#बालाघाट
फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट गोंगलई(बालाघाट) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
10वीं व 12वीं पास युवाओं के लिए रोजगारपरक कोर्स का अवसर
फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) बालाघाट में विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान द्वारा 10वीं एवं 12वीं पास युवाओं को होटल, रेस्टोरेंट, क्रूज लाइनर, एयरलाइंस, क्लाउड किचन सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन पाठ्यक्रम की अवधि 1.5 वर्ष है, जिसमें प्रवेश के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं क्राफ्ट्समैनशिप सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड एंड बेवरेज की अवधि 6 माह है तथा इसके लिए 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र हैं। डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स के लिए गोंगलई बालाघाट के इस संस्थान में 30-30 सीट उपलब्ध है। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिया जायेगा।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के लिए 5 स्टार होटल एवं रिसॉर्ट, शासकीय नौकरियों, क्रूज लाइनर, एयरलाइंस, रेस्टोरेंट चेन, क्लाउड किचन, उद्यमिता, रिटेल क्षेत्र, आर्मी किचन तथा इन-फ्लाइट ऑपरेशन एवं केबिन क्रू जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। संस्थान ने प्रवेश के लिए आयु सीमा का बंधन नहीं है। एफसीआई बालाघाट में विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा उपलब्ध है। साथ ही शासकीय नियमों के अनुसार अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ भी दिया जायेगा ।
इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश एवं पाठ्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संस्थान के व्याख्याता श्री निखिल यादव से मोबाइल नंबर 8269668505 अथवा ई-मेल fcibalaghat@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट बालाघाट, कृषि उपज मंडी भमोड़ी रोड, गोंगलई, बालाघाट के समीप स्थित है। संस्थान का संचालन पर्यटन मंत्रालय, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत किया जाता है तथा यह नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, नोएडा से संबद्ध है।
#CMMadhyaPradesh #mintechnicalmp #JansamaparkMP #minmpmsme #𝐒𝐤𝐢𝐥𝐥𝐬𝐃𝐞𝐯𝐞𝐥𝐨𝐩𝐦𝐞𝐧𝐭
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026