूल, भागलपुर को पराजित कर जीत अपने नाम की।

**एथलेटिक्स प्रतियोगिता ** में विभिन्न आयु वर्गों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान दौड़, हाई जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो एवं जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए।

दौड़ प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रिंस कुमार ने प्रथम, अमित कुमार ने द्वितीय तथा सिंटू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
अंडर-19 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पुष्पा कुमारी प्रथम रहीं, द्वितीय स्थान पर  अंकु सिंह ,तृतीय स्थान पर सपना कुमारी रही। 
1500 मीटर बालक वर्ग में प्रिंस कुमार ने प्रथम तथा अमरजीत कुमार यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं 1500 मीटर बालिका वर्ग में अंकुश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
5000 मीटर बालक वर्ग में अरविंद कुमार ने प्रथम, शिवपूजन यादव ने द्वितीय तथा आदित्य गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हाई जंप प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में मोहम्मद फरहान ने प्रथम, आशीष कुमार ने द्वितीय तथा अखिलेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ट्रिपल जंप प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में फरहान खान ने प्रथम, ऋषभ कृतार्थ द्वितीय, उज्ज्वल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
अंडर-19 बालिका वर्ग में आरिबा कुमारी ने प्रथम, पुष्पा कुमारी ने द्वितीय तथा सपना कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में रुद्रप्रिया ने प्रथम, तनीषा सिंह ने द्वितीय तथा बेबी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शॉटपुट प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में नितेश कुमार ने प्रथम, हरिओम ने द्वितीय तथा अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
अंडर-19 बालिका वर्ग में शालिनी कुमारी ने प्रथम तथा सोनाक्षी कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में अक्षय कुमार ने प्रथम, मनोजीत गोस्वामी ने द्वितीय तथा माला सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में कोमल कुमारी प्रथम, सोनाक्षी कुमारी द्वितीय तथा अंकुश सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में शिवराज कुमार ने प्रथम, अस्मित शुक्ला ने द्वितीय तथा अरनव पिटवाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में रुद्रप्रिया प्रथम, तनीषा सिंह द्वितीय तथा बेबी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में विकास कुमार ने प्रथम, ऋषभ कुमार ने द्वितीय तथा नीतिश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में कोमल कुमारी ने प्रथम, सोनाक्षी कुमारी ने द्वितीय तथा शालिनी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार खेल प्रदर्शन किया। 
अंडर-14 बालक वर्ग में मुस्लिम स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पन्नौचक की टीम उपविजेता रही। 
वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में भी मुस्लिम स्कूल की टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि सबौर की टीम उपविजेता रही। 
इसके अतिरिक्त अंडर-19 बालक वर्ग में इशीपुर बाराहाट की टीम विजेता रही, जबकि किशनपुर की टीम को उपविजेता स्थान प्राप्त हुआ।

आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-14 बालिका वर्ग में आयुषी राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वान्या सिन्हा द्वितीय एवं यशस्वी कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में दिव्यांशी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ब्यूटी कुमारी ने द्वितीय एवं शिवानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में मारवाड़ी पाठशाला की ब्यूटी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया

**शतरंज प्रतियोगिता ** के अंडर-19 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, रणनीतिक कौशल एवं एकाग्रता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दिप्रो घोष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं अमन रंजन तृतीय एवं आयुष कुमार चतुर्थ स्थान पर रहे।
अंडर-14 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता एवं रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एरिक रिदान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ओमप्रीत द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं प्रणव प्रतीक ने तृतीय एवं मोहम्मद रोहाब कामिल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

**मुक्केबाजी के परिणाम**

अंडर-17 बालक वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में आलोक कुमार ने प्रथम, मो. आवेश ने द्वितीय तथा देव राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष राज प्रथम, जितेंद्र कुमार द्वितीय तथा मंडल विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 50 किलोग्राम भार वर्ग में मो. सज्जन, 52 किलोग्राम में आकाश कुमार तथा 54 किलोग्राम भार वर्ग में अभिनव आनंद ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 57 किलोग्राम भार वर्ग में सौरव प्रथम तथा आशीष द्वितीय स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम में ऋषभ कुमार पांडेय, 66 किलोग्राम में लकी, 70 किलोग्राम में दिव्यांशु तथा 80 किलोग्राम भार वर्ग में शुभंकर दीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में दिलखुश मिश्रा तथा 49 किलोग्राम भार वर्ग में मो. आतिफ खान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में अंडर-17 के 42 किलोग्राम भार वर्ग में मानवी सिंह, 44 किलोग्राम में स्तुति कुमारी तथा 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्मृति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी भार वर्ग में शिवांगी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। 48 किलोग्राम भार वर्ग में रोशनी कुमारी, 54 किलोग्राम में त्रिशा, 60 किलोग्राम में माही सिंह तथा 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वेक्षा श्रद्धा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी कुमारी तथा 60 किलोग्राम भार वर्ग में रिम्मी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

**तैराकी के परिणाम**

भागलपुर जिला स्तरीय विद्यालय तैराकी खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में अंदर 14 बालक वर्ग 50 *मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट* 
1 सूरज कुमार प्रथम स्थान,तहा मंजर द्वितीय स्थान, अमन कुमार 
तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 14 बालिका वर्ग *50 मीटर* फ्रीस्टाइल आभा कुमारी प्रथम,दूसरे स्थान पर आरूषी कुमारी तीसरे स्थान पर नित्य श्री साक्षी रही।
अंडर 14 बालक वर्ग100m फ्रीस्टाइल 
प्रथम स्थान ताहमंजर ,दूसरे स्थान पर सूरज कुमार और तीसरे स्थान पर अमन कुमार रहे।अंडर 14 बालिका वर्ग फ्रीस्टाइल 100 मीटर प्रथम स्थान पर अंकिता कुमारी दूसरे स्थान पर आभा भारती और तीसरे स्थान पर आरूषी कुमारी रही।
अंडर 14 बालिका वर्ग बैकस्ट्रोक 50 मीटर 
आभा भारती प्रथम स्थान आरुषि द्वितीय स्थान और तीसरे स्थान पर मानोगना रही ।
सूरज कुमार अंडर 14 बालक वर्ग बैकस्ट्रोक 50 मीटर में सूरज कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया 
अंडर 17 बालक वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रथम स्थान पर हरेंद्र कुमार द्वितीय स्थान पर बलराम कुमार और तृतीय स्थान पर आशीष कुमार रहा ।
अंडर 17 बालिका वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रथम स्थान पर परिधि गुप्ता दूसरे स्थान पर चांदनी कुमारी और तीसरे स्थान पर ममता कुमारी 

अंडर-19 बालक वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल में प्रथम स्थान पर अंकित कुमार दूसरे स्थान पर वार्षिक पुजारी और तीसरे स्थान पर अखिलेश कुमार रहे।अंडर-19 बालिका वर्ग 50 मीटर फ्रीस्टाइल 
सविता कुमार प्रथम स्थान रही।
अंडर17 बालक वर्ग फ्रीस्टाइल 100 मीटर में प्रथम स्थान हरिंदर कुमार द्वितीय स्थान पर बलराम कुमार तृतीय स्थान पर आशीष कुमारी  रही।
अंडर 17 गर्ल्स 100 मीटर फ्री स्टाइल में पहले स्थान पर परिधि गुप्ता दूसरे स्थान पर चांदनी कुमारी तीसरे स्थान पर ममता कुमारी 
रही।अंडर 19 बालक वर्ग100m फ्रीस्टाइल 
मैं अंकित कुमार प्रथम द्वितीय स्थान पर वासिक औज़ारी और तृतीय स्थान पर अखिलेश कुमार रहे।
अंडर-19 बालिका वर्ग 100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान पर सविता कुमारी रही।
अंडर 14 बॉयज ब्रेस्ट स्ट्रोक 50मीटर इवेंट में प्रथम स्थान पर विवान वैभव रहे।
अंडर 17 बालिका क 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में परिधि गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया 

प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साह एवं खेल के प्रति समर्पण देखने योग्य रहा। सभी खेल स्थलों पर खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों  की सक्रिय भागीदारी रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना तथा उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत शेष खेलों के मुकाबले भी जारी हैं। अन्य खेलों के परिणाम आगामी दिनों में प्रकाशित किए जाएंगे।

जिला जनसंपर्क कार्यालय 
भागलपुर
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
CMO Bihar
‘युवा अभिव्यक्ति कार्यशाला श्रृंखला’ के अंतर्गत स्क्रीन प्रिंटिंग कार्यशाला का समापन, प्रशिक्षुओं ने विभिन्न माध्यमों पर उकेरे अपने रचनात्मक डिजाइन*

भागलपुर, 29 सितंबर 2026।
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘युवा अभिव्यक्ति कार्यशाला श्रृंखला’ के अंतर्गत भागलपुर संग्रहालय परिसर में संचालित पांच दिवसीय स्क्रीन प्रिंटिंग कार्यशाला का आज समापन हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकों का व्यावहारिक प्रयोग करते हुए अपने द्वारा तैयार किए गए डिजाइनों को कागज, कपड़े, अंगवस्त्र, दुपट्टे, रुमाल एवं अन्य माध्यमों पर स्क्रीन प्रिंटिंग के माध्यम से उकेरा।

कार्यशाला के पांचवें दिन का प्रशिक्षण आशुतोष कुमार उर्फ उदय कुमार, प्रशिक्षक—स्क्रीन प्रिंटिंग के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। प्रशिक्षुओं ने स्वयं तैयार किए गए डिजाइनों को स्क्रीन पर रूपांतरित करने से लेकर विभिन्न सतहों पर प्रिंट करने तक की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया। इस दौरान स्क्रीन की तैयारी, डिजाइन की सही स्थिति निर्धारित करने, इंक के उचित प्रयोग तथा स्क्वीजी के माध्यम से डिजाइन को सतह पर स्थानांतरित करने की तकनीक का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

कार्यशाला में प्रशिक्षुओं ने अपनी रचनात्मक सोच और सीखी हुई तकनीक का प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रकार के डिजाइन तैयार किए। आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े कलाकारों ने अपने-अपने शर्ट पर आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र का लोगो स्क्रीन प्रिंट के माध्यम से अंकित किया। इस अभ्यास के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने यह समझा कि किसी डिजाइन को वस्त्र सहित विभिन्न सतहों पर स्पष्ट एवं प्रभावी ढंग से किस प्रकार प्रिंट किया जा सकता है।

वहीं, कई प्रशिक्षुओं ने मंजूषा कला के पारंपरिक रूपांकनों एवं आकृतियों को स्क्रीन प्रिंटिंग के माध्यम से नए माध्यमों पर प्रस्तुत किया। मंजूषा कला के डिजाइनों को अंगवस्त्र, दुपट्टे, रुमाल, कागज तथा अन्य वस्त्रों पर प्रिंट किया गया। कुछ प्रशिक्षुओं ने अपनी कल्पना से तैयार की गई विभिन्न आकृतियों एवं डिजाइनों को भी अलग-अलग माध्यमों पर प्रिंट कर उनके व्यावहारिक एवं रचनात्मक उपयोग की संभावनाओं को समझा।

कार्यशाला के दौरान एक विशेष रचनात्मक प्रयोग जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन द्वारा किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा आयोजित बाढ़ राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावित बच्चों के लिए आयोजित मंजूषा कला कार्यशाला के दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई मंजूषा चित्रकृतियों को स्क्रीन प्रिंटिंग तकनीक के माध्यम से शर्ट, कागज एवं अन्य वस्त्रों पर उकेरा। इस प्रयोग के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को एक नए माध्यम में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर अंकित रंजन ने कहा कि स्क्रीन प्रिंटिंग जैसी तकनीक पारंपरिक कला और समकालीन प्रयोग के बीच एक सेतु का कार्य कर सकती है। किसी कलाकार द्वारा बनाए गए मूल डिजाइन को विभिन्न माध्यमों पर पुनः प्रस्तुत करने की सुविधा मिलने से कला को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कार्यशाला में सीखी गई तकनीक का प्रयोग केवल अभ्यास तक सीमित न रखते हुए अपने मौलिक डिजाइनों, स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक पहचान को नए माध्यमों में प्रस्तुत करने के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय स्क्रीन प्रिंटिंग कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार की गई सभी कलाकृतियों एवं प्रिंटों को आगामी ‘मंजूषा हटिया’ में प्रदर्शित किया जाएगा। इस बार मंजूषा हटिया का आयोजन 06 अक्टूबर 2026 को भागलपुर संग्रहालय परिसर में किया जाएगा। इसके माध्यम से कार्यशाला में प्रशिक्षुओं द्वारा किए गए रचनात्मक प्रयोगों एवं तैयार कलाकृतियों को आम लोगों, कला प्रेमियों एवं आगंतुकों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

अंकित रंजन ने आगे बताया कि ‘युवा अभिव्यक्ति कार्यशाला श्रृंखला’ के अंतर्गत अगला प्रशिक्षण कार्यक्रम 06 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक भागलपुर संग्रहालय में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान माली एवं महिला कलाकारों के लिए मंजूषा कला प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को मंजूषा कला की तकनीक, पारंपरिक रूपांकनों तथा इसके रचनात्मक एवं समकालीन प्रयोगों से परिचित कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य स्थानीय कला परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ना, कलाकारों को नए माध्यमों एवं तकनीकों से परिचित कराना तथा पारंपरिक कला को समकालीन संदर्भों में आगे बढ़ाने के लिए रचनात्मक अवसर उपलब्ध कराना है।

पांचवें दिन प्रशिक्षुओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने डिजाइनों पर काम किया और स्वयं प्रिंट तैयार किए। कार्यशाला के दौरान उन्होंने तकनीकी दक्षता प्राप्त करने के साथ यह भी अनुभव किया कि किसी कलाकृति को कागज तक सीमित न रखते हुए वस्त्र एवं दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुओं पर किस प्रकार रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया जा सकता है।

25 से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित इस पांच दिवसीय स्क्रीन प्रिंटिंग कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने स्क्रीन प्रिंटिंग की तकनीकी बारीकियों को समझने के साथ-साथ अपने मौलिक डिजाइनों, मंजूषा कला के पारंपरिक रूपांकनों एवं स्थानीय सांस्कृतिक प्रतीकों को विभिन्न माध्यमों पर प्रस्तुत करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। कार्यशाला ने युवाओं को कला, तकनीक और रचनात्मक नवाचार के बीच संबंध को समझने तथा अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति को नए माध्यमों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान किया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
Video 20
Video 21
Video 22
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का दूसरा दिन आज**

**स्थान: खेल भवन, भागलपुर**

**दिनांक: 28 सितंबर 2026**

भागलपुर: खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त सहयोग से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन दिनांक 27 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक भागलपुर के सैंडिस मैदान एवं इंडोर स्टेडियम, खेल भवन में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा, कौशल एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। खिलाड़ियों के बीच जीत हासिल करने को लेकर उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।

**प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेलों के परिणाम कुछ इस प्रकार हैं**

**वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एम.जे. पब्लिक स्कूल एवं कार्मेल स्कूल ने हासिल की जीत।**
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए।
अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में एम.जे. पब्लिक स्कूल, भवनाथपुर ने हाई स्कूल, गौरीपुर लत्तीपुर को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले में एम.जे. पब्लिक स्कूल ने 25-20 एवं 25-23 से जीत दर्ज की।
वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कार्मेल स्कूल ने एम.जे. पब्लिक स्कूल, भवनाथपुर को 2-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कार्मेल स्कूल ने दोनों सेटों में 25-21 एवं 25-20 से जीत हासिल की।

**कबड्डी में बालिका टीमों का शानदार प्रदर्शन**

कबड्डी के अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल ने उर्दू मध्य विद्यालय, माछीपुर को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
वहीं, अंडर-17 बालिका वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर की टीम ने मध्य विद्यालय, हारियो महेशपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
इसके अतिरिक्त, अंडर-19 बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय, अकबरपुर की टीम ने बारी आदर्श उच्च विद्यालय, सन्हौला को पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

**फुटबॉल प्रतियोगिता: अंडर-17 बालक वर्ग में मुस्लिम हाई स्कूल फाइनल में**
 फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में मुस्लिम हाई स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लैलख की टीम को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
वहीं, इसी वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कल उच्च विद्यालय, पैन (सुल्तानगंज) एवं उच्च विद्यालय, सबौर के बीच खेला जाएगा। 

एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में हासिल किए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान l

डिस्कस थ्रो के अंडर-14 बालक वर्ग में आर्यन कुमार ने प्रथम, आदर्श कुमार ने द्वितीय तथा राकेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में स्नेहा प्रिया प्रथम, श्रेया रानी द्वितीय एवं राजनीति सिंह भारती तृतीय स्थान पर रहीं।

शॉट पुट प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में आर्यन कुमार ने प्रथम, आदर्श कुमार ने द्वितीय एवं राकेश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में अंजली कुमारी ने प्रथम, रचना कुमारी ने द्वितीय तथा निका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में आर्यन कुमार प्रथम, अर्नव डिडवानिया द्वितीय एवं आश्मित शुक्ल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में रुद्रा प्रिया चतुर्वेदी ने प्रथम, राखी कुमारी ने द्वितीय एवं तनिषा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद के अंडर-19 बालक वर्ग में फरहान खान ने प्रथम, विकास कुमार ने द्वितीय एवं अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आरिवा कमर प्रथम, ऋषिका कुमारी द्वितीय एवं सदफ फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं।

भाला फेंक के अंडर-17 बालक वर्ग में शाश्वत कुमार ने प्रथम, नितिन राज ने द्वितीय एवं मनीष कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रियाशी कुमार प्रथम, कोमल कुमारी द्वितीय एवं राखी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

ऊँची कूद प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में बुद्धन कुमार ने प्रथम, सूरज कुमार ने द्वितीय एवं सोनम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सोनी कुमारी प्रथम, शालिनी भारती द्वितीय एवं आराध्या कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में यह राज ने प्रथम, आयुष कुमार ने द्वितीय एवं रोहित राय ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में आराध्या भारद्वाज ने प्रथम, दुर्गा कुमारी ने द्वितीय तथा साची कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

600 मीटर दौड़ के अंडर-14 बालक वर्ग में पीयूष कुमार ने प्रथम, सूरज कुमार यादव ने द्वितीय एवं आयुष राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पल्लवी कुमारी प्रथम, सोनाली कुमारी द्वितीय एवं अदिति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

800 मीटर दौड़ के अंडर-17 बालक वर्ग में कौशल कुमार ने प्रथम, महाराज कुमार ने द्वितीय एवं अमृत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में साक्षी कुमारी ने प्रथम, खुशी कुमारी ने द्वितीय एवं मनीषा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

100 मीटर दौड़ के अंडर-19 बालक वर्ग में चेतन आनंद ने प्रथम, नीरज कुमार ने द्वितीय एवं अनमोल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आरिवा कमर प्रथम, ऋषिका कुमारी द्वितीय एवं सदफ फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं।

400 मीटर दौड़ के अंडर-19 बालक वर्ग में प्रभास कुमार ने प्रथम, अमरजीत कुमार ने द्वितीय एवं ऋषभ कृतार्थ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी ने प्रथम, पूजा कुमारी ने द्वितीय एवं बी.बी. जैस्मिन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

200 मीटर दौड़ के अंडर-19 बालक वर्ग में निर्मल कुमार ने प्रथम, अखिलेश कुमार ने द्वितीय एवं सूरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में ऋषिका कुमारी प्रथम, सदफ फातिमा द्वितीय एवं पूजा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

1500 मीटर दौड़ के अंडर-17 बालक वर्ग में कौशल कुमार ने प्रथम, महाराज कुमार ने द्वितीय एवं मयंक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में साक्षी कुमारी ने प्रथम, मनीषा कुमारी ने द्वितीय एवं नंदिनी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं, 3000 मीटर दौड़ के अंडर-17 बालक वर्ग में दिलखुश कुमार ने प्रथम, महाराज कुमार ने द्वितीय एवं छोटू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नीतू कुमारी प्रथम, खुशी कुमारी द्वितीय एवं नंदिनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

अंडर-17 बालक वर्ग में आर्यन राज भारद्वाज ने प्रथम एवं देव कुमार सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नंदिनी भारती ने प्रथम, मोनिका भारती ने द्वितीय एवं सुप्रिया कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में रंजन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में नीतू कुमारी (पारो मंडल) ने प्रथम तथा नीतू कुमारी (अशोक कुमार भगत) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आर्टिस्टिक पेयर इवेंट के अंडर-14 बालक वर्ग में प्रियांशु कुमार एवं अंश कुमार की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वन्या सिन्हा एवं यशस्वी कश्यप की जोड़ी प्रथम तथा रिकी रानी एवं राधिका कुमारी की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग में सूरज कुमार एवं अंश राज की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में मोनिका भारती एवं शिवानी कुमारी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट के अंडर-14 बालिका वर्ग में आयुषी राज ने प्रथम, वन्या सिन्हा ने द्वितीय एवं लक्ष्मी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में शिवम सिंह ने प्रथम तथा सूरज कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

वहीं, खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में IRHMTB बरारी हाई स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जगलाल विद्यालय की टीम को पराजित कर जीत हासिल की।

शतरंज के खेल में अंडर 14 बालिका वर्ग में अभिलाषा कुमारी ने प्रथम स्थान श्रद्धा भारती ने द्वितीय स्थान अयोध्या रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया चौथे स्थान पर श्रेयश्री रही अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पिपरा श्री द्वितीय स्थान इरासत तृतीय स्थान वैष्णवी चौथे स्थान पर प्रशंसा रही अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संभावित सिंह द्वितीय स्थान सिद्धि पांडे तृतीय स्थान रेखा रानी रही चौथे स्थान पर साक्षी कुमारी रही

बाक़ी खेलों के नतीजे कल साझा किए जाएँगे। फिलहाल प्रतिस्पर्धाएँ जारी हैं, खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सहभागिता, अनुशासन एवं खेल भावना ने आयोजन को सफल एवं आकर्षक बनाया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय 
भागलपुर

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी ने शाहकुण्ड प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं नियमित जनता दरबार के दिए निर्देश*

भागलपुर, 28 सितम्बर 2026। जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा आज दिनांक 28.09.2026 को शाहकुण्ड प्रखंड अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में संचालित कार्यों, राजस्व मामलों, जनता दरबार तथा विभिन्न विभागीय  कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में अंचल अधिकारी, शाहकुण्ड कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि सोमवार को निर्धारित जनता दरबार का आयोजन नहीं किया गया था। साथ ही भूमि-विवाद से संबंधित कई परिवाद अंचलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर भी उनके स्तर से संतुष्ट नजर नहीं आए। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार एवं प्रत्येक शनिवार को शनिवारीय भूमि विवाद जनता दरबार का नियमित रूप से आयोजन किया जाए तथा प्राप्त परिवादों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आम जनता से मिलने के लिए कार्यालय में निर्धारित समय की सूचना सूचना-पट्ट पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आमजन अपनी समस्याओं को निर्धारित समय में अंचल अधिकारी के समक्ष रख सकें।

*राजस्व कार्यों की समीक्षा*

विशेष रूप से 75 दिन एवं 120 दिन से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त जमाबंदी अद्यतनीकरण एवं उत्तराधिकार नामांतरण अभियान की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को अभियान के लक्ष्यों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

*अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण*

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा; अंचल अधिकारी, शाहकुंड, कनीय अभियंता, मनरेगा; प्रखंड कृषि पदाधिकारी, शाहकुण्ड सहित अन्य पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण

बाल विकास परियोजना कार्यालय, शाहकुण्ड के निरीक्षण के दौरान सेविका एवं सहायिका की बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने पेयजल एवं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं से वंचित आंगनबाड़ी केन्द्रों को चिह्नित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर कक्ष में बाहरी व्यक्तियों द्वारा कार्यालय के अभिलेखों से छेड़छाड़/हेरफेर के प्रयास की जानकारी प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर एवं संवेदनशील मामला मानते हुए ऐसी गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाने तथा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन से जुड़े कार्यों एवं शिकायतों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जनता दरबार का नियमित आयोजन, कार्यालय में पदाधिकारियों की उपलब्धता तथा लंबित राजस्व मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

ज़िला जनसंपर्क कार्यालय 
भागलपुर

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>